सुबह खाली पेट कौन से फल नहीं खाने चाहिए, डायटिशियन से जानें

सुबह खाली पेट कौन से फल नहीं खाने चाहिए, डायटिशियन से जानें

फल खाने के अपने कई फायदे हैं. हर व्यक्ति को किसी न किसी फल को अपनी डाइट में शामिल जरूर करना चाहिए. लेकिन ये ध्यान रखना भी जरूरी है कि फलों को कब और कैसे खाना चाहिए. कुछ लोग रात को भी फल खाते हैं तो कई लोग सुबह खाली पेट फल खाना हेल्दी मानते हैं, लेकिन क्या सुबह खाली पेट हर तरीके के फल खाएं जा सकते हैं? इस बारे में डायटिशियन से जानते हैं.

डॉ. बताती हैं कि सुबह खाली पेट फल खा सकते हैं, लेकिन कुछ ऐसे फल है जिनको कभी भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि ये फल फायदे की जगह नुकसान कर सकते हैं. इनको सुबह खाने से एसिडिटी, गैस की समस्या हो सकती है. कुछ लोगों को पाचन संबंधी समस्या भी होने का रिस्क रहता है.

किन फलों को सुबह खाली पेट नहीं खाने चाहिए
डॉ. बताती हैं कि सुबह खाली पेट खट्टे फल खाने से बचना चाहिए. जैस संतरा, खट्टे फलों में सिट्रिक एसिड अधिक होता है. इससे पेट में एसिड बढ़ सकता है, जिससे अपच से लेकर गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है. जिन लोगों को पहले से गैस्ट्रिक समस्या है, उन्हें खास सावधानी रखनी चाहिए. ऐसे लोगों में खट्टा फल खाने से पाचन की समस्या और भी बढ़ सकती है.

Read More Train Travel Hygiene Tips: ट्रेन से लंबा सफर करने जा रहे हैं? संक्रमण से बचने के लिए इन 7 बातों का रखें ध्यान

केला
वैसे तो केले में काफी एनर्जी होती है. इसको हमेशा खाने के कुछ घंटे बाद खाना चाहिए. कभी भी केला खाली पेट नहीं खाएं. ऐसा इसलिए क्योंकि खाली पेट खाने पर इसमें मौजूद मैग्नीशियम और प्राकृतिक शुगर शरीर में असंतुलन पैदा कर सकते हैं. केला खाने से शरीर में शुगर लेवल भी तेजी से बढ़ सकता है. इसी तरह आम को भी कभी खाली पेट नहीं खाना चाहिए. आम में शुगर होती है. खाली पेट आम खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है, खासकर डायबिटीज के मरीजों को इसको खाली पेट नहीं खाना चाहिए.

Read More Health Tips: ज्यादा मीठा खाने से शरीर के इन अंगों पर पड़ सकता है असर, जानें किन बीमारियों का बढ़ता है खतरा

फल खाने का सही तरीका क्या है

  • खाली पेट खट्टे फल न खाएं
  • फलों के साथ दूध पीने से बचें
  • फलों को हमेशा घोकर खाएं
  • फलों को काटकर लंबे समय तक न रखें
Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार