स्ट्रोक के इन 6 संकेतों को न करें नजरअंदाज, डॉक्टर ने बताया कब अस्तपताल जाना है जरूरी

स्ट्रोक के इन 6 संकेतों को न करें नजरअंदाज, डॉक्टर ने बताया कब अस्तपताल जाना है जरूरी

नई दिल्ली। अब तक आम धारणा यही रही है कि स्ट्रोक या ब्रेन अटैक (Brain Stroke) सिर्फ उम्रदराज लोगों को होता है, लेकिन बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ते रिस्क फैक्टर्स के कारण यह बीमारी अब युवाओं को भी तेजी से अपनी चपेट में ले रही है। डॉक्टर्स के अनुसार, आज 30-40 की उम्र के लोग भी स्ट्रोक के मरीज बन रहे हैं। 

ऐसे में इसके शुरुआती लक्षणों (Brain Stroke Symptoms) को पहचानना और समय पर इलाज करवाना बेहद जरूरी हो गया है। इसी बारे में जानने के लिए हमने डॉ. से बात की। आइए जानें इस बारे में डॉक्टर क्या बता रहे हैं। 

कब आता है स्ट्रोक?
स्ट्रोक तब होता है जब दिमाग के किसी हिस्से में अचानक ब्लड फ्लो रुक जाता है या किसी ब्लड वेसल के फटने से दिमाग में खून जमा हो जाता है। ब्लड फ्लो में रुकावट आने से कुछ ही मिनटों में सेल्स डैमेज होने लगती हैं। यही वजह है कि स्ट्रोक को मेडिकल इमरजेंसी माना जाता है, जहां हर मिनट बेहद कीमती होता है।

Read More Pregnancy Kidney Stone: प्रेगनेंसी में हो जाए किडनी स्टोन तो कितना खतरनाक? जानें कब पड़ सकती है इलाज की जरूरत

कैसे करें स्ट्रोक की पहचान?
स्ट्रोक के शुरुआती संकेतों को पहचानने का सबसे आसान तरीका है BEFAST फॉर्मूला-

Read More Navratri 2026: व्रत में भी बढ़ सकती है ब्लड शुगर, डायबिटीज मरीज इन चीजों से रहें सावधान

B – Balance (संतुलन)- अचानक चक्कर आना, चलने में लड़खड़ाहट या संतुलन बिगड़ जाना।
E – Eyes (आंखें)- एक या दोनों आंखों से अचानक धुंधला दिखना, डबल दिखना या नजर का पूरी तरह चले जाना।
F – Face (चेहरा)- चेहरे के एक तरफ झुकाव आ जाना, मुस्कुराने पर चेहरा टेढ़ा दिखना या मुंह का एक हिस्सा नीचे की ओर लटक जाना।
A – Arms (बांहें)- शरीर के एक हिस्से में, खासतौर पर हाथ या पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन महसूस होना।
S – Speech (बोलचाल)- बोलने में लड़खड़ाहट, शब्दों का साफ न निकलना या सामने वाले की बात समझने में परेशानी।
T – Time (समय)- समय सबसे अहम है। इनमें से कोई भी लक्षण दिखते ही तुरंत मेडिकल हेल्प लें।

और कैसे लक्षण हो सकते हैं?
इसके अलावा, शरीर के आधे हिस्से में अचानक सुन्नपन, चेहरे की संवेदना का खत्म हो जाना भी स्ट्रोक का संकेत हो सकता है। कुछ मामलों में सिरदर्द भी चेतावनी देता है। हालांकि, अगर सिरदर्द अचानक बहुत तेज हो और उसके साथ उल्टी हो, तो यह ब्रेन हैमरेज का संकेत हो सकता है, जिसमें तुरंत अस्पताल पहुंचना जरूरी है।

कई बार स्ट्रोक के लक्षण कुछ ही समय में अपने आप ठीक हो जाते हैं। इसे ट्रांजिएंट इस्केमिक अटैक (TIA) या “मिनी स्ट्रोक” कहा जाता है। भले ही यह अस्थायी हो, लेकिन यह आने वाले बड़े स्ट्रोक की गंभीर चेतावनी है और इसे बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहिए।

क्या है स्ट्रोक का इलाज?
आज मेडिकल साइंस में स्ट्रोक का इलाज काफी आगे बढ़ चुका है। खून के थक्के को घोलने वाली दवाएं और आधुनिक तकनीकों से क्लॉट निकालने की प्रक्रिया से दिमाग को होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। लेकिन ये इलाज तभी असरदार होते हैं जब मरीज लक्षण शुरू होने के शुरुआती समय, यानी गोल्डन आवर, में अस्पताल पहुंच जाए।

क्या हैं स्ट्रोक के रिस्क फैक्टर?
हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, स्मोकिंग, मोटापा, अनियमित हार्टबीट और हाई कोलेस्ट्रॉल स्ट्रोक के मुख्य रिस्क फैक्टर हैं। इन पर नियंत्रण और शुरुआती लक्षणों की पहचान ही स्ट्रोक से बचाव का सबसे मजबूत तरीका है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच