होम फेशियल से ऐसे निखारें अपनी त्वचा, सलून का महंगा फेशियल भी लगेगा फीका

होम फेशियल से ऐसे निखारें अपनी त्वचा, सलून का महंगा फेशियल भी लगेगा फीका

नई दिल्ली। रोजमर्रा की भागदौड़, हवा में नमी की कमी स्किन को रूखा और डिहाइड्रेट कर देती है। इससे समय के साथ फाइन लाइन्स और असमान रंगत की समस्या बढ़ने लगती है। ऐसे में घर पर ही आप फेशियल करके स्किन को हाइड्रेट और हेल्दी बना सकते हैं। आइए जानते हैं, घर पर ही फेशियल करके आप खूबसूरत स्किन कैसे पा सकते हैं।

डबल क्लींजिंग से करें शुरुआत
पहली क्लींजिंग के लिए ऑयल-बेस्ड या क्रीमी मिल्क क्लींजर का इस्तेमाल करे। इससे चेहरे की ऊपरी परत पर जमा धूल-मिट्टी, प्रदूषण से हुए नुकसान, डैड स्किन की परत, मेकअप हट जाएंगे। दूसरी बार क्लींजिंग के लिए वॉटर-बेस्ड जैल क्लींजर का इस्तेमाल करें, जिससे ऑयल पूरी तरह हट जाएगा और स्किन की गहरी सफाई हो जाएगी। होम फेशियल की शुरुआत करने का यह सबसे बेहतरीन तरीका है।

टोनर लगाएं
यह झटपट हो जाने वाला, लेकिन स्किन के हाइड्रेशन और प्रोडक्ट को एब्सॉर्ब करने के लिए एक जरूरी स्टेप है। टोनर, मिस्ट, स्प्रे स्किन का पीएच बैलेंस बरकरार रखता है। चेहरे की क्लींजिंग करने के बाद और स्किनकेयर करने से पहले टोनर अप्लाय करें। ज्यादा हाइड्रेशन के लिए कई लेयर्स में इसे लगाएं।

Read More Train Travel Hygiene Tips: ट्रेन से लंबा सफर करने जा रहे हैं? संक्रमण से बचने के लिए इन 7 बातों का रखें ध्यान

  • एक्सफोलिएशन: हफ्ते में एक बार एक्सफोलिएट करने से डैड स्किन हट जाती है और बंद हुए पोर्स खुल जाते हैं। अपने लिप्स को भी एक्सफोलिएट करना ना भूलें और स्किन टाइप के अनुसार ही एक्सफोलिएट प्रोडक्ट चुनें।
  • ट्रीटमेंट मास्क: एंटी एजिंग, पॉल्यूशन के प्रभाव और ब्रेकआउट्स को दूर करने के लिए ट्रीटमेंट मास्क काफी कारगर माने जाते हैं। प्रोफेशनल फेशियल के दौरान ट्रीटमेंट मास्क को एक्सफोलिएशन के बाद ही लगाया जाता है। इस मास्क को 30 मिनट तक लगाकर रखना है। यदि आपके पास वक्त है तो आप पूरी रात ही भी इसे लगाकर रख सकते हैं।

इनसे बनाएं होममेड मास्क
मास्क बनाने के दौरान सबसे पहली चीज है आपकी स्किन टाइप और आपका गोल। सामान्य तौर पर इन सामग्रियों से बने मास्क फायदेमंद होते हैं, लेकिन इसे अप्लाय करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें-

Read More Navratri 2026: व्रत में भी बढ़ सकती है ब्लड शुगर, डायबिटीज मरीज इन चीजों से रहें सावधान

  • चेहरे की रंगत निखारने और नमी देने के लिए दही और शहद का मास्क तैयार करें।
  • पोषण देने के लिए एवोकाडो और शहद का मास्क बनाएं।
  • सेंसिटिव स्किन के लिए ओट्स और शहद से बना मास्क सही रहता है।
  • एक्ने की समस्या के लिए नीम, तुलसी और मुल्तानी मिट्टी का मास्क कारगर होता है।

सीरम लगाएं
मास्क धोने के बाद आप अपना रेगुलर स्किनकेयर रूटीन शुरू कर सकते हैं। एंटी एजिंग, ब्राइटनेस और त्वचा की सुरक्षा करने वाले विटामिन सी युक्त सीरम लगाएं या फिर हाइड्रेशन देने वाले हयालूरोनिक एसिड युक्त सीरम लें। वहीं, सेल्स बनने में मदद करने वाले रेटिनॉल युक्त सीरम भी आप अप्लाय कर सकते हैं।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच