खाली पेट गर्म या नॉर्मल पानी कौन सा है बेहतर? डॉक्टर से जानें सही तरीका

खाली पेट गर्म या नॉर्मल पानी कौन सा है बेहतर? डॉक्टर से जानें सही तरीका

सुबह उठने के बाद सबसे पहले खाली पेट पानी पीना सेहत के लिहाज से फायदेमंद माना जाता है. अधिकतर डॉक्टर भी यही सलाह देते हैं. सुबह उठकर सर्दियों में तो लोग गर्म पानी ही पीते हैं, लेकिन गर्मियों या सामान्य दिनों में कैसा पानी पीना चाहिए. गर्म, ठंडा या फिर नॉर्मल, क्या हर प्रकार के पानी का असर शरीर पर अलग- अलग होता है. कौन सा ज्यादा फायदेमंद है.

डॉ. बताते हैं कि खाली पेट पानी पीने से आंत साफ होती है. इससे दिनभर हाइड्रेट रहने में भी मदद मिलती है. मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहता है और शरीर से गंदगी भी बाहर जाती है. जहां तक पानी पीने की बात है तो मौसम कोई भी हो आपको एक तरह का ही पानी पीना चाहिए.

गुनगुना पानी पीना फायदेमंद
डॉ. कहते हैं कि मौसम कोई भी हो न तो आपको बहुत गर्म, बहुत ठंडा पानी सुबह पीना चाहिए. सुबह के लिए सबसे बेहतर है कि आप हल्का गुनगुना पानी पीना शुरू करें. ये पानी पीने से पाचन अच्छा रहता है. कब्ज की समस्या में भी राहत दे सकता है. ध्यान रखें कि पानी ऐसा हो जिसको पीने से ऐसा न लगे कि ये बहुत गर्म है या बहुत ठंडा. ये हल्का सा गर्म रहे जिसको पीने में कोई परेशानी न हो. ऐसा पानी आप हर मौसम में पी सकते हैं. इसके कई फायदे हैं. यह ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है. इसी कारण वेट लॉस या डाइजेशन सुधारने के लिए गर्म पानी पीने की सलाह दी जाती है.

Read More Baby Care Tips: 1 साल से छोटे बच्चे को शहद देना क्यों है खतरनाक? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

ठंडा पानी पीना कितना सही
डॉ. कहते हैं कि सुबह खाली पेट ठंडा पानी पीना सही नहीं है. ये शरीर को नुकसान करता है. हालांकि, बहुत ज्यादा गर्मियों में सामान्य तापमान का पानी पीना सुरक्षित है. लेकिन ये भी ध्यान रखें कि सुबह कभी भी बहुत ज्यादा पानी न पीएं.

Read More डायबिटीज में छोटी चोट भी बन सकती है गंभीर! घाव होने पर तुरंत करें ये काम

कितना पानी पीना चाहिए?
सुबह खाली पेट 2 गिलास पानी पर्याप्त होता है. अगर आप एथलीट हैं या फिजिकल एक्टिविटी ज्यादा करते हैं तो 3 गिलास भी पी सकते हैं. हमेशा ध्यान रखें कि एक बार में बहुत सारा पानी पीने से बचें. धीरे-धीरे घूंट लेकर पिएं अगर चाहें तो गुनगुने पानी में नींबू या थोड़ा सा शहद मिलाकर भी पी सकते हैं.

Tags:

Latest News

पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश
9 साल की बच्ची के पेट में क्या जमा था? ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी हुए हैरान, निकला 1 किलो बालों का गुच्छा
Hingoli Earthquake: कुछ घंटों में दो बार कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटके से हड़कंप; प्रशासन अलर्ट
IND vs PAK Final: अभिषेक का तूफान, तिलक का फिनिश… पाकिस्तान को 19 रन से हराकर भारत ने फिर जीता गोल्ड
1750 रुपए लिए, 5 रुपए में पैड, विरोध किया तो नंबर काटने की धमकी… मल्हार स्कूल में बवाल
पितृ पक्ष में आज क्यों भूखी-प्यासी रहेंगी माताएं? व्रत के पीछे छिपी है त्याग और बलिदान की ऐसी कथा, जानकर चौंक जाएंगे
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट मामले में 3 FIR दर्ज
नाबालिग छात्रा को अगवा कर बेरहमी से पीटा, नशीला इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
श्री सिटी की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल
कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश
सुपरनोवा में हुई युवक की मौत से मचा हड़कंप, 43वीं मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल, CCTV खंगाल रही पुलिस
बिलासपुर की लाइब्रेरियों में विवाद से मचा हड़कंप, कोचिंग संचालक पर छात्रों से बदसलूकी और धमकी के आरोप; CCTV ने बढ़ाया मामला