छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल से मचा हड़कंप, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल से मचा हड़कंप, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी की सूचना मिलते ही न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं।

बम स्क्वॉड और पुलिस की सघन जांच
धमकी मिलने के बाद बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पूरे हाईकोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आने-जाने वालों की कड़ी जांच की जा रही है। सुरक्षा कारणों से कोर्ट परिसर के आसपास निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन हर पहलू से जांच जारी है।

ई-मेल से मिली धमकी
सूत्रों के मुताबिक, धमकी भरा संदेश ई-मेल के माध्यम से भेजा गया। साइबर सेल की टीम मेल के स्रोत और भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है। आईपी एड्रेस और तकनीकी डिटेल खंगाली जा रही है।

Read More Takhatpur News: अंबेडकर प्रतिमा पर गोबर फेंके जाने से बढ़ा आक्रोश, धरने पर बैठे लोग; 5 दिन में गिरफ्तारी की मांग

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
गौरतलब है कि इससे पहले भी प्रदेश के कई जिला न्यायालयों को इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। इनमें राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा और जगदलपुर जिला न्यायालय शामिल हैं। हालांकि, पिछली बार की जांच में बम की सूचना अफवाह साबित हुई थी।

Read More Dhamtari Court News: धमतरी कोर्ट का डबल फैसला: पत्नी की हत्या में पति को जिंदगीभर जेल, बिजली हादसे में भी दोषियों को सजा

हाईकोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ी
फिलहाल, बिलासपुर में हाईकोर्ट परिसर को हाई अलर्ट पर रखा गया है। प्रवेश द्वारों पर कड़ी चेकिंग, सीसीटीवी मॉनिटरिंग और पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है और जांच पूरी होने तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार