शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना में करोड़ों की गड़बड़ी: तत्कालीन CMO नरेश वर्मा निलंबित

vccc खैरागढ़/कवर्धा: गरीब और झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना में वित्तीय अनियमितताओं का बड़ा मामला सामने आया है। जांच में करोड़ों रुपये की गड़बड़ी उजागर होने के बाद नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने तत्कालीन कवर्धा नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश वर्मा को निलंबित कर दिया है। वर्तमान में वे बेमेतरा नगर पालिका में पदस्थ थे।

शिकायत से खुली परतें

मामले की शुरुआत भाजपा नेता और खैरागढ़ जिले के पूर्व जिला भाजपा महामंत्री रामाधार रजक की शिकायत से हुई। शिकायत के बाद राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) ने जून 2025 में जांच शुरू की।

जांच में पाया गया कि दवा खरीद, वितरण और भुगतान प्रक्रिया में नियमों का पालन नहीं किया गया और पारदर्शिता का अभाव था। प्रारंभिक जांच में नरेश वर्मा को 20 लाख 80 हजार 380 रुपये की वित्तीय हानि के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए वसूली नोटिस जारी किया गया।

Read More डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू

एजेंसी पर नहीं लगी पेनाल्टी

दिसंबर 2025 में गठित विशेषज्ञ जांच समिति की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) संचालित करने वाली एजेंसी पर नियमानुसार अर्थदंड नहीं लगाया गया। जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद पेनाल्टी नहीं लगाने से शासन को करीब 25 लाख 91 हजार 500 रुपये की अतिरिक्त हानि हुई।

Read More दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार

इसके अलावा एजेंसी को निर्धारित दर से अधिक भुगतान किया गया। दवा खरीद और वितरण में 2 लाख 13 हजार 497 रुपये के अपव्यय सहित कुल 23 लाख 8 हजार 380 रुपये की गड़बड़ी दर्ज की गई। चौंकाने वाली बात यह है कि अब तक केवल 2 लाख 28 हजार रुपये की ही वसूली हो सकी है।

आगे की कार्रवाई

निलंबन अवधि में नरेश वर्मा को दुर्ग स्थित संयुक्त संचालक कार्यालय से संबद्ध किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मामले में आगे भी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags:

Latest News

दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच
930 करोड़ की ठगी के आरोपी के बयान से सियासी भूचाल! शराब ठेकों पर ₹1 करोड़ के लेन-देन का दावा
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती पर हाई कोर्ट की रोक, 2,292 पदों की अटकी परीक्षा, दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों के आरक्षण पर चूक का आरोप
CG Crime News: विवाहिता की शिकायत पर कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज, दुष्कर्म और परिवार को धमकाने के आरोप; तलाश में जुटी पुलिस
Mahadev Betting Case: बेटिंग ऐप के प्रचार से जुड़े ₹1.20 करोड़ ED को सौंपे, शेफाली बग्गा के मामले में क्या है पूरा अपडेट?
जिले में 18 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Gariaband News: गणित का जवाब नहीं दे पाई 8 साल की छात्रा तो शिक्षक ने मारे थप्पड़, बच्ची सहमी; परिजनों ने मांगी कार्रवाई
Bilaspur News: गरबा रील में सिगरेट और पिस्टल दिखाने पर बवाल, शिकायत के बाद 9 लोग गिरफ्तार; 5 युवतियां भी शामिल