बजट के ₹1.32 लाख करोड़ बिना खर्च लौटे, हेल्थ सेस के ₹43,426 करोड़ स्वास्थ्य मद में नहीं पहुंचे

बजट के ₹1.32 लाख करोड़ बिना खर्च लौटे, हेल्थ सेस के ₹43,426 करोड़ स्वास्थ्य मद में नहीं पहुंचे

10 प्रमुख राज्यों में इलाज का 40% से 67.1% तक खर्च परिवारों की जेब से

 नई दिल्ली। देश में इलाज का बड़ा आर्थिक बोझ सीधे आम परिवारों पर पड़ रहा है। नेशनल हेल्थ अकाउंट्स (एनएचए) 2023-24 और नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट के अनुसार, देश के 21 प्रमुख राज्यों में से 10 में इलाज के कुल खर्च का 40% से 67.1% तक हिस्सा परिवार अपनी जेब से चुका रहे हैं। दूसरी ओर, 2019-20 से 2023-24 के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय अपने आवंटित बजट में से 1,32,749 करोड़ रुपए खर्च नहीं कर सका, जो वापस खजाने में लौट गए।

दवाइयों और निजी जांच में सरकारी मदद न के बराबर

Read More रफ्तार का कहर: हाईवा ने बाइक को रौंदा, किसान की मौके पर मौत, जिंदगी और मौत से जूझ रहे पिता-पुत्र

रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं कि अस्पताल पहुंचने वाले परिवारों को दवाइयों से लेकर जांच तक का लगभग पूरा खर्च खुद उठाना पड़ रहा है। 2023-24 में देशभर में मेडिकल स्टोर से 1,72,459 करोड़ रुपए की दवाइयां खरीदी गईं। इसमें से 1,72,349 करोड़ रुपए (99.93%) परिवारों ने खुद चुकाए, जबकि सरकारी योजनाओं की हिस्सेदारी महज 110 करोड़ रुपए रही। इसी तरह, निजी जांच केंद्रों पर लैब टेस्ट के कुल 29,289 करोड़ रुपए के खर्च में से 28,243 करोड़ रुपए (96.4%) जनता ने अपनी जेब से दिए। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि दवा और जांच जैसे नियमित खर्चों में सरकारी सहयोग अत्यंत सीमित होने के कारण आम परिवारों पर सीधा वित्तीय दबाव पड़ रहा है।

Read More कबीरधाम में 4.30 करोड़ रुपये का गबन, बिजली विभाग का कर्मचारी मनोज साहू गिरफ्तार; न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

कुल स्वास्थ्य खर्च में सरकारी बीमा का हिस्सा 3.99%

एनएचए के आंकड़ों के मुताबिक, देश का कुल स्वास्थ्य खर्च 8.37 लाख करोड़ रुपए रहा। इसमें सरकारी बीमा योजनाओं की हिस्सेदारी केवल 3.99% यानी 33,385 करोड़ रुपए रही। यह स्थिति दर्शाती है कि सरकारी बीमा योजनाएं कुल स्वास्थ्य व्यय के बहुत छोटे हिस्से को ही कवर कर पा रही हैं, जिसके चलते इलाज का अधिकांश खर्च आम नागरिकों की जेब से जा रहा है।

हेल्थ सेस और आवंटित बजट का पूरा उपयोग नहीं

रिपोर्ट के अनुसार, 2018 से 2024 के बीच स्वास्थ्य के नाम पर वसूले गए हेल्थ सेस के 43,426 करोड़ रुपए निर्धारित स्वास्थ्य खाते में ट्रांसफर नहीं हुए। यह राशि केंद्र सरकार के नए अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों पर होने वाले एक साल के कुल खर्च (41,914 करोड़ रुपए) से भी अधिक है। एक तरफ सेस की रकम निर्धारित मद में न पहुंचना और दूसरी तरफ पांच वर्षों में 1,32,749 करोड़ रुपए का आवंटित बजट बिना खर्च हुए खजाने में लौट जाना दर्शाता है कि उपलब्ध वित्तीय संसाधनों का उपयोग स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में पूरी तरह नहीं हो पा रहा है।

राज्यों में परिवारों पर इलाज खर्च का बोझ

  •   उत्तर प्रदेश: 67.1% | केरलम: 65.2% | बंगाल: 63%
  •  पंजाब: 60.7% | झारखंड: 58.7% | आंध्र प्रदेश: 53.5%
  •  बिहार: 47% | मध्य प्रदेश: 46.2% | हिमाचल प्रदेश: 43.7%
  •  राजस्थान: 40.7% | गुजरात: 38% | उत्तराखंड: 26.7%

जन स्वास्थ्य अभियान के कार्यकर्ता अमूल्य निधि के अनुसार, सरकारें जीडीपी का 2.5% स्वास्थ्य पर खर्च करने का लक्ष्य रखती हैं, लेकिन वास्तविक खर्च इससे कम है। उनके मुताबिक, एक तरफ सेस निर्धारित खाते में नहीं जा रहा और बजट खर्च नहीं हो रहा, वहीं आम परिवार अपनी बचत का बड़ा हिस्सा दवाइयों और अस्पतालों पर खर्च कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफ्त दवा और जांच की व्यवस्था मजबूत नहीं होगी, तब तक बीमा योजनाओं के बावजूद आम आदमी की जेब पर बोझ कम नहीं होगा।

Tags:

Latest News

बेमेतरा दौरे पर रहेंगे PCC चीफ दीपक बैज, मारो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक; निकाय चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन बेमेतरा दौरे पर रहेंगे PCC चीफ दीपक बैज, मारो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक; निकाय चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन
खरीदी व्यवस्था पर दोहरी मार: कहीं रिकॉर्ड में जमीन शून्य, कहीं बारिश से बंद हुई तौल; कई केंद्रों पर टोकन जारी होने के बाद भी नहीं खरीदा जा सका धान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोंडागांव दौरे पर, कलार समाज महोत्सव में होंगे शामिल; रविवि में मानव तस्करी और घरेलू हिंसा पर कार्यशाला
बजट के ₹1.32 लाख करोड़ बिना खर्च लौटे, हेल्थ सेस के ₹43,426 करोड़ स्वास्थ्य मद में नहीं पहुंचे
रायपुर में सफाई व्यवस्था पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, अब मोबाइल पर दिखेगी कचरा गाड़ियों की लाइव लोकेशन
जल संसाधन विभाग में 5 बड़े अफसरों को दो-दो अहम पदों की जिम्मेदारी, नियमित पोस्टिंग अटकी; दोहरे प्रभार को लेकर शासन को शिकायत
छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड; 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा रात का पारा
23 नवंबर 2026 राशिफल: वैकुंठ चतुर्दशी पर इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत, प्रेम जीवन में होगी नई शुरुआत; जानें सभी 12 राशियों का हाल
नागरकोइल रेलवे स्टेशन पर महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, सोने की अंगूठी से खुला राज; 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
IND vs NZ 1st Test: भारत ने पहली पारी में ठोके 720 रन, राहुल-पंत के शतक से न्यूजीलैंड पर बढ़ा दबाव; चौथे दिन 119/2
छत्तीसगढ़ में पटवारियों की 40 दिन पुरानी हड़ताल स्थगित, CM साय से मुलाकात के बाद लिया फैसला; धान खरीदी को मिलेगी रफ्तार
नाइट मीटिंग, टिफिन और कप्तान की फटकार!