इतने से कम हुआ ब्लड प्रेशर तो हार्ट अटैक का खतरा, रिसर्च में दावा

इतने से कम हुआ ब्लड प्रेशर तो हार्ट अटैक का खतरा, रिसर्च में दावा

आमतौर पर माना जाता है कि बीपी का हाई होना हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ाता है, लेकिन नई रिसर्च के मुताबिक, जिन लोगों को हार्ट की कोई भी बीमारी है, उनमें ब्लड प्रेशर का कम होना हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा सकता है. यह अध्ययन अंतरराष्ट्रीय संस्थानों की टीम ने किया है, जिसमें Imperial College London के वैज्ञानिक भी शामिल थे. शोधकर्ताओं ने पाया कि अगर ब्लड प्रेशर 100/80 mmHg से कम होता है तो हार्ट अटैक का खतरा है. ऐसे में हर हार्ट मरीज में ब्लड प्रेशर ज्यादा न होने के साथ- साथ कम भी नहीं होना चाहिए.

रिसर्च में यह पता चला है कि जिन मरीजों में ब्लड प्रेशर कम हो जाता है उनमें भी हार्ट अटैक का खतरा होता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब बीपी कम होता है तो दिल तक सही मात्रा में खून और ऑक्सीजन पहुंच नहीं पाता है. इससे हार्ट मसल्स को नुकसान होने लगता है. हार्ट पर प्रेशर पड़ता है जो हार्ट अटैक का कारण बन सकता है.

कितना होना चाहिए सामान्य ब्लड प्रेशर?
रिसर्च में बताया गया है कि बीपी की रेंज 120/80 mmHg के आसपास होनी चाहिए. अगर बीपी 90/60 से कम है तो लो ब्लड प्रेशर माना जाता है.इस लेवल का बीपी भी हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ा सकता है. अगर आपका बीपी सामान्य तौर पर इस रेंज में रहता है तो यह हेल्थ के लिए ठीक नहीं है. इस स्थिति में आपको डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है.

Read More Health Tips: ज्यादा मीठा खाने से शरीर के इन अंगों पर पड़ सकता है असर, जानें किन बीमारियों का बढ़ता है खतरा

डॉ. बताते हैं कि लो ब्लड प्रेशर भी एक बड़ी समस्या है, लेकिन लोग आमतौर पर हाई बीपी को ही खतरनाक मानते हैं, लेकिन बीपी का नॉर्मल रेंज से ज्यादा या कम होना दोनों की सेहत को बिगाड़ सकता है. अगर बीपी 90/60 से कम है तो इसको मेडिकल इमरजेंसी मानकर आपको अस्पताल जाना चाहिए. आपको बीपी के लो होने के लक्षणों की भी जानकारी होनी चाहिए.

Read More Pregnancy Kidney Stone: प्रेगनेंसी में हो जाए किडनी स्टोन तो कितना खतरनाक? जानें कब पड़ सकती है इलाज की जरूरत

लो बीपी कैसे है खतरनाक
डॉ. बताते हैं कि बीपी जब कम होने लगता है तो ब्रेन तक सही तरह से ऑक्सीजन नहीं जाती है. इस वजह से ब्रेन के फंक्शन पर असर पड़ता है. इसी तरह हार्ट तक ऑक्सीजन न जाने से हार्ट के फंक्शन पर असर होता है और अटैक आने का रिस्क बढ़ जाता है. अगर किसी कारण ऑक्सीजन की सप्लाई एकदम ही कम हो जाती है, तो हार्ट काम करना ही बंद कर देता है जो मौत का कारण बनता है.

लो बीपी के लक्षण क्या हैं

  • कमजोरी महसूस होना
  • चक्कर आना
  • धुंधला दिखाई देना
  • बेहोशी

किन लोगों को ज्यादा सावधान रहना चाहिए?

  • हार्ट मरीज
  • बुजुर्ग लोग
  • BP की दवा लेने वाले मरीज
  • डिहाइड्रेशन से पीड़ित लोग
Tags:

Latest News

मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल
Navratri 2026: अखंड ज्योत बुझ जाए या कलश गिर जाए तो क्या करें? जानें धार्मिक मान्यता के अनुसार उपाय
अब 'साइबर दीदी' बनकर गांव-गांव ऑनलाइन ठगी रोकेंगी बिहान दीदियां,स्टेट रैंकिंग में जिला 5वें नंबर पर
तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार