36 घंटे में 5 वीं FIR..... अब कोयला टेंडर दिलाने के नाम पर 15 लाख की ठगी: सक्ती में रायपुर के कुख्यात कारोबारी दीपक टंडन पर फिर एक मामला दर्ज,बंद खाते का थमा दिया था चेक
कहते है बकरे की अम्मा आखिर कब तक खैर मनाएगी ये कहावत दीपक टंडन पर सटीक बैठती है। अब लोगों को ठगने और धमकी के मामले में दीपक टंडन पर एक के बाद एक मामले दर्ज हो रहे है छत्तीसगढ़ में पिछले 36 घंटों दीपक टंडन के खिलाफ 5 आपराधिक मामले दर्ज हो चुके है।
ताजा मामला सक्ती जिले का है जहां कोयले का बड़ा ठेका दिलाने का झांसा देकर 15 लाख रुपए ठगी के मामले में पुलिस ने कोरबा विवादित कारोबारी दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। सक्ती के कोयला व्यवसायी किशन शर्मा की शिकायत पर सक्ती में बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
वार्ड नंबर 6, गुरुद्वारा निवासी ट्रांसपोर्ट और कोयला कारोबारी किशन शर्मा ने बताया कि मार्च 2022 में उनकी मुलाकात दीपक टंडन से रायपुर में हुई थी। दीपक ने अपनी ऊंची पहुंच हवाला देते हुए आसानी से कोयले का एक बड़ा टेंडर दिलाने की बात कही थी। जिस पर किशन ने 12 मार्च 2022 को दीपक को 15 लाख रुपए नकद दिए थे। पैसे लेने के बाद गारंटी के तौर पर दीपक ने एचडीएफसी बैंक का चार लाख रुपए का चेक संख्या 009268) और एक ब्लैंक चेक संख्या 000013) सिक्योरिटी के तौर पर दिया था। और कहा था कि यदि काम नहीं हुआ तो चेक लगाकर पैसे निकाल लेना। लंबा समय बीत जाने के बाद भी जब कोयला टेंडर का काम नहीं हुआ तो किशन ने बैंक जा कर चेक के संबंध में जानकारी एकत्र की जिसे सुनकर किशन के होश उड़ गए बैंक अधिकारियों ने किशनको बताया कि दीपक टंडन का यह बैंक खाता सालों पहले ही बंद हो चुका है।
पैसे लौटने की आश में की थी शिकायत
पीड़ित किशन शर्मा के बताया कि उन्हें आस थी कि आज नहीं तो कल दीपक उनके पैसे लौटा देना इसी उम्मीद में पीड़ित ने तुरंत पुलिस के पास जाने से परहेज किया। लेकिन जब पैसे डूबने का एहसास हुआ, तो गुरुवार को सक्ती थाने जाकर लिखित शिकायत की।
फोटो फ्रेमर से हिस्ट्रीशीटर बनने का पुराना रिकॉर्ड
दीपक टंडन का पुलिस थानों से पुराना नाता है। वह मूल रूप से जांजगीर-चांपा के अकलतरा का रहने वाला है। शुरुआत में वह कोरबा में फोटो फ्रेमिंग की छोटी सी दुकान चलाता था। 2012 के बाद वह रायपुर शिफ्ट हुआ और करोड़ों की संपत्ति का मालिक बन गया।
होटल की सील तोड़ अनाधिकृत प्रवेश का मामला...
होटल सील रायपुर में दीपक टंडन किराए की होटल संचालित करता था। 'होटल वेलकम श्री' है। प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में लाखों रुपए बकाया होने और बार-बार नोटिस अनदेखा करने पर नगर निगम ने हाल ही में इस होटल को सील कर दिया है। मगर दीपक टंडन ने होटल में लगे सील को भी तोड़ दिया। होटल संचालिका सरिता बाजपेयी की शिकायत पर पुलिस ने दीपक टंडन व पत्नी बरखा टंडन पर मामला दर्ज किया है इस मामले में बीती शाम बरखा टंडन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
फर्जी न्यूज चलाने और ब्लैकमेलिंग में हुई गिरफ्तारी
अधिकारियों और पत्रकारों की कथित आपत्तिजनक क्लिप रखकर ब्लैकमेल करने और भ्रामक खबरें फैलाने के आरोप में 7 नवंबर 2026 को बिलासपुर पुलिस ने उसे रायपुर के एक अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो मोबाइल भी जब्त हुए हैं।
डीएसपी विवाद से आया सुर्खियों में...
वह एक महिला डीएसपी से जुड़े कथित लव-ट्रैप और पैसे के लेनदेन के मामले में सबसे ज्यादा चर्चा में आया था। आरोप है कि उसने डीएसपी पर केस वापस लेने का दबाव बनाया और बात नहीं बनने पर सोशल मीडिया पर फर्जी चैट वायरल कर दिए।
नौकरी और कोयले के नाम पर ठगी
रायपुर के सिविल लाइन थाने में उस पर राजस्व निरीक्षक भर्ती का पर्चा उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी का केस दर्ज है, जिसमें बीरगांव के एक व्यक्ति ने शिकायत की थी। वहीं, 2015 में दीपका (कोरबा) के कोल कारोबारी महेंद्र सिंह से रिजेक्ट कोयला सप्लाई के नाम पर 28 लाख रुपए की ठगी की थी। वही चेक बाउंस में आरोपी दीपक पर कटघोरा न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
पत्नी को किया दहेज के लिए प्रताड़ित ...
जानकारी के अनुसार दीपक की पहली पत्नी ने कोरबा में उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था, जिसमें वह जेल जा चुका है। अब वर्तमान में सक्ती पुलिस 15 लाख की इस ताजा धोखाधड़ी की विवेचना कर रही है।
