सर्दियों में स्किन ड्राइनेस दूर करने के लिए क्या करें? एक्सपर्ट से जानें

सर्दियों में स्किन ड्राइनेस दूर करने के लिए क्या करें? एक्सपर्ट से जानें

देश के कई राज्यों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है. ऐसे मौसम में स्किन से जुड़ी समस्याएं बढ़ना आम हो जाता है. ठंडी हवा, कम नमी और धूप की कमी के कारण त्वचा अपनी नमी खोने लगती है, जिससे ड्राई स्किन की परेशानी सामने आती है. कई लोगों को इस दौरान त्वचा में खिंचाव, रूखापन, खुजली और सफेद पपड़ी जैसी दिक्कतें महसूस होती हैं. सर्दियों में नहाने का तरीका, पानी का तापमान और दिनचर्या में बदलाव भी स्किन को प्रभावित करता है.

ड्राई स्किन की समस्या केवल चेहरे तक सीमित नहीं रहती, बल्कि हाथ, पैर और होंठ भी इसकी चपेट में आ जाते हैं. अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए, तो परेशानी बढ़ सकती है. इसलिए सर्दियों में स्किन की देखभाल बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं कि इस मौसम में स्किन ड्राइनेस दूर करने के लिए क्या करना चाहिए.

ठंड में ड्राई स्किन की समस्या कैसे दूर करें?
डॉ. बताती हैं कि सर्दियों में त्वचा को खास देखभाल की जरूरत होती है, क्योंकि इस मौसम में नमी जल्दी खत्म हो जाती है. अगर रोजमर्रा की आदतों में छोटे-छोटे बदलाव किए जाएं, तो ड्राई स्किन की समस्या को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है. नहाने के तुरंत बाद मॉइश्चराइजर लगाना स्किन की नमी बनाए रखने में मदद करता है.

Read More Stress and Acne: क्या ज्यादा तनाव लेने से चेहरे पर बढ़ जाते हैं पिंपल्स? जानें एक्ने और स्ट्रेस का साइंस

बहुत गर्म पानी से नहाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे त्वचा और ज्यादा रूखी हो जाती है. दिन में कई बार हाथ धोने के बाद क्रीम लगाना भी जरूरी है. सर्दियों में पानी कम पीने की आदत ड्राइनेस बढ़ा सकती है, इसलिए शरीर को अंदर से हाइड्रेट रखना जरूरी है. रात में सोने से पहले चेहरे, हाथ और पैरों पर क्रीम या तेल लगाने से त्वचा को आराम मिलता है और रूखापन कम होता है.

Read More Pregnancy Kidney Stone: प्रेगनेंसी में हो जाए किडनी स्टोन तो कितना खतरनाक? जानें कब पड़ सकती है इलाज की जरूरत

ड्राई स्किन की समस्या से किन बीमारियों का खतरा बढ़ता है?
ड्राई स्किन को नजरअंदाज करने पर कई त्वचा संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है. लगातार रूखी त्वचा में खुजली और जलन बनी रह सकती है, जिससे स्किन पर घाव या इंफेक्शन होने की संभावना रहती है. कुछ मामलों में एक्जिमा और डर्मेटाइटिस जैसी समस्याएं भी उभर सकती हैं. त्वचा की ऊपरी परत कमजोर होने से बैक्टीरिया आसानी से प्रवेश कर सकते हैं. इसके अलावा, फटी त्वचा से दर्द और असहजता बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो सकते हैं.

अच्छी स्किन हेल्थ के लिए ये भी जरूरी

  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं.
  • संतुलित और पोषक डाइट लें.
  • त्वचा को ढककर रखें.
  • तेज ठंड और हवा से बचाव करें.
  • स्किन में बदलाव दिखे तो विशेषज्ञ से सलाह लें.
Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच