राजनांदगांव में ‘चार्ली गैंग’ का भंडाफोड़: 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 पिस्टल सहित हथियारों का जखीरा बरामद

राजनांदगांव में ‘चार्ली गैंग’ का भंडाफोड़: 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 पिस्टल सहित हथियारों का जखीरा बरामद

राजनांदगांव। शहर में दहशत फैलाने वाले कुख्यात ‘चार्ली गैंग’ के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के सरगना शिवम सिन्हा उर्फ चार्ली समेत कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्टल, 2 देशी कट्टे और 1 जिंदा कारतूस जब्त किया गया है। सभी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

हथियार लहराकर फैला रहे थे दहशत
पुलिस के मुताबिक 12 फरवरी 2026 को शंकरपुर क्षेत्र स्थित डब्बा मैदान कब्रिस्तान के पास कुछ युवक हथियार लहराकर लोगों को डरा-धमका रहे थे। सूचना मिलते ही चिखली चौकी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया गया। पूछताछ में मुख्य आरोपी शिवम सिन्हा उर्फ चार्ली (26) ने बताया कि उसने अपने साथी विक्की देशमुख के साथ मिलकर मध्यप्रदेश के धार-बड़वानी क्षेत्र से हथियार खरीदे थे। पुलिस अब हथियार सप्लाई नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

दुर्ग और धमतरी तक फैला नेटवर्क
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने साइबर सेल की मदद से दुर्ग और धमतरी तक जाल बिछाया और गिरोह के अन्य सदस्यों को भी धर दबोचा। पुलिस के अनुसार, अधिकांश आरोपियों पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों में डिगम्बर साहू उर्फ छोटू (27), सेवक कश्यप उर्फ डाला (22), गुंजेश वर्मा उर्फ शिवा (26), विक्की देशमुख उर्फ मोनू (25), जतीनदास मानिकपुरी (27) और उमेष साहू उर्फ बठालू (26) शामिल हैं। उमेष साहू पर हत्या के प्रयास (धारा 307) का पुराना मामला भी दर्ज है।

Read More छत्तीसगढ़ की MBBS सीटों पर बवाल! स्टेट कोटे में बाहरी छात्रों के एडमिशन की शिकायत, जांच के घेरे में प्रवेश प्रक्रिया

इन धाराओं में केस दर्ज
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया है। न्यायालय में पेशी के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। राजनांदगांव पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read More LPG Subsidy Alert: 30 सितंबर तक आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो रुक सकती है गैस सब्सिडी, घर बैठे ऐसे करें e-KYC

Latest News

Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल
एक लाख रुपए के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, संदिग्ध मौत पर मायके पक्ष का हंगामा
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: तनाव के बीच शहर काजी की अपील, कहा- अफवाहों से बचें और घरों में रहें
अस्थाई गौठान में 48 घंटे में 31 से अधिक मवेशियों की मौत, कीचड़ में दम तोड़ते रहे बेजुबान
जमशेदपुर गोलीकांड के बाद सरगुजा में घेराबंदी, कार से भाग रहे चार संदिग्ध शूटर गिरफ्तार
“मैं तुम्हें प्राचार्य नहीं मानता…” बिलासपुर स्कूल का Video वायरल, DEO-BEO से थाने तक पहुंचा मामला
चंगाई सभा पर शुरू हुआ विवाद थाने तक पहुंचा, धमतरी में देर रात घंटों चला हंगामा
कांकेर में नक्सली डंप से मिली 20 लाख की रकम पर सवाल, दो तत्कालीन डीएसपी की भूमिका जांच के घेरे में
LPU में रेप की अफवाह के बाद भड़का विवाद, हाईवे जाम और आगजनी के बीच परीक्षाएं टलीं
Vivo V80 Price Leak: 6 अक्टूबर को लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा! 7200mAh बैटरी और Zeiss कैमरा से लैस होगा फोन
Baby Care Tips: 1 साल से छोटे बच्चे को शहद देना क्यों है खतरनाक? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Raj Panchak 2026: राज पंचक में जन्मे बच्चों का कैसा होता है स्वभाव? ज्योतिष में बताई गई हैं ये खास खूबियां