लैलूंगा के बीच सड़क में चिंघाड़े हुए विचरण करता रहा गजराज, लोगों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग हाथी के हर मूवमेंट में रख रही है नजर…..पढ़िये पूरी खबर ,देखे विडियो

लैलूंगा के बीच सड़क में चिंघाड़े हुए विचरण करता रहा गजराज, लोगों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग हाथी के हर मूवमेंट में रख रही है नजर…..पढ़िये पूरी खबर ,देखे विडियो

लैलूंगा के बीच सड़क में चिंघाड़े हुए विचरण करता रहा गजराज, लोगों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग हाथी के हर मूवमेंट में रख रही है नजर…..पढ़िये पूरी खबर, देखें वीडियो रायगढ़ :  शनिवार की रात जंगल से भटककर एक हाथी बीच बस्ती में घुस जाने से अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। मामले की जानकारी […]

लैलूंगा के बीच सड़क में चिंघाड़े हुए विचरण करता रहा गजराज, लोगों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग हाथी के हर मूवमेंट में रख रही है नजर…..पढ़िये पूरी खबर, देखें वीडियो

रायगढ़ :  शनिवार की रात जंगल से भटककर एक हाथी बीच बस्ती में घुस जाने से अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस एवं वन विभाग की टीम ने मोर्चा सम्हालते हुए किसी तरह हाथी को बस्ती से खदेडा तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले में बीते कई सालों से हाथियों का आतंक व्याप्त है। खासकर गर्मी के दिनों में जंगलों में विचरण करने वाले हाथी भोजन और पानी की तलाश में भटकते-भटकते रिहायशी इलाकों तक आ पहुंचते हैं। ऐसा ही कुछ नजारा शनिवार की रात तकरीबन 9 बजे लैलूंगा में उस वक्त देखने को मिला जब लैलूंगा बस स्टैण्ड में एक विशालकाय हाथी अपने दल से भटककर आ पहुंचा। सड़क में जहां एक तरफ लोग आवाजाही कर रहे वहीं दूसरी तरफ विशालकाल हाथी सड़कों में घूम रहा था।

Read More 109 साल पुराना हिसाब! 1917 में अंग्रेजों को दिया था 35 हजार का ‘वार लोन’, अब सीहोर के परिवार ने UK से मांगा पैसा

बताया जा रहा है कि हाथी के द्वारा तकरीबन आधे घंटे से अधिक समय तक बस्ती रहा इस दौरान उसके द्वारा किसी भी प्रकार की जनहानि की घटना को अंजाम नही दिया गया। इसके बावजूद हाथी को देखते ही अपने-अपने घरों में दुबककर मोबाईल फोन निकालकर हाथी को फोटो और वीडियो लेते दिखे।

Read More Moto Pad 70 भारत में लॉन्च: 10,200mAh बैटरी और 2.5K डिस्प्ले से लैस टैबलेट, कीमत ₹33,999 से शुरू

लैलूंगा के बीच बस्ती में हाथी आने की जानकारी मिलते ही वन विभाग और लैलूंगा पुलिस टीम ने अनहोनी घटना की आशंका देखते हुए तत्काल मोर्चा सम्हालते हुए हाथी को तकरीबन आधे घंटे की मशक्कत के बाद वापस जंगल में खदेडा जिसके बाद ही क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि हाथी अभी पाकरगांव से रूदुकेला की ओर आगे बढ़ा है। रिहायशी क्षेत्र में हाथी के दस्तक के कारण वन विभाग की टीम की तरफ से एक रेंजर और दो डिप्टी रेंजर, 3 हाथी ट्रैकर सहित 15 वन कर्मियों की टीम हाथी के हर मूवमेंट को ट्रैक करते हुए उस पर नजर बनाये हुए है ताकि लैलूंगा क्षेत्र में किसी प्रकार की अनहोनी घटना घटित न हो सके

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए शिक्षा विभाग के बाबू पर गिरी गाज, कोर्ट की 3 साल की सजा के बाद नौकरी से बर्खास्त रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए शिक्षा विभाग के बाबू पर गिरी गाज, कोर्ट की 3 साल की सजा के बाद नौकरी से बर्खास्त
कवर्धा में नकली नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश! कलर प्रिंटर से छाप रहे थे 500 के नोट, 3 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा....
एक फंदा, दो जिंदगियां खत्म, दंपती ने दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
ध्रुव राठी के विवादित वीडियो पर बड़ा अपडेट, Google ने भारत में रोका प्रसार; दिल्ली HC में हुई सुनवाई
दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर रेप का आरोप, हाईकोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
ईओडब्ल्यू डीजी को शिकायत: पूर्व सीएम शिवराज व उनके परिवार की कंपनियों, व्यापमं और दिलीप बिल्डकॉन की जांच की मांग
शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, 3400 करोड़ के केस में आज कोर्ट में पेशी
चाकूबाजी की दो वारदात, ऑटो चालक की मौत, दूसरे युवक पर भी चाकू से हमला, पकड़े गए आरोपी
15 अगस्त से पहले बड़ा खतरा टला! पाकिस्तान से आए हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, गुरुग्राम में फायरिंग की थी तैयारी
झीरम घाटी केस का फाइनल राउंड: 13 साल बाद फैसले की आहट, आज बचाव पक्ष की आखिरी दलील
‘सितार’ की जांच में खुला 317 करोड़ का हिसाब! गुरमुख जुमनानी पर GST का बड़ा शिकंजा, 90 दिन की मोहलत
गतौरा शराब दुकान में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी वारदात की योजना