New Year 2026: सुकून भरा होगा नया साल! इन आसान तरीकों से मेडिटेशन को डेली रूटीन में करें शामिल

New Year 2026: सुकून भरा होगा नया साल! इन आसान तरीकों से मेडिटेशन को डेली रूटीन में करें शामिल

नई दिल्ली। क्या आपको भी लगता है कि साल 2025 पलक झपकते ही गुजर गया? असल में, काम का प्रेशर, डेडलाइन्स और ट्रैफिक के शोर में हम सब कहीं न कहीं खुद को भूल गए हैं। अब 2026 सामने खड़ा है। क्या इस बार भी वही घिसे-पिटे वादे करेंगे जो 15 जनवरी तक टूट जाते हैं?

इस बार आप खुद को जिम की मेंबरशिप के बजाय 'मानसिक शांति' का तोहफा दे सकते हैं। सोचिए, कैसा हो अगर आने वाले साल में बड़ी से बड़ी मुश्किल भी आपकी मुस्कान न छीन पाए? जी हां, यह कोई जादू नहीं, बल्कि मेडिटेशन का कमाल है। आइए, जानते हैं कुछ ऐसे आसान तरीके जिनके जरिए आप इसे अपनी आदत का हिस्सा बना सकते हैं।

सिर्फ 5 मिनट से करें शुरुआत
अक्सर लोग जोश में आकर पहले ही दिन आधे घंटे ध्यान करने की कोशिश करते हैं और बोर होकर छोड़ देते हैं। आप यह गलती न करें। नए साल में नियम बनाएं कि आप सिर्फ 5 मिनट अपनी आंखें बंद करके बैठेंगे। चाहे बिस्तर पर हों या कुर्सी पर, बस 5 मिनट खुद को दें। यह समय धीरे-धीरे अपने आप बढ़ने लगेगा।

Read More World Coffee Day: ब्लैक या मिल्क कॉफी, कौन सी बेहतर? जानें दूध मिलाने से नुकसान होता है या नहीं

बनाएं 'ब्रश करने' जैसा रूटीन
क्या आप कभी दांत ब्रश करना भूलते हैं? नहीं ना! मेडिटेशन को भी ऐसी ही आदत बना लें। इसे अपनी किसी पक्की आदत के साथ जोड़ दें। जैसे- नहाने के तुरंत बाद या सुबह की चाय से ठीक पहले। जब आप इसे किसी मौजूदा आदत के साथ जोड़ देते हैं, तो आपका दिमाग इसे आसानी से स्वीकार कर लेता है और आप इसे भूलते नहीं हैं।

Read More Train Travel Hygiene Tips: ट्रेन से लंबा सफर करने जा रहे हैं? संक्रमण से बचने के लिए इन 7 बातों का रखें ध्यान

'ओवरथिंकिंग' को कहें गुडबाय
ज्यादातर लोग मेडिटेशन इसलिए छोड़ देते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि उनका दिमाग खाली नहीं हो रहा। याद रखें, मेडिटेशन का मतलब ओवरथिंकिंग को रोकना नहीं है, बल्कि उन्हें बिना जज किए आते-जाते देखना है। अगर ध्यान करते समय यह ख्याल आए कि "आज नाश्ते में क्या बनेगा?", तो घबराएं नहीं। बस अपना ध्यान वापस अपनी सांसों पर ले आएं। यही असली प्रैक्टिस है।

गहरी सांसों पर करें फोकस
अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि ध्यान कैसे शुरू करें, तो सबसे आसान तरीका है अपनी सांसों को गिनना। गहरी सांस लें और छोड़ें। अपनी नाक के पास हवा के स्पर्श को महसूस करें। यह छोटा सा काम आपके दिमाग को तुरंत 'रीसेट' कर देता है और तनाव को चुटकियों में गायब कर देता है।

2026 को बनाएं सबसे खुशहाल
साल इस नए साल में बड़े-बड़े वादे करने के बजाय, बस एक छोटा-सा बदलाव लाएं। यकीन मानिए, मेडिटेशन न सिर्फ आपका स्ट्रेस कम करेगा, बल्कि आपके चेहरे पर वह चमक लाएगा जो कोई क्रीम नहीं ला सकती है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच