अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप: आठवीं के छात्र की मौत, शहर में तेजी से फैल रही बीमारी

अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप: आठवीं के छात्र की मौत, शहर में तेजी से फैल रही बीमारी

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में पीलिया (जॉन्डिस) का प्रकोप गंभीर होता जा रहा है। शहर में अब तक 50 से अधिक मरीज सामने आ चुके हैं। इस बीच क्लास आठवीं के एक छात्र की इलाज के दौरान मौत ने पूरे शहर को झकझोर दिया है।

छात्र की इलाज के दौरान मौत
जानकारी के अनुसार, नमनाकला खटीक पारा निवासी दिव्यांश राय (कक्षा 8) की तबीयत 19 फरवरी को अचानक बिगड़ गई थी। उसे पहले होलीक्रॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच में पीलिया की पुष्टि हुई। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए और बाद में जीवन ज्योति अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। दिव्यांश अंबिकापुर के कार्मेल स्कूल में पढ़ाई करता था। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का रहने वाला था, जहां उसका अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

50 से ज्यादा मरीज, दूषित पानी पर सवाल
शहर में हर दिन पीलिया के नए मरीज मिल रहे हैं। अब तक 50 से अधिक केस सामने आ चुके हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम द्वारा सप्लाई किए जा रहे पेयजल के दूषित होने के कारण बीमारी फैली है। अंबिकापुर नगर निगम के कमिश्नर डी.एन. कश्यप ने बताया कि लगातार पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। सैंपल अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ सूरजपुर और रायपुर की लैब में भी जांच हेतु भेजे गए हैं।

Read More Kurud News: दुकान दिलाने का दावा, 3.10 लाख लिए और 2 लाख अब भी बाकी! पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई
जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पी.एस. मार्को ने पुष्टि की है कि पीलिया से एक बच्चे की मौत की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी जाएगी और विशेष जांच शिविर लगाए जाएंगे। नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम संदिग्ध इलाकों में पाइपलाइन की मरम्मत और क्लोरीनेशन का काम कर रही है, ताकि बीमारी के प्रसार को रोका जा सके।

Read More Dhamtari News: सड़क पर पलटी पिकअप ने खोली पशु तस्करी की पोल, दो वाहनों से 12 मवेशी बरामद; आरोपी फरार

महापौर का बयान और बढ़ता विवाद
इस बीच अंबिकापुर की महापौर मंजूषा भगत ने बयान दिया है कि पीलिया फैलने के पीछे “साजिश की बू” आ रही है। उनके इस बयान से मामला और गरमा गया है।

शहर में दहशत, लोगों में चिंता
लगातार बढ़ते मामलों और एक छात्र की मौत के बाद शहर में भय का माहौल है। नागरिक शुद्ध पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर चिंतित हैं। प्रशासन ने लोगों से उबालकर पानी पीने, साफ-सफाई रखने और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की अपील की है।

Latest News

मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल
Navratri 2026: अखंड ज्योत बुझ जाए या कलश गिर जाए तो क्या करें? जानें धार्मिक मान्यता के अनुसार उपाय
अब 'साइबर दीदी' बनकर गांव-गांव ऑनलाइन ठगी रोकेंगी बिहान दीदियां,स्टेट रैंकिंग में जिला 5वें नंबर पर
तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार