सर्दियों में डायबिटीज के मरीजों को क्या चीजें नहीं खानी चाहिए, डायटिशियन से जानें

सर्दियों में डायबिटीज के मरीजों को क्या चीजें नहीं खानी चाहिए, डायटिशियन से जानें

सर्दियों का मौसम आते ही खानपान की आदतों में बदलाव आ जाता है. ठंड के कारण भूख बढ़ जाती है और लोग गरमागरम, मीठी व तली-भुनी चीजें ज्यादा खाने लगते हैं. लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए यह मौसम थोड़ा सावधानी वाला होता है. इस दौरान खानपान में की गई लापरवाही ब्लड शुगर को असंतुलित कर सकती है. कई बार लोग यह समझ नहीं पाते कि सर्दियों में कौन-सी चीजें उनके लिए नुकसानदायक हो सकती हैं. ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को यह जानना जरूरी हो जाता है कि ठंड के मौसम में किन चीजों के सेवन से दूरी बनाकर रखनी चाहिए.

सही जानकारी और संतुलित डाइट अपनाकर सर्दियों में भी डायबिटीज को बेहतर तरीके से कंट्रोल किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि इस मौसम में डायबिटीज के मरीजों को खाने-पीने में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

सर्दियों में डायबिटीज के मरीजों को क्या चीजें नहीं खानी चाहिए?
डॉ. बताती हैं कि सर्दियों में डायबिटीज के मरीजों को ज्यादा मीठी चीजों से बचना चाहिए. गुड़, रेवड़ी, गजक, मिठाइयां और मीठे स्नैक्स ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकते हैं. इसके अलावा मैदे से बनी चीजें जैसे समोसा, कचौरी, पकौड़े और बेकरी आइटम भी नुकसानदायक हो सकते हैं.

Read More Anxiety and Acidity: क्या एंग्जायटी बढ़ा सकती है एसिडिटी? जानें गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट की राय

ठंड में लोग ड्राई फ्रूट्स ज्यादा खाने लगते हैं, लेकिन डायबिटीज में काजू, किशमिश और खजूर सीमित मात्रा में ही लेने चाहिए. ज्यादा तला-भुना और फास्ट फूड वजन बढ़ाने के साथ शुगर लेवल बिगाड़ सकता है. इसके अलावा मीठे पेय जैसे पैकेज्ड जूस और कोल्ड ड्रिंक्स से भी दूरी बनाकर रखना जरूरी है.

Read More Stress and Acne: क्या ज्यादा तनाव लेने से चेहरे पर बढ़ जाते हैं पिंपल्स? जानें एक्ने और स्ट्रेस का साइंस

क्या चीजें खानी चाहिए?
डायबिटीज के मरीजों को सर्दियों में हरी सब्जियों को डाइट में शामिल करना चाहिए. पालक, मेथी, सरसों, लौकी और गाजर जैसी सब्जियां फायदेमंद होती हैं. साबुत अनाज, दलिया और ओट्स ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं. प्रोटीन के लिए दालें, पनीर और दही का सेवन किया जा सकता है. सीमित मात्रा में बादाम और अखरोट भी लिए जा सकते हैं. इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में गुनगुना पानी पीना भी जरूरी है, जिससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है और शुगर लेवल संतुलित बना रहता है.

ये भी जरूरी

  • नियमित समय पर भोजन करें.
  • ठंड में भी शारीरिक एक्टिविटी जारी रखें.
  • ब्लड शुगर की नियमित जांच कराएं.
  • डॉक्टर की सलाह से डाइट प्लान अपनाएं.
  • ज्यादा देर तक खाली पेट न रहें.
Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच