'मुझे बंधक बना लिया है, पुलिस भेजकर छुड़वाइए', व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री ने टीआई को किया फोन

'मुझे बंधक बना लिया है, पुलिस भेजकर छुड़वाइए', व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री ने टीआई को किया फोन

अंबिकापुर : 50 लाख रुपए से अधिक के सामान की हेराफेरी का मामला अब पुलिस के लिए गले की फांस बनता जा रहा है। एफआईआर दर्ज होने के एक महीने बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। अग्रसेन भवन में मंत्री राजेश अग्रवाल के सामने व्यापारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर जमकर नाराजगी जाहिर की। किसी ने कार्रवाई में देरी पर आपत्ति जताई तो किसी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए टीआई को पैसे देने तक की बात कह दी। व्यापारियों का आक्रोश देख मंत्री ने मौके से ही कोतवाली थाना प्रभारी अखिलेश सिंह को फोन लगा दिया। फोन पर मंत्री के तल्ख तेवर और टीआई के साथ हुई बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

'व्यापारियों ने मुझे बंधक बना लिया है', मंत्री ने टीआई से कहा- मुझे छुड़ाने पुलिस भेजिए

kisnep 2

Read More एक ही रात में उजड़ गया पूरा परिवार, माँ और 2 मासूम बच्चों की मौत से गाँव में पसरा मातम, पुलिस कर रही हर पहलू से जांच

व्यापारियों की नाराजगी के बीच मंत्री राजेश अग्रवाल ने थाना प्रभारी से फोन पर कहा, 'व्यापारियों ने मुझे बंधक बना लिया है, बांधकर बैठा दिया है। अपराधियों को नहीं पकड़ पा रहे हैं तो मुझे छुड़ाने के लिए पुलिस भेजिए।' मंत्री ने थाना प्रभारी को दो-तीन दिन के भीतर कार्रवाई कर इसकी जानकारी देने को कहा। इस पर टीआई अखिलेश सिंह ने कार्रवाई के लिए दो दिन का समय मांगा। मंत्री और टीआई के बीच हुई इस बातचीत ने मामले को और सुर्खियों में ला दिया है।

Read More महासमुंद में पुलिस आरक्षक का शव जंगल में फांसी के फंदे पर मिला, जांच में जुटी पुलिस

पैसे देने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

अग्रसेन भवन में व्यापारियों ने मंत्री को बताया कि कंपनी में लाखों रुपए के सामान की हेराफेरी की शिकायत पुलिस से की गई थी, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। व्यापारियों का आरोप था कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की गई। कुछ व्यापारियों ने तो थाना प्रभारी को 'खर्चा-पानी' के नाम पर पैसे देने का आरोप भी लगाया। उनका कहना था कि इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने से कारोबारियों को आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

6 साल से कार्यरत बिलिंग ऑपरेटर पर भी आरोप

पूरा मामला अंबिकापुर के खरसिया नाका स्थित अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी का है। कंपनी संचालक कान्हा अग्रवाल ने करीब एक महीने पहले कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार कंपनी में पिछले छह साल से काम कर रही बिलिंग ऑपरेटर अंजुम निशा और पूर्व कर्मचारी रविंद्र यादव उर्फ विक्की ने कथित तौर पर फर्जी सील और नकदी रसीदों के सहारे सामान बाहर निकालने का खेल शुरू किया था। आरोप है कि पिछले चार महीने से यह गड़बड़ी लगातार चल रही थी।

पिकअप से गोदाम और फिर दुकानों में होती थी सप्लाई

शिकायत में बताया गया है कि फर्जी नकदी रसीदों के जरिए कंपनी से सामान निकाला जाता था। इसके बाद पिकअप समेत अन्य मालवाहक वाहनों से सामान गंगापुर स्थित एक गोदाम में पहुंचाया जाता और वहां से अलग-अलग दुकानों में सप्लाई किया जा रहा था। लंबे समय तक कंपनी के हिसाब-किताब में गड़बड़ी चलती रही, लेकिन इसका खुलासा तब हुआ जब कंपनी के कर्मचारियों को फर्जी रसीदों के जरिए सामान निकाले जाने की जानकारी मिली।

21 अक्टूबर को हुई जानकरी, जांच में 50 लाख से ज्यादा की हेराफेरी

21 अक्टूबर को कंपनी कर्मचारी सचिन टोप्पो ने संचालक कान्हा अग्रवाल को फर्जी नकदी रसीदों के माध्यम से सामान बाहर निकाले जाने की जानकारी दी। इसके बाद रसीदों और हिसाब-किताब की जांच कराई गई तो 50 लाख रुपए से अधिक के सामान की हेराफेरी सामने आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कंपनी संचालक ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।

एफआईआर पर नहीं हुई कार्रवाई, अब पुलिस को दो दिन की मोहलत

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अंजुम निशा, रविंद्र यादव और रूपेश यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(4) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। हालांकि, एफआईआर दर्ज होने के करीब एक महीने बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने से व्यापारियों को पुलिस की कार्रवाई पर भरोसा नहीं रहा। अब मंत्री के हस्तक्षेप के बाद थाना प्रभारी ने दो दिन में कार्रवाई का भरोसा दिया है। देखना होगा कि पुलिस इस समयसीमा में आरोपियों को गिरफ्तार कर पाती है या फिर व्यापारियों को एक बार फिर इंतजार करना पड़ेगा।

Tags:

Latest News

'मुझे बंधक बना लिया है, पुलिस भेजकर छुड़वाइए', व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री ने टीआई को किया फोन 'मुझे बंधक बना लिया है, पुलिस भेजकर छुड़वाइए', व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री ने टीआई को किया फोन
महादेव सट्टा एप: दुबई कनेक्शन से खुली वकील की भूमिका, 28 नवंबर तक ईडी रिमांड
250 करोड़ का प्रोजेक्ट 601.48 करोड़ तक पहुंचा, केंद्रीय जांच से बचने फाइल के 8 टुकड़े करने का आरोप...
ABVU में छात्रों के बीच जंग, क्लास से कैंटीन तक चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
तीन दिन में उजाड़ा गांव, अब छह जगहों पर भटक रहे परिवार, न्याय के लिए सड़क पर लेटकर निकाली दंडवत यात्रा, एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ फूटा गुस्सा
बनराकस की एंट्री से फुलेरा में भूचाल, सचिव जी के सामने नई मुसीबत, प्राइम वीडियो ने 'पंचायत 5' का ट्रेलर किया रिलीज
सोमनाथ दर्शन पर निकले बुजुर्गों की यात्रा बनी मुसीबत, सड़क पर बैठकर गुजारने पड़ रहे घंटे, खाने से लेकर ठहरने तक बदइंतजामी, जिम्मेदार कोच भी नदारद
बैलाडीला में माइनिंग वेस्ट का पहाड़ खिसकने से मचा हड़कंप, कांग्रेस ने बनाई 7 सदस्यीय जांच टीम, पर्यावरणीय नुकसान की होगी जांच
तालाब में डूबा 24 साल का युवक, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला शव, गोताखोरों की तलाश जारी
नंदकुमार साय के पैर में लगी चोट, CM विष्णुदेव साय ने दिखाई संवेदनशीलता, हेलीकॉप्टर से रायपुर लाकर अस्पताल में कराया भर्ती
आज होगा हरि-हर मिलन, महादेव श्रीहरि को सौंपेंगे सृष्टि के संचालन का भार
पंजाब चुनाव 2027: भाजपा ने बनाई 19 सदस्यीय चुनाव समिति, सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू को मिली अहम जिम्मेदारी