रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त का खुलासा: अस्पताल का लाइसेंस होगा रद्द, डॉक्टरों की डिग्री भी फ्रीज करेगी सरकार

रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त का खुलासा: अस्पताल का लाइसेंस होगा रद्द, डॉक्टरों की डिग्री भी फ्रीज करेगी सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश होने के बाद प्रदेश में हड़कंप मच गया है। इस गंभीर मामले में दिवाकर मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के डॉक्टर समेत तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब राज्य सरकार ने अस्पताल प्रबंधन और मामले में संलिप्त चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर ली है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्पष्ट किया है कि संबंधित अस्पताल का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। इसके अलावा मामले में शामिल डॉक्टरों की डिग्री भी फ्रीज करने की कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त जैसा अपराध बेहद गंभीर है। इसमें जो भी लोग शामिल हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सरकार ऐसे आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह का अपराध करने की हिम्मत न कर सके। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि दोषियों को ऐसी सजा दी जाएगी, जिसे उनकी पीढ़ियां भी याद रखेंगी।

अस्पताल का लाइसेंस होगा कैंसल, डॉक्टरों पर भी गिरेगी गाज

मामले में अस्पताल की भूमिका सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कड़ी कार्रवाई का संकेत दिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिवाकर मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का लाइसेंस कैंसल किया जाएगा। इसके साथ ही प्रकरण में संलिप्त डॉक्टरों की डिग्री फ्रीज करने की कार्रवाई भी होगी। सरकार का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर इस तरह के गंभीर अपराधों को रोकना और दोषियों के खिलाफ सख्त संदेश देना है।

Read More अमित जोगी ने थाने में किया सरेंडर, पुलिस की पूछताछ जारी, विधायक राजेश मूणत ने की थी कड़ी कार्रवाई की मांग

कांग्रेस की मांग पर होगी एसआईटी जांच

इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस ने एसआईटी जांच की मांग की है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार एसआईटी जांच कराएगी। इसके साथ ही मामले के सभी पहलुओं की जांच भी की जाएगी। उन्होंने अस्पताल के पुराने राजनीतिक संदर्भ का जिक्र करते हुए कहा कि यह अस्पताल कांग्रेस के कार्यकाल में शुरू हुआ था और इसके शुभारंभ कार्यक्रम में कांग्रेस के मंत्री और विधायक भी शामिल हुए थे।

Read More बजट के ₹1.32 लाख करोड़ बिना खर्च लौटे, हेल्थ सेस के ₹43,426 करोड़ स्वास्थ्य मद में नहीं पहुंचे

हालांकि, मंत्री ने साफ किया कि केवल उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने का मतलब यह नहीं है कि कांग्रेस की इस मामले में कोई संलिप्तता है। उन्होंने कहा कि वह किसी पर आरोप नहीं लगा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस को इस गंभीर प्रकरण पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।

निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का दावा

राजस्थान के निकाय चुनावों में भाजपा को मिली हार के असर को लेकर जब स्वास्थ्य मंत्री से छत्तीसगढ़ में दिसंबर में प्रस्तावित नगरीय निकाय चुनावों के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक परिस्थितियां अलग-अलग हैं। नगरीय निकाय चुनाव स्थानीय मुद्दों पर आधारित होते हैं। उन्होंने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में एक साल पहले हुए नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था। मंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में भाजपा जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को मन के लड्डू खाना भूल जाना चाहिए।

बूथ स्तर पर सक्रिय होंगे भाजपा के मोर्चा-प्रकोष्ठ

भाजपा में विभिन्न मोर्चा और प्रकोष्ठों को बूथ स्तर पर काम करने के लिए दिए जा रहे टास्क पर भी मंत्री ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा में मोर्चों का गठन किया गया है। सभी मोर्चा अपने नियमित दौरे और संगठनात्मक विस्तार के काम में जुटे हैं। पार्टी की योजना है कि सभी मोर्चा बूथ स्तर तक सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करें।

पटवारी हड़ताल खत्म होने पर कांग्रेस पर निशाना

पटवारियों की हड़ताल किन शर्तों पर समाप्त हुई, इसको लेकर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर भी स्वास्थ्य मंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। हड़ताल खत्म होने से कांग्रेस को तकलीफ हुई होगी, क्योंकि वह चाहती है कि आम जनता परेशान होती रहे। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को मुख्यमंत्री का धन्यवाद करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल किसान हितैषी होने की बात करती है, जबकि सरकार जनता और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए काम कर रही है।

Tags:

Latest News

जगदलपुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 140 पेटी गोवा शराब जब्त; दो नाबालिग समेत तीन पकड़े गए जगदलपुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 140 पेटी गोवा शराब जब्त; दो नाबालिग समेत तीन पकड़े गए
भीषण सड़क हादसा: भजन गाने जा रहे तीन ग्रामीणों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे के बाद बस चालक फरार
रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त का खुलासा: अस्पताल का लाइसेंस होगा रद्द, डॉक्टरों की डिग्री भी फ्रीज करेगी सरकार
महंगे मोबाइल लेकर 3.23 लाख की चपत, भुगतान मांगने पर 5 लाख का चेक थमाया, फिर रकम देने से मुकरा गया आरोपी, धोखाधड़ी का केस दर्ज
बलौदाबाजार जिला पीएम राहत योजना में छत्तीसगढ़ में नंबर-1, 269 घायलों को मिला कैशलेस इलाज
आयुष विभाग के फार्मासिस्टों को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 2006 से मिलेगा 2400 ग्रेड-पे का लाभ
रफ्तार और लापरवाही के कहर से बुझ गया 2 घरों का चिराग, हादसों में दो युवक की मौत, एक घायल रेफर
सूरजपुर में बड़ा सड़क हादसा: बिहार से अंबिकापुर जा रही यात्री बस पेड़ से टकराई, 12 यात्री घायल; 4 की हालत गंभीर
दुर्ग में 22 हजार वाहन मालिकों पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, 1.37 करोड़ का ई-चालान बकाया; नोटिस जारी
राजनांदगांव: कमर में फंसा था 3 इंच का चाकू, डॉक्टरों ने बिना निकाले लगा दिए टांके, 7 दिन तक दर्द से तड़पता रहा युवक
कबीरधाम में हाथियों का तांडव: केसमरदा गांव में घुसे 4 हाथी, दो घरों में मचाई तोड़फोड़; शादी के लिए रखे 9 बोरी चावल किए बर्बाद
बेमेतरा दौरे पर रहेंगे PCC चीफ दीपक बैज, मारो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक; निकाय चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन