बलौदाबाजार जिला पीएम राहत योजना में छत्तीसगढ़ में नंबर-1, 269 घायलों को मिला कैशलेस इलाज

बलौदाबाजार जिला पीएम राहत योजना में छत्तीसगढ़ में नंबर-1, 269 घायलों को मिला कैशलेस इलाज

बलौदाबाजार। सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों की जान बचाने और उन्हें समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के मामले में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले ने पूरे छत्तीसगढ़ में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार की पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में जिला प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंच गया है। जिले में अब तक सड़क हादसों में घायल 269 लोगों को इस योजना के तहत कैशलेस उपचार की सुविधा मिल चुकी है। यह उपलब्धि सड़क सुरक्षा और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में जिले के बेहतर प्रयासों को दर्शाती है।

गोल्डन ऑवर में इलाज मिलने से बच सकती है जान

सड़क दुर्घटना के बाद शुरुआती एक घंटा यानी 'गोल्डन ऑवर' घायल व्यक्ति की जिंदगी बचाने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना जरूरी होता है। कई बार समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण दुर्घटना में घायल लोगों की स्थिति गंभीर हो जाती है। इसी चुनौती को देखते हुए केंद्र सरकार ने पीएम राहत योजना शुरू की है, ताकि आर्थिक परेशानी या अन्य कारणों से किसी घायल का उपचार न रुके।

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में योजना के तहत 269 घायलों को कैशलेस उपचार मिलना इस दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटना में घायल प्रत्येक व्यक्ति को योजना का अधिकतम लाभ मिले। इसके लिए घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने, कैशलेस उपचार सुनिश्चित करने और आम नागरिकों के बीच जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

Read More महासमुंद में पुलिस आरक्षक का शव जंगल में फांसी के फंदे पर मिला, जांच में जुटी पुलिस

डेढ़ लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार

पीएम राहत योजना भारत सरकार की राष्ट्रीय कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना है। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 फरवरी 2026 को किया था। योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को दुर्घटना की तारीख से अधिकतम सात दिनों तक 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने का प्रावधान है।

Read More कांकेर में ACB का बड़ा एक्शन: डेढ़ लाख की रिश्वत लेते GST असिस्टेंट कमिश्नर गिरफ्तार, रायपुर-जगदलपुर टीम ने बिछाया जाल

इसका लाभ सरकारी अस्पतालों के साथ योजना में चिन्हित निजी अस्पतालों में भी लिया जा सकता है। योजना की खास बात यह है कि दुर्घटना में शामिल वाहन बीमित हो, गैर-बीमाकृत हो या मामला हिट एंड रन का हो, घायल व्यक्ति को उपचार से वंचित नहीं किया जा सकता। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सड़क हादसे के बाद आर्थिक स्थिति इलाज में बाधा न बने और जरूरतमंद को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सके।

घायलों की मदद करने वाले राहवीरों को 25 हजार का इनाम

योजना में घायलों के उपचार के साथ उन आम नागरिकों को भी प्रोत्साहित करने का प्रावधान है, जो दुर्घटना के समय मानवता दिखाते हुए पीड़ितों की मदद के लिए आगे आते हैं। ऐसे मददगार नागरिकों को 'राहवीर' कहा जाता है।

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीर को 25 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाता है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में अब तक पांच राहवीरों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा देशभर में प्रत्येक वर्ष चयनित 10 सर्वश्रेष्ठ राहवीरों को एक-एक लाख रुपये का राष्ट्रीय पुरस्कार देने का भी प्रावधान है।

मदद करने वालों को मिलेगा कानूनी संरक्षण

अक्सर दुर्घटना के बाद लोग पुलिस कार्रवाई, पूछताछ और कोर्ट-कचहरी के चक्कर के डर से घायलों की मदद करने से पीछे हट जाते हैं। इसी आशंका को दूर करने के लिए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 134A के तहत राहवीरों को कानूनी संरक्षण दिया गया है। इसके तहत नेक नागरिकों को अनावश्यक पुलिस पूछताछ और न्यायालयीन प्रक्रिया से सुरक्षा प्रदान की जाती है।

जिले में 269 घायलों को कैशलेस उपचार और पांच राहवीरों को सम्मानित किया जाना बताता है कि प्रशासनिक प्रयासों के साथ आम नागरिकों की भागीदारी भी सड़क दुर्घटना के पीड़ितों की जान बचाने में महत्वपूर्ण है। पीएम राहत योजना के जरिए अब दुर्घटना के बाद समय पर इलाज उपलब्ध कराने और मददगार नागरिकों को प्रोत्साहित करने की दिशा में नई पहल को मजबूती मिल रही है।

 
Tags:

Latest News

बलौदाबाजार जिला पीएम राहत योजना में छत्तीसगढ़ में नंबर-1, 269 घायलों को मिला कैशलेस इलाज बलौदाबाजार जिला पीएम राहत योजना में छत्तीसगढ़ में नंबर-1, 269 घायलों को मिला कैशलेस इलाज
आयुष विभाग के फार्मासिस्टों को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 2006 से मिलेगा 2400 ग्रेड-पे का लाभ
रफ्तार और लापरवाही के कहर से बुझ गया 2 घरों का चिराग, हादसों में दो युवक की मौत, एक घायल रेफर
सूरजपुर में बड़ा सड़क हादसा: बिहार से अंबिकापुर जा रही यात्री बस पेड़ से टकराई, 12 यात्री घायल; 4 की हालत गंभीर
दुर्ग में 22 हजार वाहन मालिकों पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, 1.37 करोड़ का ई-चालान बकाया; नोटिस जारी
राजनांदगांव: कमर में फंसा था 3 इंच का चाकू, डॉक्टरों ने बिना निकाले लगा दिए टांके, 7 दिन तक दर्द से तड़पता रहा युवक
कबीरधाम में हाथियों का तांडव: केसमरदा गांव में घुसे 4 हाथी, दो घरों में मचाई तोड़फोड़; शादी के लिए रखे 9 बोरी चावल किए बर्बाद
बेमेतरा दौरे पर रहेंगे PCC चीफ दीपक बैज, मारो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक; निकाय चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन
खरीदी व्यवस्था पर दोहरी मार: कहीं रिकॉर्ड में जमीन शून्य, कहीं बारिश से बंद हुई तौल; कई केंद्रों पर टोकन जारी होने के बाद भी नहीं खरीदा जा सका धान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोंडागांव दौरे पर, कलार समाज महोत्सव में होंगे शामिल; रविवि में मानव तस्करी और घरेलू हिंसा पर कार्यशाला
बजट के ₹1.32 लाख करोड़ बिना खर्च लौटे, हेल्थ सेस के ₹43,426 करोड़ स्वास्थ्य मद में नहीं पहुंचे
रायपुर में सफाई व्यवस्था पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, अब मोबाइल पर दिखेगी कचरा गाड़ियों की लाइव लोकेशन