न्यायालय से राहत मिली, लेकिन स्कूल में नहीं मिला प्रवेश, दोबारा दाखिले के लिए चक्कर लगा रहा दृष्टिबाधित छात्र

न्यायालय से राहत मिली, लेकिन स्कूल में नहीं मिला प्रवेश, दोबारा दाखिले के लिए चक्कर लगा रहा दृष्टिबाधित छात्र

जगदलपुर : न्यायालय से दोबारा प्रवेश का आदेश मिलने के बाद भी एक दृष्टिबाधित छात्र अपनी पढ़ाई शुरू करने के लिए स्कूल के चक्कर काटने को मजबूर है। मामला जगदलपुर के शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यालय आड़ावाल का है, जहां कांकेर जिले के ग्राम लोहत्तर निवासी नमन कुमार मंडावी को कथित तौर पर प्रवेश देने में अड़चनें आ रही हैं। छात्र का आरोप है कि अदालत के स्पष्ट आदेश के बावजूद स्कूल प्रबंधन नई-नई शर्तें रख रहा है। ऐसे में न्यायालय से कानूनी लड़ाई जीतने के बाद भी उसे अपने भविष्य की लड़ाई लड़नी पड़ रही है।

भोजन व्यवस्था की शिकायत के बाद कार्रवाई का आरोप

नमन मंडावी के अनुसार पूरे विवाद की शुरुआत 5 जून 2024 को हुई थी। उस समय उन्होंने छात्रावास में भोजन की खराब व्यवस्था को लेकर अन्य विद्यार्थियों के साथ जिला प्रशासन से शिकायत की थी। नमन का आरोप है कि शिकायत करने के बाद स्कूल प्रबंधन ने उनके खिलाफ कर्मचारी को धमकाने और चिकन बिरयानी मंगाने जैसे आरोप लगाए। इसके बाद उनका स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) काट दिया गया और उन्हें विद्यालय से बाहर कर दिया गया।

Read More चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा मुआवजा; कलेक्टरों को सर्वे के निर्देश

न्यायालय पहुंचा मामला, मिला दोबारा प्रवेश का आदेश

Read More दुर्ग में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 15 करोड़ की फिरौती! कारोबारी को धमकी, परिवार की सुरक्षा में तैनात पुलिस

नमन का कहना है कि उस दौरान करीब 20 से 25 विद्यार्थियों को विद्यालय से हटाया गया था। इनमें से पांच विद्यार्थियों को बाहर किया गया, जबकि तीन छात्रों ने न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद उन्हें राहत मिली और न्यायालय ने दोबारा प्रवेश देने का आदेश दिया। परिवार को उम्मीद थी कि अब नमन की पढ़ाई फिर से शुरू हो सकेगी, लेकिन आदेश के बाद भी मुश्किलें खत्म नहीं हुईं।

आदेश के बाद भी शपथ पत्र और नियमावली का पेच

नमन और उनकी बड़ी बहन नमिता मंडावी का आरोप है कि जब वे न्यायालय के आदेश के साथ विद्यालय में प्रवेश लेने पहुंचे, तो प्रबंधन ने शपथ पत्र देने और संस्थान की शर्तों से भरी नियमावली पर हस्ताक्षर करने को कहा। परिवार का कहना है कि न्यायालय के आदेश में ऐसी किसी अतिरिक्त शर्त का उल्लेख नहीं है। इसके बावजूद उन्हें कभी शपथ पत्र तो कभी नियमों का हवाला देकर वापस भेजा जा रहा है।

न्यायालय से नहीं मिली कोई अतिरिक्त शर्त

नमन की बहन नमिता मंडावी का कहना है कि उनका भाई पहले ही काफी समय तक पढ़ाई से दूर रहा है। अब न्यायालय से राहत मिलने के बाद भी उसे प्रवेश के लिए बार-बार परेशान होना पड़ रहा है। परिवार चाहता है कि बिना किसी ऐसी अतिरिक्त शर्त के, जिसका आधार न्यायालय के आदेश में नहीं है, नमन को तत्काल प्रवेश दिया जाए, ताकि उसकी पढ़ाई दोबारा शुरू हो सके। फिलहाल नमन और उसका परिवार जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की उम्मीद लगाए बैठा है।

Tags:

Latest News

न्यायालय से राहत मिली, लेकिन स्कूल में नहीं मिला प्रवेश, दोबारा दाखिले के लिए चक्कर लगा रहा दृष्टिबाधित छात्र  न्यायालय से राहत मिली, लेकिन स्कूल में नहीं मिला प्रवेश, दोबारा दाखिले के लिए चक्कर लगा रहा दृष्टिबाधित छात्र
10 दिन की पैरोल पर जेल से निकला हत्याकांड का दोषी, 18 साल से पुलिस की पकड़ से बाहर, अब दर्ज हुई एफआईआर
30 राज्यों के 250 शटलरों का छत्तीसगढ़ में जमावड़ा, अरुण साव ने किया मिनी नेशनल बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज
मेहंदी लगाने घर से निकली छात्रा झरने के गहरे कुंड में डूबी, 25 मिनट तक चला बचाने का संघर्ष, हो गई मौत
सूने घर में 15 लाख की चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिया वारदात को अंजाम
छात्रावास की जमीन पर JCB चली तो भड़के छात्र, बाउंड्रीवाल तोड़ने पर कलेक्टर से शिकायत, सीमांकन होने तक काम रोकने की मांग
'मुझे बंधक बना लिया है, पुलिस भेजकर छुड़वाइए', व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री ने टीआई को किया फोन
महादेव सट्टा एप: दुबई कनेक्शन से खुली वकील की भूमिका, 28 नवंबर तक ईडी रिमांड
250 करोड़ का प्रोजेक्ट 601.48 करोड़ तक पहुंचा, केंद्रीय जांच से बचने फाइल के 8 टुकड़े करने का आरोप...
ABVU में छात्रों के बीच जंग, क्लास से कैंटीन तक चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
तीन दिन में उजाड़ा गांव, अब छह जगहों पर भटक रहे परिवार, न्याय के लिए सड़क पर लेटकर निकाली दंडवत यात्रा, एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ फूटा गुस्सा
बनराकस की एंट्री से फुलेरा में भूचाल, सचिव जी के सामने नई मुसीबत, प्राइम वीडियो ने 'पंचायत 5' का ट्रेलर किया रिलीज