30 राज्यों के 250 शटलरों का छत्तीसगढ़ में जमावड़ा, अरुण साव ने किया मिनी नेशनल बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज

30 राज्यों के 250 शटलरों का छत्तीसगढ़ में जमावड़ा, अरुण साव ने किया मिनी नेशनल बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज

रायपुर : छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने की दिशा में राजधानी रायपुर में एक बड़ा आयोजन शुरू हो गया है। मोवा स्थित आईस्पोर्टज बैडमिंटन एरीना में बुधवार को उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने 5वीं मिनी राष्ट्रीय बैडमिंटन स्पर्धा का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन के आयोजन में देश के 30 राज्यों से पहुंचे 250 खिलाड़ी अगले चार दिनों तक कोर्ट पर अपनी प्रतिभा, फुर्ती और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इस प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता साबित करने का मौका मिलेगा।

उद्घाटन के दौरान अरुण साव ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका परिचय लिया और खेल से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि प्रतियोगिता में जीत और हार से ज्यादा महत्वपूर्ण अनुभव हासिल करना, अनुशासन बनाए रखना और लगातार बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रयास करना है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शानदार खेल और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

बैडमिंटन में सिर्फ ताकत नहीं, दिमाग और फुर्ती की भी होती है परीक्षा

Read More छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को सरकार का बड़ा तोहफा, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि बैडमिंटन ऐसा खेल है, जिसमें शारीरिक क्षमता के साथ धैर्य, चपलता, तेज नजर, पैरों की फुर्ती और तत्काल निर्णय लेने की क्षमता बेहद जरूरी होती है। कोर्ट पर हर पल खिलाड़ी को सतर्क और एकाग्र रहना पड़ता है। खेल के दौरान सीखा गया अनुशासन, संघर्ष और आत्मविश्वास जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की ताकत देता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की ऐसी प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों के लिए सीखने का बड़ा अवसर होती हैं। अलग-अलग राज्यों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ मुकाबला करने से उनका अनुभव बढ़ता है और उन्हें अपनी कमियों को समझकर बेहतर तैयारी करने की प्रेरणा मिलती है।

Read More IND vs NZ 1st Test: भारत ने पहली पारी में ठोके 720 रन, राहुल-पंत के शतक से न्यूजीलैंड पर बढ़ा दबाव; चौथे दिन 119/2

छत्तीसगढ़ में बनेगा बैडमिंटन स्टेडियम, खिलाड़ियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

khel 2

साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत उन्हें सही मंच, बेहतर प्रशिक्षण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की है। साय सरकार इसी दिशा में लगातार काम कर रही है। प्रदेश में खेल अधोसंरचना का विस्तार किया जा रहा है और इसी कड़ी में बैडमिंटन स्टेडियम निर्माण को भी स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि प्रदेश के खिलाड़ियों को अभ्यास से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं तक बेहतर सुविधाएं मिलें। छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ियों को दूसरे राज्यों पर निर्भर न रहना पड़े और वे अपने ही प्रदेश में उच्चस्तरीय प्रशिक्षण हासिल कर सकें।

अभिजीत सखूजा के उपलब्धि की मिसाल

उप मुख्यमंत्री ने पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी अभिजीत सखूजा की उपलब्धि का जिक्र करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना रहे हैं। एशियन पैरा गेम्स-2026 में अभिजीत ने कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 31 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। साव ने कहा कि यह सम्मान प्रदेश के दूसरे खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा है। सरकार चाहती है कि मेहनत और प्रतिभा के दम पर आगे बढ़ने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिले, ताकि वे बड़े मंचों पर देश का प्रतिनिधित्व कर सकें।

ओलंपिक तक पहुंचे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी, देश के लिए जीतें पदक

साव ने कहा कि राज्य सरकार का सपना है कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी ओलंपिक तक पहुंचें और देश के लिए पदक जीतें। इसके लिए खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग, प्रोत्साहन और सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथन 'जो खेलेगा, वो खिलेगा' का उल्लेख करते हुए कहा कि खेल युवाओं के भविष्य को संवारने के साथ देश और प्रदेश का मान बढ़ाने का भी सशक्त माध्यम है।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सिसोदिया, सचिव संजय मिश्रा, कोषाध्यक्ष संजय भंसाली, कविता दीक्षित, अनुराग दीक्षित सहित खेल अधिकारी, आयोजन से जुड़े पदाधिकारी और खिलाड़ी मौजूद रहे। 

Tags:

Latest News

30 राज्यों के 250 शटलरों का छत्तीसगढ़ में जमावड़ा, अरुण साव ने किया मिनी नेशनल बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज 30 राज्यों के 250 शटलरों का छत्तीसगढ़ में जमावड़ा, अरुण साव ने किया मिनी नेशनल बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज
मेहंदी लगाने घर से निकली छात्रा झरने के गहरे कुंड में डूबी, 25 मिनट तक चला बचाने का संघर्ष, हो गई मौत
सूने घर में 15 लाख की चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिया वारदात को अंजाम
छात्रावास की जमीन पर JCB चली तो भड़के छात्र, बाउंड्रीवाल तोड़ने पर कलेक्टर से शिकायत, सीमांकन होने तक काम रोकने की मांग
'मुझे बंधक बना लिया है, पुलिस भेजकर छुड़वाइए', व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री ने टीआई को किया फोन
महादेव सट्टा एप: दुबई कनेक्शन से खुली वकील की भूमिका, 28 नवंबर तक ईडी रिमांड
250 करोड़ का प्रोजेक्ट 601.48 करोड़ तक पहुंचा, केंद्रीय जांच से बचने फाइल के 8 टुकड़े करने का आरोप...
ABVU में छात्रों के बीच जंग, क्लास से कैंटीन तक चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
तीन दिन में उजाड़ा गांव, अब छह जगहों पर भटक रहे परिवार, न्याय के लिए सड़क पर लेटकर निकाली दंडवत यात्रा, एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ फूटा गुस्सा
बनराकस की एंट्री से फुलेरा में भूचाल, सचिव जी के सामने नई मुसीबत, प्राइम वीडियो ने 'पंचायत 5' का ट्रेलर किया रिलीज
सोमनाथ दर्शन पर निकले बुजुर्गों की यात्रा बनी मुसीबत, सड़क पर बैठकर गुजारने पड़ रहे घंटे, खाने से लेकर ठहरने तक बदइंतजामी, जिम्मेदार कोच भी नदारद
बैलाडीला में माइनिंग वेस्ट का पहाड़ खिसकने से मचा हड़कंप, कांग्रेस ने बनाई 7 सदस्यीय जांच टीम, पर्यावरणीय नुकसान की होगी जांच