मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार रहे पूर्व पत्रकार रुचिर गर्ग ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा,फीर से पत्रकारिता में करेंगे वापसी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार रहे पूर्व पत्रकार रुचिर गर्ग ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा,फीर से पत्रकारिता में करेंगे वापसी

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार रहे पूर्व पत्रकार रुचिर गर्ग ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा,फीर से पत्रकारिता में करेंगे वापसी रायपुर : पत्रकारिता छोड़ राजनीति में आने वाले रुचिर गर्ग ने कांग्रेस छोड़ दिया है  । उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष दीपक बैज को भेज दिया है ।आगे अब पुनः वे पत्रकारिता में […]

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार रहे पूर्व पत्रकार रुचिर गर्ग ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा,फीर से पत्रकारिता में करेंगे वापसी

रायपुर : पत्रकारिता छोड़ राजनीति में आने वाले रुचिर गर्ग ने कांग्रेस छोड़ दिया है  । उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष दीपक बैज को भेज दिया है ।आगे अब पुनः वे पत्रकारिता में लौटने वाले हैं।

रुचिर गर्ग ने बैज को भेजे इस्तीफे में लिखा है कि विन्रमतापूर्वक आपको सूचित कर रहा हूँ कि मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूँ । दरअसल, मैं किसी भी तरह की सक्रिय अथवा निष्क्रिय राजनीति से अलग होकर एक बार फिर पत्रकारिता में ही संभावनाएं तलाशना चाहता हूँ ।
जब मैंने पत्रकारिता से अवकाश लेकर राजनीति की राह पकड़ी थी तब भी मेरे लिए लक्ष्य धर्मनिरपेक्षता और संवैधानिक मूल्यों के हक में खड़े रहना था, और आज भी मेरी प्रतिबद्धता इन मूल्यों के प्रति उतनी ही गहरी है । मैं कामना करता हूँ कांग्रेस पार्टी इस देश की महान स्वतंत्रता संग्राम से उपजे मूल्यों के साथ ही लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के प्रति हमेशा ही प्रतिबद्ध रहे । गौरतलब है कि रुचिर गर्ग छत्तीसगढ़ के जाने-माने पत्रकारों में से एक हैं  उन्होंने प्रिंट और टीवी मीडिया में सालों तक अपनी सेवाएं दी हैं । 2018 विधानसभा चुनाव के पहले उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया था और भूपेश बघेल के साथ जुड़े रहे । 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी टी एस सिंह देव के अथक प्रयास से रिकॉर्ड सीटों के साथ सरकार बनाने में कामयाब रही । सरकार बनने के बाद ढाई, ढाई साल के फार्मूले के साथ भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने और उन्होंने रुचिर गर्ग को अपना मीडिया सलाहकार बनाया। उसके बाद भूपेश बघेल ने ढाई साल बाद बाबा के मुख्यमंत्री पद देने से इंकार कर दिया जिसकी वजह से पार्टी की बुरी तरह से हार हो गई।
5 साल मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार के तौर पर उन्होंने काम किया  इस दौरान पत्रकारों की हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय सरकार ने लिए थे । जिसमें कई पत्रकारों को झूठे मामले में जेल भी भेजा गया था और कई पत्रकारों पर झूठा अपराध दर्ज भी किया गया था। वहीं पत्रकार सुरक्षा कानून का ड्राफ्ट भी उन्होंने तैयार कराया था। हालांकि कैबिनेट से मंजूरी और विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद भी यह कानून अब तक राजभवन में ही अटका हुआ है । क्योंकि उसमें पत्रकारों के हीत में कई संशोधन करने की जरूरत है ।

Read More बजट के ₹1.32 लाख करोड़ बिना खर्च लौटे, हेल्थ सेस के ₹43,426 करोड़ स्वास्थ्य मद में नहीं पहुंचे

Read More आयुष विभाग के फार्मासिस्टों को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 2006 से मिलेगा 2400 ग्रेड-पे का लाभ

Tags:

Latest News

व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
मेडिकल स्टोर पर छापा, 207 कफ सिरप, 3600 प्रतिबंधित टैबलेट जब्त, संचालक गिरफ्तार, यूपी से जुड़ रहे सप्लाई के तार
आग का कहर! तीन अलग-अलग जगह भड़की लपटें, दमकल ने संभाला मोर्चा
न्यायालय से राहत मिली, लेकिन स्कूल में नहीं मिला प्रवेश, दोबारा दाखिले के लिए चक्कर लगा रहा दृष्टिबाधित छात्र
10 दिन की पैरोल पर जेल से निकला हत्याकांड का दोषी, 18 साल से पुलिस की पकड़ से बाहर, अब दर्ज हुई एफआईआर
30 राज्यों के 250 शटलरों का छत्तीसगढ़ में जमावड़ा, अरुण साव ने किया मिनी नेशनल बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज
मेहंदी लगाने घर से निकली छात्रा झरने के गहरे कुंड में डूबी, 25 मिनट तक चला बचाने का संघर्ष, हो गई मौत
सूने घर में 15 लाख की चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिया वारदात को अंजाम
छात्रावास की जमीन पर JCB चली तो भड़के छात्र, बाउंड्रीवाल तोड़ने पर कलेक्टर से शिकायत, सीमांकन होने तक काम रोकने की मांग
'मुझे बंधक बना लिया है, पुलिस भेजकर छुड़वाइए', व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री ने टीआई को किया फोन
महादेव सट्टा एप: दुबई कनेक्शन से खुली वकील की भूमिका, 28 नवंबर तक ईडी रिमांड
250 करोड़ का प्रोजेक्ट 601.48 करोड़ तक पहुंचा, केंद्रीय जांच से बचने फाइल के 8 टुकड़े करने का आरोप...