हरियाणा IDFC फर्स्ट बैंक फ्रॉड केस: 590 करोड़ के घोटाले में मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी

हरियाणा IDFC फर्स्ट बैंक फ्रॉड केस: 590 करोड़ के घोटाले में मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी

पंचकूला। हरियाणा में सरकारी विभागों के खातों से जुड़े करीब 590 करोड़ रुपये के बहुचर्चित बैंक घोटाले में बड़ा एक्शन लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कथित मास्टरमाइंड सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सभी को आज अदालत में पेश किया जाएगा, जहां एसीबी रिमांड की मांग कर सकती है। गिरफ्तार आरोपितों में रिभव ऋषि (कथित मास्टरमाइंड), अभिषेक सिंगला, अभय और स्वाति शामिल हैं। मामले की जांच तेज कर दी गई है और कई अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

18 सरकारी विभागों के खातों से जुड़ा है मामला
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब 18 सरकारी विभागों के बैंक खाते चंडीगढ़ स्थित विभिन्न बैंकों की विशेष शाखाओं में खोले गए थे। एसीबी इस बात की जांच कर रही है कि खाते पंचकूला की बजाय चंडीगढ़ में क्यों और किन परिस्थितियों में खुलवाए गए। सूत्रों के अनुसार, इन खातों के माध्यम से सरकारी धन को कथित तौर पर फर्जी कंपनियों में ट्रांसफर किया जाता था। जरूरत पड़ने पर रकम को वापस विभागीय खातों में डाल दिया जाता था, ताकि किसी प्रकार का संदेह न हो।

बैंक कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध
जांच एजेंसियों को आशंका है कि बैंक के कुछ कर्मचारियों ने इंटरनल प्रोसेस का दुरुपयोग कर फर्जी फर्मों के खाते खुलवाए। आरोप है कि सरकारी धन को योजनाबद्ध तरीके से निजी कंपनियों में ट्रांसफर कर निवेश के जरिए घुमाया जाता था। इस पूरे नेटवर्क में एक ‘बीच की कड़ी’ की भूमिका भी सामने आई है, जो विभागीय अधिकारियों, बैंक कर्मचारियों और निजी खिलाड़ियों के बीच संपर्क का काम करती थी।

Read More Vatika Group Money Laundering Case: ED ने मांगे थे 7 दिन, कोर्ट ने मंजूर किए सिर्फ 3; भल्ला बंधुओं की रिमांड बढ़ी

प्राइवेट प्लेयर्स और अधिकारियों की मिलीभगत की जांच
एसीबी को शक है कि निजी खिलाड़ियों ने सरकारी अधिकारियों से संपर्क कर खातों को चंडीगढ़ की निर्धारित शाखाओं में खुलवाने की सलाह दी। आरोप है कि इस पूरे खेल में कुछ विभागीय अधिकारियों और स्वीकृति देने वाले अफसरों की भूमिका भी संदिग्ध है। जांच एजेंसियां यह भी खंगाल रही हैं कि फर्जी कंपनियों के जरिए ट्रांसफर की गई रकम को शेयर बाजार और अन्य निवेश माध्यमों में लगाया गया या नहीं।

Read More महिला पत्रकार से कथित छेड़छाड़ पर बवाल! ACP विवेक भगत पर FIR की मांग, CJP ने संसद मार्ग थाने के बाहर खोला मोर्चा

एसीबी की बड़ी कार्रवाई, कई और नाम आ सकते हैं सामने
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीबी ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। विभागीय अधिकारी, बैंक कर्मचारी और निजी कंपनियों से जुड़े लोग भी जांच के घेरे में आ सकते हैं। आरोपितों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लेने की तैयारी है, ताकि पूछताछ के जरिए इस बहुस्तरीय बैंकिंग घोटाले की पूरी साजिश का खुलासा किया जा सके।

Latest News

Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच
930 करोड़ की ठगी के आरोपी के बयान से सियासी भूचाल! शराब ठेकों पर ₹1 करोड़ के लेन-देन का दावा
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती पर हाई कोर्ट की रोक, 2,292 पदों की अटकी परीक्षा, दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों के आरक्षण पर चूक का आरोप
CG Crime News: विवाहिता की शिकायत पर कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज, दुष्कर्म और परिवार को धमकाने के आरोप; तलाश में जुटी पुलिस
Mahadev Betting Case: बेटिंग ऐप के प्रचार से जुड़े ₹1.20 करोड़ ED को सौंपे, शेफाली बग्गा के मामले में क्या है पूरा अपडेट?
जिले में 18 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Gariaband News: गणित का जवाब नहीं दे पाई 8 साल की छात्रा तो शिक्षक ने मारे थप्पड़, बच्ची सहमी; परिजनों ने मांगी कार्रवाई
Bilaspur News: गरबा रील में सिगरेट और पिस्टल दिखाने पर बवाल, शिकायत के बाद 9 लोग गिरफ्तार; 5 युवतियां भी शामिल
Raipur News: फूल चौक की करोड़ों की वक्फ दुकान पर बड़ा फैसला, 45 दिन में कब्जा सौंपने का आदेश; किराये को लेकर था विवाद
Bilaspur Dandiya Night 2026: अंजलि अरोड़ा की मौजूदगी में सजेगी गरबा की शाम, 11 अक्टूबर को होगा खास आयोजन
Itarsi News: बकाया बिल के बदले रिश्वत लेने का आरोप, केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य पर CBI की कार्रवाई
AI Regulation India: AI पर बढ़ेगी सरकारी निगरानी? अश्विनी वैष्णव ने रेगुलेशन को लेकर दिया बड़ा अपडेट