गिरीश तलरेजा और सूरज चोखानी का ईडी को मिला 7 दिन का रिमांड

गिरीश तलरेजा और सूरज चोखानी का ईडी को मिला 7 दिन का रिमांड

गिरीश तलरेजा और सूरज चोखानी का ईडी को मिला 7 दिन का रिमांड रायपुर : एक दिन की रिमांड खत्म होने के बाद महादेव एप सट्टेबाजी मामले में भोपाल और कोलकाता से ईडी की गिरफ्त में आए मुख्य आपरेटर गिरीश तलरेजा और सूरज चोखानी को लेकर ईडी की टीम रविवार को दोपहर रायपुर कोर्ट पहुंची। […]

गिरीश तलरेजा और सूरज चोखानी का ईडी को मिला 7 दिन का रिमांड

रायपुर : एक दिन की रिमांड खत्म होने के बाद महादेव एप सट्टेबाजी मामले में भोपाल और कोलकाता से ईडी की गिरफ्त में आए मुख्य आपरेटर गिरीश तलरेजा और सूरज चोखानी को लेकर ईडी की टीम रविवार को दोपहर रायपुर कोर्ट पहुंची। जहां महादेव सट्टा एप मामले में गिरफ्तार गिरीश तलरेजा और सूरज चोखानी को विशेष कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर ईडी को सौंप दिया है। अल्टरनेट डे पर वकील  दोनों आरोपियों से मुलाकात कर सकेंगे।
गिरीश पर एप के संचालक शुभम सोनी के साथ मिलकर बैंक खातों से काली कमाई का पैसा रोटेड करने का आरोप है। वहीं सूरज चोखानी पर हरीश टिबरेवाल के साथ मिलकर ऐप से कमाए पैसों को शेयर मार्केट में लगाने का आरोप है। बता दें कि रविवार को आरोपितों को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी नीति की अदालत में पेश किया गया, जहां करीब चार घंटे दोनों पक्षों के वकीलों के बीच चली। बहस के बाद न्यायाधीश ने दोनों आरोपितों को एक दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया था।
महादेव एप के संचालक शुभम सोनी की बर्थ डे पार्टी में गिरीश तलरेजा और रतनलाल जैन शामिल हुए थे। दोनों के इस दौरान डांस करते वीडियो ईडी के हाथ लगे हैं। यह पार्टी दुबई में हुई थी। सूरज चोखानी पर महादेव एप सट्टेबाजी के पैसे को शेयर मार्केट में लगाने और भोपाल से गिरफ्तार गिरीश तलरेजा पर सट्टेबाजी की कमाई को एप के प्रमोटर शुभम सोनी के साथ मिलकर कई बैंक खातों के जरिए रोटेड करने का है। आरोप ईडी ने लगाया है। सूरज पर लोटस 35 एप के जरिए भी सट्टेबाजी के पैसे को इधर-उधर करने के सुबूत मिले हैं। ईडी के जानकार सूत्र बताते हैं कि गिरीश तलरेजा से दो दिन चली पूछताछ में कई अहम जानकारी मिली है। उसकी निशानदेही पर एप से जुड़े कुछ और बड़े पैनल आपरेटरों की गिरफ्तारी हो सकती है। ईडी को गिरीश के सहयोगी रतनलाल जैन की भी तलाश है, क्योंकि दोनों के बैंक खाते से एप के प्रमोटर शुभम सोनी को करोड़ों रुपये भेजने के साथ हवाला के जरिए भी दुबई पैसा भेजने के सबूत मिले हैं।

Tags:

Latest News

रेत माफियाओं का भौकाल: फिल्मी स्टाइल में बीच सड़क पर सिपाही को पीटा, जब्त गाड़ी लूट ले गए... कोरिया में मर्डर के बाद भी बेखौफ तस्कर, सिस्टम लाचार! रेत माफियाओं का भौकाल: फिल्मी स्टाइल में बीच सड़क पर सिपाही को पीटा, जब्त गाड़ी लूट ले गए... कोरिया में मर्डर के बाद भी बेखौफ तस्कर, सिस्टम लाचार!
बड़ी खबर: बिलासपुर सेंट्रल जेल में खूनी खेल, तिहरे हत्याकांड के कैदी ने रेप के आरोपी को उतारा मौत के घाट
बड़ी खबर: बिलासपुर सेंट्रल जेल में खूनी खेल, तिहरे हत्याकांड के कैदी ने रेप के आरोपी को उतारा मौत के घाट
नारायणपुर में धर्मांतरण विवाद ने पकड़ा तूल, आमने-सामने आए दो पक्ष, पुलिस छावनी में बदला पूरा गांव
जेल के अंदर चलता था 'अलग सिस्टम'? रेड के बाद अधीक्षक पर गिरी कार्रवाई की गाज
DJ बैन पर हाईकोर्ट का बड़ा ब्रेक! वक्फ बोर्ड के आदेश पर लगी रोक, आयोजकों ने ली राहत की सांस
सरगुजा में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद, कार्रवाई करने पहुंची टीम पर हमला; जब्त वाहन छुड़ाकर फरार
200 टन मलबे में छिपे थे बेशकीमती हीरे, CM साय बोले- विकास और निवेश को मिलेगी नई रफ्तार
बिलासपुर के पावरफुल आबकारी बाबू का भौकाल: एसीबी के छापे का भी करा लिया खात्मा, भतीजे की शादी में लगा वीवीआईपी का रेला, ट्रांसफर को तो बना दिया मजाक!
ड्रग्स, ब्लैकमनी और हाईप्रोफाइल कनेक्शन! नव्या मलिक केस में ED की एंट्री से मचा हड़कंप
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बड़ा मोड़! 150 लोगों से पूछताछ के बाद शासन को सौंपी गई SIT रिपोर्ट
रिकॉर्ड में 81 हजार टन से ज्यादा धान, लेकिन भंडारों में नहीं मिल रहा स्टॉक; सोसाइटी प्रबंधकों पर कार्रवाई की तैयारी