मेहंदी लगाने घर से निकली छात्रा झरने के गहरे कुंड में डूबी, 25 मिनट तक चला बचाने का संघर्ष, हो गई मौत

मेहंदी लगाने घर से निकली छात्रा झरने के गहरे कुंड में डूबी, 25 मिनट तक चला बचाने का संघर्ष, हो गई मौत

कवर्धा : रविवार की दोपहर आस्था के लिए जिंदगी की आखिरी दोपहर साबित हुई। घर से सहेली के साथ मेहंदी लगवाने निकली 16 वर्षीय आस्था को क्या पता था कि कुछ ही देर बाद उसकी मौत की खबर घर पहुंचेगी। पंडरिया के बैराग पारा की रहने वाली 10वीं की छात्रा आस्था गुप्ता बदना स्थित भैंसाओदार जलप्रपात घूमने पहुंची थी, लेकिन झरने की फिसलन भरी चट्टान पर जरा-सा पैर क्या फिसला, वह सीधे गहरे जलकुंड में जा गिरी। उसे बचाने के लिए 25 मिनट तक मशक्कत हुई, एंबुलेंस कर्मियों ने भी अपनी जान दांव पर लगा दी, लेकिन आस्था को बचाया नहीं जा सका। जिस बेटी को मां ने हंसते हुए घर से विदा किया था, उसकी मौत की खबर घर पहुँची।

मां से कहा- मेहंदी लगवाने जा रही हूं, लेकिन घर आई मौत की खबर

परिजनों के अनुसार दोपहर आस्था की एक सहेली उसके घर पहुंची थी। उसने आस्था की मां से कहा कि वह उसे मेहंदी लगवाने के लिए अपने घर ले जा रही है। बेटी के साथ सहेली को देखकर मां ने भी खुशी-खुशी उसे जाने दिया। उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि आस्था घर से निकलकर जलप्रपात पहुंचने वाली है और यह उसकी आखिरी यात्रा साबित होगी। आस्था के बड़े पिता हेमंत गुप्ता ने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ स्कूटी से निकली थी। दोनों ने स्कूटी पंडरिया में खड़ी की और फिर अन्य साथियों के साथ कार से भैंसाओदार जलप्रपात पहुंच गईं।

Read More अटल आवास हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार, दो अस्पताल में भर्ती

चट्टान पर फिसले पैर, देखते ही देखते गहरे पानी में समाईं दो लड़कियां

Read More रायपुर में अवैध धान कारोबार का बड़ा खुलासा: तीन साल में 1.82 करोड़ का धान जब्त, 238 मामले दर्ज

जलप्रपात पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी और 108 एंबुलेंस के ईएमटी अनिल महंत के अनुसार वहां दो-तीन गाड़ियों में करीब 15 से 20 लोग पहुंचे थे। इसी दौरान एक लड़की ने चूल्हा खाली होने के बारे में पूछा। इसके बाद दो लड़कियां झरने के करीब चली गईं। वहां चट्टानों पर जमी काई के कारण पैर फिसला और दोनों सीधे गहरे पानी में जा गिरीं। एक लड़की किसी तरह पानी से बाहर निकलने में कामयाब रही, लेकिन आस्था गहरे कुंड में समा गई। बाहर निकली सहेली की चीख-पुकार से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वह लगातार चिल्ला रही थी- 'आस्था को बचा लो... आस्था को बचा लो।'

25 मिनट तक एंबुलेंस कर्मियों ने पानी में की तलाश

सहेली की चीख सुनकर पास ही परिवार के साथ पिकनिक मना रहे 108 एंबुलेंस के ईएमटी अनिल महंत और पायलट पंचूराम श्याम तुरंत मदद के लिए दौड़े। बिना अपनी जान की परवाह किए दोनों गहरे पानी में उतर गए और आस्था की तलाश शुरू कर दी। करीब 20 से 25 मिनट तक पानी में खोजबीन चलती रही। इसी दौरान पायलट के पैर से आस्था का शरीर टकराया। दोनों ने मिलकर उसे बाहर निकाला।

आस्था को बाहर निकालते ही दोनों ने सीपीआर देकर उसकी सांसें लौटाने की कोशिश की। हर संभव प्रयास के बाद भी जब उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे कार से तत्काल कुकदूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Tags:

Latest News

30 राज्यों के 250 शटलरों का छत्तीसगढ़ में जमावड़ा, अरुण साव ने किया मिनी नेशनल बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज 30 राज्यों के 250 शटलरों का छत्तीसगढ़ में जमावड़ा, अरुण साव ने किया मिनी नेशनल बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज
मेहंदी लगाने घर से निकली छात्रा झरने के गहरे कुंड में डूबी, 25 मिनट तक चला बचाने का संघर्ष, हो गई मौत
सूने घर में 15 लाख की चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिया वारदात को अंजाम
छात्रावास की जमीन पर JCB चली तो भड़के छात्र, बाउंड्रीवाल तोड़ने पर कलेक्टर से शिकायत, सीमांकन होने तक काम रोकने की मांग
'मुझे बंधक बना लिया है, पुलिस भेजकर छुड़वाइए', व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री ने टीआई को किया फोन
महादेव सट्टा एप: दुबई कनेक्शन से खुली वकील की भूमिका, 28 नवंबर तक ईडी रिमांड
250 करोड़ का प्रोजेक्ट 601.48 करोड़ तक पहुंचा, केंद्रीय जांच से बचने फाइल के 8 टुकड़े करने का आरोप...
ABVU में छात्रों के बीच जंग, क्लास से कैंटीन तक चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
तीन दिन में उजाड़ा गांव, अब छह जगहों पर भटक रहे परिवार, न्याय के लिए सड़क पर लेटकर निकाली दंडवत यात्रा, एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ फूटा गुस्सा
बनराकस की एंट्री से फुलेरा में भूचाल, सचिव जी के सामने नई मुसीबत, प्राइम वीडियो ने 'पंचायत 5' का ट्रेलर किया रिलीज
सोमनाथ दर्शन पर निकले बुजुर्गों की यात्रा बनी मुसीबत, सड़क पर बैठकर गुजारने पड़ रहे घंटे, खाने से लेकर ठहरने तक बदइंतजामी, जिम्मेदार कोच भी नदारद
बैलाडीला में माइनिंग वेस्ट का पहाड़ खिसकने से मचा हड़कंप, कांग्रेस ने बनाई 7 सदस्यीय जांच टीम, पर्यावरणीय नुकसान की होगी जांच