हाई कोर्ट का अहम फैसला: लीज अवधि खत्म होने के बाद रेलवे को जमीन अधिग्रहण का है अधिकार

हाई कोर्ट का अहम फैसला: लीज अवधि खत्म होने के बाद रेलवे को जमीन अधिग्रहण का है अधिकार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने रेलवे भूमि से जुड़े एक अहम मामले में स्पष्ट किया है कि लीज अवधि समाप्त होने और उसके नवीनीकरण के अभाव में किसी व्यक्ति को रेलवे जमीन पर कब्जा बनाए रखने का कोई वैधानिक अधिकार नहीं है। अदालत ने कहा कि केवल किराया या टैक्स जमा करने से स्वामित्व अथवा स्थायी अधिकार उत्पन्न नहीं होता। यह फैसला मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रविन्द्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने सुनाया।

क्या था मामला?
अपीलकर्ता दीपचंद कछवाहा बिलासपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र स्थित अनंता होटल परिसर में व्यवसाय कर रहे थे। उन्होंने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों द्वारा की जा रही बेदखली कार्रवाई को चुनौती दी थी। इससे पहले 15 जनवरी 2026 को एकल पीठ ने उनकी याचिका निस्तारित कर दी थी, जिसके खिलाफ रिट अपील दायर की गई। दोनों पक्षों ने अदालत को बताया कि इसी तरह का मामला पहले असलम हुसैन बनाम दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में निपटाया जा चुका है।

अदालत की प्रमुख टिप्पणियां

Read More Kurud News: दुकान दिलाने का दावा, 3.10 लाख लिए और 2 लाख अब भी बाकी! पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप

  • अपीलकर्ता के पास कोई वैध, पंजीकृत और प्रभावी लीज नहीं थी।
  • केवल लीज किराया या टैक्स जमा करने से कानूनी अधिकार स्थापित नहीं होता।
  • लीज समाप्त होने और नवीनीकरण न होने की स्थिति में व्यक्ति अनधिकृत कब्जेदार माना जाएगा।
  • रेलवे भूमि केंद्र सरकार के स्वामित्व में है और अवैध कब्जा हटाना रेलवे का वैधानिक दायित्व है।
  • रेलवे के वाणिज्यिक विभाग में पुनर्वास या वैकल्पिक दुकान देने की कोई बाध्यकारी नीति नहीं है।
  • लंबे समय तक कब्जे में रहने मात्र से स्वामित्व या स्थायी अधिकार नहीं मिल जाता।

पूर्व फैसले का हवाला
खंडपीठ ने कहा कि वर्तमान मामला डब्ल्यू ए 131 ऑफ 2026 से पूरी तरह समान है, जिसमें 11 फरवरी 2026 को स्पष्ट किया जा चुका है कि बिना वैध लीज के कब्जाधारियों को पुनर्वास का अधिकार नहीं है। अदालत ने माना कि एकल पीठ के आदेश में कोई कानूनी त्रुटि नहीं है और उसमें हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है। परिणामस्वरूप, रिट अपील खारिज कर दी गई।

Read More इधर ACB कार्यालय में घुसी, उधर बाबू के घर के पिछले दरवाजे से थैला लेकर फरार हुए संदिग्ध; वायरल वीडियो से हड़कंप

क्या है फैसले का प्रभाव?
इस निर्णय से रेलवे भूमि पर लीज के आधार पर व्यवसाय करने वालों के लिए स्पष्ट संदेश गया है कि वैध दस्तावेज और समय पर नवीनीकरण अनिवार्य है। अन्यथा बेदखली की कार्रवाई को अदालत में चुनौती देना कठिन होगा।

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच