बीजापुर में 2 करोड़ की लूट की कहानी निकली फर्जी, कर्ज में डूबे सराफा व्यापारी ने रची थी साजिश

बीजापुर में 2 करोड़ की लूट की कहानी निकली फर्जी, कर्ज में डूबे सराफा व्यापारी ने रची थी साजिश

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नेशनल हाईवे-63 पर करीब दो करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी की लूट का सनसनीखेज मामला जांच में पूरी तरह फर्जी निकला है। गीदम के एक सराफा व्यापारी ने कर्ज चुकाने के दबाव से बचने के लिए लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी। व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी थी कि तीन हथियारबंद बदमाशों ने पिस्टल और चाकू दिखाकर उसके पास से करीब दो करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवर, नकदी और मोबाइल फोन लूट लिए हैं। हालांकि, पुलिस की जांच और तकनीकी साक्ष्यों ने इस कथित वारदात की पूरी पोल खोल दी।

पुलिस के मुताबिक, मामला नेलसनार थाना क्षेत्र के पांडेमुर्गा चौक के पास का है। 9 नवंबर 2026 को गीदम निवासी सराफा व्यापारी स्वरूप सोनी ने नेलसनार थाने पहुंचकर लूट की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह भैरमगढ़ में ज्वेलरी की दुकान संचालित करता है।

व्यापारी के अनुसार, 9 नवंबर की शाम करीब 6 बजे वह तूफान वाहन से भैरमगढ़ से गीदम जा रहा था। वाहन में उसके साथ चालक देवेंद्र ठाकुर और कपड़ा व्यापारी ललित बुरड़ भी मौजूद थे। इसी दौरान पांडेमुर्गा के आसपास जंगल के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने पिस्टल और चाकूनुमा हथियार दिखाकर उनका रास्ता रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने बैग में रखे करीब दो करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी के साथ तीनों के मोबाइल फोन लूट लिए और मौके से फरार हो गए।

Read More दीपक टंडन के खिलाफ शिकायतों का सिलसिला जारी! अब पत्नी बरखा पर भी FIR, ट्रांजिट रिमांड की तैयारी

लूट की सूचना पर पुलिस ने बनाई तीन विशेष टीमें

करीब दो करोड़ रुपये की लूट की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीजापुर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। आरोपियों की तलाश और वारदात का खुलासा करने के लिए तीन विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। सीमावर्ती जिलों और राज्य की सीमाओं पर नाकेबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू की गई।

Read More जशपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: शराब के नशे में बेटे ने मां को अधजली लकड़ी से पीट-पीटकर मार डाला, बचाने आई बहन पर भी किया हमला

पुलिस टीमों ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। करीब 16 घंटे तक लगातार नाकेबंदी और जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान कथित रूप से लूटे गए तीनों मोबाइल फोन की लोकेशन हाईवे किनारे जंगल में एक ही स्थान पर मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों मोबाइल बरामद कर लिए। हैरानी की बात यह थी कि तीनों मोबाइल सुरक्षित और चालू हालत में एक साथ मिले। इस घटनाक्रम ने पुलिस के संदेह को और गहरा कर दिया।

कर्ज के दबाव में रची थी लूट की झूठी कहानी

मोबाइल बरामद होने के बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता व्यापारी और उसके साथ मौजूद दोनों लोगों की गतिविधियों की जांच शुरू की। स्वरूप सोनी, कपड़ा व्यापारी ललित बुरड़ और वाहन चालक देवेंद्र ठाकुर से अलग-अलग पूछताछ की गई। इस दौरान तीनों के बयानों में कई विरोधाभास सामने आए।

तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस को पता चला कि सराफा व्यापारी स्वरूप सोनी पर काफी कर्ज था। कर्ज चुकाने के लिए उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। इसी परेशानी से बचने और अपनी स्थिति संभालने के लिए उसने लूट की फर्जी वारदात की साजिश रची थी।

पुलिस की सख्ती से पूछताछ के दौरान व्यापारी ने कथित लूट की पूरी कहानी मनगढ़ंत होने की बात स्वीकार कर ली। उसने इस साजिश में कपड़ा व्यापारी और वाहन चालक को भी शामिल किया था। इस तरह करीब दो करोड़ रुपये की लूट का मामला पूरी तरह फर्जी साबित हुआ।

एसपी के नेतृत्व में तीन टीमों ने किया खुलासा

इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व और मार्गदर्शन में किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल और एसडीओपी भैरमगढ़ नवीन एक्का के निर्देशन में गठित तीन पुलिस टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनमें बीजापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश शर्मा, भैरमगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश तिवारी और नेलसनार थाना प्रभारी निरीक्षक विवेकानंद पटेल की टीमें शामिल थीं।

झूठी शिकायत करने वालों को पुलिस की चेतावनी

मामले के खुलासे के बाद पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता ने आम नागरिकों से अपील की है कि पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी शिकायत या गलत सूचना न दें। उन्होंने कहा कि झूठी रिपोर्ट दर्ज कराना और पुलिस को गलत जानकारी देना कानूनन अपराध है। ऐसा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

Tags:

Latest News

बीजापुर में 2 करोड़ की लूट की कहानी निकली फर्जी, कर्ज में डूबे सराफा व्यापारी ने रची थी साजिश बीजापुर में 2 करोड़ की लूट की कहानी निकली फर्जी, कर्ज में डूबे सराफा व्यापारी ने रची थी साजिश
दुर्ग में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, युवक चंदू देवांगन की हत्या; दो नाबालिग समेत 10 आरोपी गिरफ्तार
मंत्रालय से तबादलों की नई सूची जारी, इस विभाग में प्रशासनिक सर्जरी
फारस की खाड़ी में तेल टैंकर पर हमला, एक भारतीय नाविक घायल; 5 अन्य सुरक्षित, सरकार अलर्ट
तीन दशक तक सोते रहे, अब अदालत से न्याय की उम्मीद, हाईकोर्ट ने ठुकराया बकाया वेतन का दावा
बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा: 21 जिलों में आगजनी और बम धमाके, बस में जिंदा जला ड्राइवर; 10 घायल
कोरबा में चर्च में विवाद के बाद तनाव, मारपीट के आरोप पर मसीही समुदाय ने किया चक्काजाम; पुलिस की समझाइश पर खुला रास्ता
सरेराह युवक से मारपीट कर पल्सर लूटी, एफआईआर दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर 3 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी जब्त
एक गलती और बिगड़ सकता है रिजल्ट, सीबीएसई ने स्कूलों को किया अलर्ट
एमसीबी में राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई: पटवारी चन्द्र विजय साहू तत्काल प्रभाव से निलंबित, विभागीय जांच के आदेश
बिलासपुर में मेडिकल स्टूडेंट के साथ मारपीट, पुराने दोस्तों ने कार में बैठाकर कोनी ले जाकर पीटा
NIT रायपुर में 88.76 करोड़ से बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, युवाओं को मिलेगा स्टार्टअप और नवाचार का बड़ा मंच