व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

बिलासपुर : न्यायधानी के व्यापार विहार क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एसबीआई बैंक के पास एक अधेड़ व्यक्ति की लाश अर्धनग्न हालत में मिली। सड़क किनारे शव पड़े होने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही तारबाहर पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और उसकी मौत की गुत्थी उलझी हुई है।

एसबीआई बैंक के पास पड़ा था शव, देखते ही लोगों में मचा हडकंप

जानकारी के अनुसार व्यापार विहार स्थित एसबीआई बैंक के पास आज लोगों ने एक अधेड़ व्यक्ति का शव देखा। मृतक अर्धनग्न अवस्था में पड़ा हुआ था। यह नजारा देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही तारबाहर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक को आसपास के इलाके में अक्सर भीख मांगते और कचरा बीनते हुए देखा जाता था। हालांकि, उसकी पहचान और उसके परिजनों के संबंध में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस उसकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

Read More अटल आवास हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार, दो अस्पताल में भर्ती

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Read More सीपत क्षेत्र में दो महिलाओं के रहस्यमयी ढंग से गायब होने से मचा हड़कंप, गांवों में दहशत, परिजनों ने जताई बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अधेड़ की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसका शव अर्धनग्न अवस्था में वहां कैसे पहुंचा इसकी जानकारी पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगी और मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस फिलहाल हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Tags:

Latest News

व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
मेडिकल स्टोर पर छापा, 207 कफ सिरप, 3600 प्रतिबंधित टैबलेट जब्त, संचालक गिरफ्तार, यूपी से जुड़ रहे सप्लाई के तार
आग का कहर! तीन अलग-अलग जगह भड़की लपटें, दमकल ने संभाला मोर्चा
न्यायालय से राहत मिली, लेकिन स्कूल में नहीं मिला प्रवेश, दोबारा दाखिले के लिए चक्कर लगा रहा दृष्टिबाधित छात्र
10 दिन की पैरोल पर जेल से निकला हत्याकांड का दोषी, 18 साल से पुलिस की पकड़ से बाहर, अब दर्ज हुई एफआईआर
30 राज्यों के 250 शटलरों का छत्तीसगढ़ में जमावड़ा, अरुण साव ने किया मिनी नेशनल बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज
मेहंदी लगाने घर से निकली छात्रा झरने के गहरे कुंड में डूबी, 25 मिनट तक चला बचाने का संघर्ष, हो गई मौत
सूने घर में 15 लाख की चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिया वारदात को अंजाम
छात्रावास की जमीन पर JCB चली तो भड़के छात्र, बाउंड्रीवाल तोड़ने पर कलेक्टर से शिकायत, सीमांकन होने तक काम रोकने की मांग
'मुझे बंधक बना लिया है, पुलिस भेजकर छुड़वाइए', व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री ने टीआई को किया फोन
महादेव सट्टा एप: दुबई कनेक्शन से खुली वकील की भूमिका, 28 नवंबर तक ईडी रिमांड
250 करोड़ का प्रोजेक्ट 601.48 करोड़ तक पहुंचा, केंद्रीय जांच से बचने फाइल के 8 टुकड़े करने का आरोप...