आयुष विभाग के फार्मासिस्टों को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 2006 से मिलेगा 2400 ग्रेड-पे का लाभ

आयुष विभाग के फार्मासिस्टों को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 2006 से मिलेगा 2400 ग्रेड-पे का लाभ

बिलासपुर : एक ही पद और समान जिम्मेदारी, लेकिन वेतनमान के लाभ की तारीख अलग-अलग। आयुष विभाग के फार्मासिस्ट ग्रेड-दो लंबे समय से इसी विसंगति को दूर करने की मांग कर रहे थे। अब छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने उनके पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए राज्य शासन को 1 अप्रैल 2006 से 2400 ग्रेड-पे और 5200-20200 वेतनमान का लाभ देने का निर्देश दिया है। अदालत के इस आदेश से आयुष विभाग में कार्यरत फार्मासिस्टों को बड़ी राहत मिली है। शासन को आदेश की प्रति प्राप्त होने के चार महीने के भीतर वेतन का पुनर्निर्धारण और अन्य सेवा लाभों में जरूरी संशोधन करना होगा।

2016 से मिल रहा था लाभ, अब 2006 से मिलेगा अधिकार

मामले में मुख्य विवाद वेतनमान और ग्रेड-पे लागू होने की तारीख को लेकर था। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत फार्मासिस्ट ग्रेड-दो को 1 अप्रैल 2006 से 5200-20200 वेतनमान और 2400 ग्रेड-पे का लाभ दिया जा रहा था, जबकि आयुष विभाग के समान पद पर कार्यरत कर्मचारियों को यह लाभ 1 जनवरी 2016 से मिल रहा था। याचिकाकर्ताओं ने इसे वेतन संबंधी विसंगति बताते हुए हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। उनका पक्ष था कि जब पद और कार्य की प्रकृति समान है तो वेतनमान के लाभ की तारीख में भेदभाव का कोई औचित्य नहीं है।

Read More छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, अबूझमाड़ के विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए 40.98 करोड़ मंजूर

पांच फार्मासिस्टों ने न्याय के लिए खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा

Read More धान खरीदी में 100 करोड़ के सर्वे का अड़ंगा: किसानों की जमीन गोवा में, धान के खेत में दिखा दी मिर्ची-लहसुन

इस मामले में बिलासपुर जिले के अमरकंठ प्रसाद राज और कुंज बिहारी बिरको, सालिक राम बिरको, रायपुर जिले के चंपालाल दीवान तथा मुंगेली जिले के नीरसिंह ध्रुव ने याचिका दायर की थी। सभी याचिकाकर्ता आयुष विभाग के अंतर्गत संचालित सरकारी आयुर्वेद औषधालयों में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। लंबे समय से वे स्वास्थ्य विभाग के फार्मासिस्टों के समान वेतनमान और ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग उठा रहे थे।

श्रम विभाग के फार्मासिस्टों के फैसले ने भी मजबूत किया पक्ष

याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता रेशम लाल जायसवाल ने पैरवी करते हुए अदालत को बताया कि इसी तरह की मांग श्रम विभाग के फार्मासिस्ट भी पहले हाई कोर्ट के समक्ष उठा चुके हैं। उस मामले में कर्मचारियों के पक्ष में फैसला आया था। ऐसे में आयुष विभाग के फार्मासिस्टों को भी समान लाभ से वंचित रखना उचित नहीं है। अदालत को पूर्व में पारित न्यायिक निर्णयों का हवाला देते हुए बताया गया कि मौजूदा प्रकरण भी उन्हीं परिस्थितियों से जुड़ा हुआ है।

शासन ने भी नहीं किया मांग का विरोध

मामले की सुनवाई जस्टिस बी डी गुरु की सिंगल बेंच में हुई। राज्य शासन की ओर से अधिवक्ता अक्षय उप्पल ने याचिकाकर्ताओं की मांग का विरोध नहीं किया। हालांकि, उन्होंने कहा कि लाभ देने से पहले संबंधित कर्मचारियों की पात्रता और विभागीय अभिलेखों का विधिवत सत्यापन किया जाना जरूरी है।

चार महीने में पूरी करनी होगी प्रक्रिया

हाई कोर्ट ने पूर्व के न्यायिक निर्णयों को आधार बनाते हुए स्पष्ट किया कि वर्तमान मामले में अलग दृष्टिकोण अपनाने का कोई औचित्य नहीं है। अदालत ने आयुष विभाग के याचिकाकर्ता फार्मासिस्टों को 1 अप्रैल 2006 से 5200-20200 वेतनमान और 2400 ग्रेड-पे का लाभ देने का निर्देश दिया है। इसके तहत कर्मचारियों के वेतन का दोबारा निर्धारण करना होगा और उससे जुड़े अन्य सेवा लाभों में भी आवश्यक संशोधन करना होगा। हालांकि, इस आदेश का क्रियान्वयन कर्मचारियों की पात्रता और विभागीय अभिलेखों के सत्यापन के अधीन रहेगा। राज्य शासन को आदेश की प्रति प्राप्त होने के चार महीने के भीतर पूरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। हाई कोर्ट के इस फैसले से आयुष विभाग के फार्मासिस्टों को लंबे समय से चली आ रही वेतन विसंगति से राहत मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

Tags:

Latest News

आयुष विभाग के फार्मासिस्टों को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 2006 से मिलेगा 2400 ग्रेड-पे का लाभ आयुष विभाग के फार्मासिस्टों को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 2006 से मिलेगा 2400 ग्रेड-पे का लाभ
रफ्तार और लापरवाही के कहर से बुझ गया 2 घरों का चिराग, हादसों में दो युवक की मौत, एक घायल रेफर
सूरजपुर में बड़ा सड़क हादसा: बिहार से अंबिकापुर जा रही यात्री बस पेड़ से टकराई, 12 यात्री घायल; 4 की हालत गंभीर
दुर्ग में 22 हजार वाहन मालिकों पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, 1.37 करोड़ का ई-चालान बकाया; नोटिस जारी
राजनांदगांव: कमर में फंसा था 3 इंच का चाकू, डॉक्टरों ने बिना निकाले लगा दिए टांके, 7 दिन तक दर्द से तड़पता रहा युवक
कबीरधाम में हाथियों का तांडव: केसमरदा गांव में घुसे 4 हाथी, दो घरों में मचाई तोड़फोड़; शादी के लिए रखे 9 बोरी चावल किए बर्बाद
बेमेतरा दौरे पर रहेंगे PCC चीफ दीपक बैज, मारो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक; निकाय चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन
खरीदी व्यवस्था पर दोहरी मार: कहीं रिकॉर्ड में जमीन शून्य, कहीं बारिश से बंद हुई तौल; कई केंद्रों पर टोकन जारी होने के बाद भी नहीं खरीदा जा सका धान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोंडागांव दौरे पर, कलार समाज महोत्सव में होंगे शामिल; रविवि में मानव तस्करी और घरेलू हिंसा पर कार्यशाला
बजट के ₹1.32 लाख करोड़ बिना खर्च लौटे, हेल्थ सेस के ₹43,426 करोड़ स्वास्थ्य मद में नहीं पहुंचे
रायपुर में सफाई व्यवस्था पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, अब मोबाइल पर दिखेगी कचरा गाड़ियों की लाइव लोकेशन
जल संसाधन विभाग में 5 बड़े अफसरों को दो-दो अहम पदों की जिम्मेदारी, नियमित पोस्टिंग अटकी; दोहरे प्रभार को लेकर शासन को शिकायत