जगदलपुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 140 पेटी गोवा शराब जब्त; दो नाबालिग समेत तीन पकड़े गए

जगदलपुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 140 पेटी गोवा शराब जब्त; दो नाबालिग समेत तीन पकड़े गए

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश की गोवा ब्रांड विदेशी शराब की खेप पकड़ी है। दरभा थाना क्षेत्र के छोटे कड़मा में की गई इस कार्रवाई में आबकारी विभाग की टीम ने कुल 1261.8 बल्क लीटर शराब जब्त की है। इसमें 140 पेटी और 10 अतिरिक्त बोतलें शामिल हैं। जब्त शराब की कुल संख्या 7010 बोतल बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 9 लाख 46 हजार 350 रुपये आंकी गई है। शराब के परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे तीन वाहनों को भी जब्त किया गया है। इस मामले में दो नाबालिगों सहित तीन लोगों को पकड़ा गया है, जबकि मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया।

मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग ने दी दबिश

जानकारी के अनुसार, 21 नवंबर को आबकारी विभाग की जगदलपुर रेंज की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दरभा थाना क्षेत्र के छोटे कड़मा में मध्यप्रदेश की गोवा ब्रांड विदेशी शराब का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए आबकारी विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।

जांच के दौरान टीम को एक वाहन में नाबालिग संदिग्ध अवस्था में मिला। वाहन की तलाशी लेने पर उसकी डिक्की से गोवा ब्रांड विदेशी शराब की 15 पेटियां बरामद हुईं। इसी दौरान वाहन में मौजूद सुनील सेठिया निवासी राजुर मौके से फरार हो गया। आबकारी विभाग की टीम ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Read More बिलासपुर में सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

तीन वाहनों से बरामद हुई शराब की बड़ी खेप

कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने एक काले रंग की गाड़ी को भी पकड़ा। इसमें दो लोग सवार थे, जिनमें एक नाबालिग और दूसरा प्रवीण बघेल निवासी चितापूर बताया गया। तलाशी लेने पर वाहन से गोवा ब्रांड शराब की एक पेटी बरामद हुई।

Read More अमेरिका तक फैला था नशे का कारोबार, NCB-DEA ने किया अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

पूछताछ के दौरान पकड़े गए नाबालिग ने टीम को बताया कि गिट्टी खदान जाने वाले रास्ते पर सुनील सेठिया ने शराब छिपाकर रखी है। इस जानकारी के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने बताए गए स्थान पर तलाशी अभियान चलाया। वहां अशोक लीलैंड का एक वाहन संदिग्ध हालत में मिला। जब वाहन की जांच की गई तो उसमें मध्यप्रदेश की गोवा ब्रांड विदेशी शराब की 124 पेटियां बरामद हुईं।

इस तरह आबकारी विभाग ने अलग-अलग स्थानों और वाहनों से कुल 140 पेटी तथा 10 अतिरिक्त बोतलें जब्त कीं। जब्त शराब की कुल मात्रा 1261.8 बल्क लीटर बताई गई है।

20 लाख से ज्यादा का सामान जब्त

आबकारी विभाग के अनुसार, जब्त की गई शराब की बाजार कीमत 9 लाख 46 हजार 350 रुपये है। वहीं, शराब के परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे तीन वाहनों की कीमत सहित जब्त सामग्री का कुल मूल्य लगभग 20 लाख 96 हजार 350 रुपये आंका गया है।

इस कार्रवाई में एक आरोपी प्रवीण बघेल को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया गया है। दोनों नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी प्रवीण बघेल को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया है।

फरार आरोपी की तलाश में जुटी आबकारी विभाग की टीम

आबकारी अधिकारी अंकित सिंह राठौर ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2), 36 और 59 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। विभाग द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। वहीं, कार्रवाई के दौरान फरार हुए सुनील सेठिया की तलाश जारी है।

बस्तर में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मध्यप्रदेश की शराब की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे किसी बड़े तस्करी नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है।

Tags:

Latest News

जगदलपुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 140 पेटी गोवा शराब जब्त; दो नाबालिग समेत तीन पकड़े गए जगदलपुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 140 पेटी गोवा शराब जब्त; दो नाबालिग समेत तीन पकड़े गए
भीषण सड़क हादसा: भजन गाने जा रहे तीन ग्रामीणों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे के बाद बस चालक फरार
रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त का खुलासा: अस्पताल का लाइसेंस होगा रद्द, डॉक्टरों की डिग्री भी फ्रीज करेगी सरकार
महंगे मोबाइल लेकर 3.23 लाख की चपत, भुगतान मांगने पर 5 लाख का चेक थमाया, फिर रकम देने से मुकरा गया आरोपी, धोखाधड़ी का केस दर्ज
बलौदाबाजार जिला पीएम राहत योजना में छत्तीसगढ़ में नंबर-1, 269 घायलों को मिला कैशलेस इलाज
आयुष विभाग के फार्मासिस्टों को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 2006 से मिलेगा 2400 ग्रेड-पे का लाभ
रफ्तार और लापरवाही के कहर से बुझ गया 2 घरों का चिराग, हादसों में दो युवक की मौत, एक घायल रेफर
सूरजपुर में बड़ा सड़क हादसा: बिहार से अंबिकापुर जा रही यात्री बस पेड़ से टकराई, 12 यात्री घायल; 4 की हालत गंभीर
दुर्ग में 22 हजार वाहन मालिकों पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, 1.37 करोड़ का ई-चालान बकाया; नोटिस जारी
राजनांदगांव: कमर में फंसा था 3 इंच का चाकू, डॉक्टरों ने बिना निकाले लगा दिए टांके, 7 दिन तक दर्द से तड़पता रहा युवक
कबीरधाम में हाथियों का तांडव: केसमरदा गांव में घुसे 4 हाथी, दो घरों में मचाई तोड़फोड़; शादी के लिए रखे 9 बोरी चावल किए बर्बाद
बेमेतरा दौरे पर रहेंगे PCC चीफ दीपक बैज, मारो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक; निकाय चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन