खाद्य मंत्री, सचिव, संचालक के निर्णय के विरुद्ध ध्यानाकर्षण!

खाद्य मंत्री, सचिव, संचालक के निर्णय के विरुद्ध ध्यानाकर्षण!

रायपुर। खाद्य विभाग में रायपुर से एक अधिकारी को हटाए जाने के मंत्री, सचिव और संचालक के निर्णय के विरुद्ध विधान सभा में ध्यानाकर्षण लगाए जाने के मुद्दे को लेकर खाद्य मंत्रालय और संचालनालय में तीखी नाराजगी है। इस संबंध में जिस अधिकारी के द्वारा ध्यानाकर्षण लगवाया गया है उसे चिन्हांकित कर लिया गया है […]

रायपुर। खाद्य विभाग में रायपुर से एक अधिकारी को हटाए जाने के मंत्री, सचिव और संचालक के निर्णय के विरुद्ध विधान सभा में ध्यानाकर्षण लगाए जाने के मुद्दे को लेकर खाद्य मंत्रालय और संचालनालय में तीखी नाराजगी है। इस संबंध में जिस अधिकारी के द्वारा ध्यानाकर्षण लगवाया गया है उसे चिन्हांकित कर लिया गया है । इस संबंध में शीघ्र कार्यवाही होने के संकेत मिले है। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आने के बाद तेज तर्रार दयाल दास बघेल को खाद्य मंत्री पद दिया गया। विभाग में सुधार लाने के दृष्टि से खाद्य मंत्री ने सचिव, संचालक के साथ मिलकर खाद्य विभाग सहित नान, मार्कफेड के अधिकारियो की बैठक रखी थी।

इस बैठक में सचिव और संचालक ने राजधानी में कार्यरत खाद्य अधिकारी की शैली पर नाराजगी जाहिर करते हुए खाद्य मंत्री को वस्तु स्थिति से अवगत कराया था। बैठक में ही खाद्य मंत्री ने रायपुर के अधिकारी को हटाने के निर्देश दिए थे। संचालक द्वारा आदेश जारी करते हुए रायपुर के वरिष्ठ अधिकारी को जिम्मेदारी सौप दी थी। लोकसभा चुनाव के पहले राज्य शासन ने मुख्य मंत्री से अनुमोदन लेकर रायपुर से एक अधिकारी को बस्तर अंचल में पदस्थ कर दिया गया । इस अधिकारी को रायपुर से भारमुक्त कर दिया गया है लेकिन चार माह बीत जाने के बाद भी इस अधिकारी द्वारा अपने नए जिले में पदभार ग्रहण नहीं किया है।

बताया जाता है कि नान के एक अधिकारी के साथ मिलकर राशन दुकानों में दो से तीन क्विंटल चांवल कम भेजे जाने की शिकायत को खाद्य मंत्री, सचिव संचालक ने गंभीरता से लिया था। खाद्य संचालनालय के एक अधिकारी ने बताया कि ये अधिकारी रायपुर के राशन माफिया के साथ मिलकर खाद्य मंत्री,सचिव और संचालक के आदेश के खिलाफ विधान सभा में मुद्दे उठवा रहा है । इस संबंध में सभी को लिखित शिकायत मिल गई है। खाद्य मंत्री सचिव संचालक से इस बारे में संपर्क किया जा कर वस्तु स्थिति की जानकारी ली जा रही है।

Read More जल संसाधन विभाग में करोड़ों का महाघोटाला : दिसंबर 2025 में विधानसभा में गूंजा था मामला, फिर भी विभाग ने छिपाई EE ललित राउटे की जानकारी; 18 करोड़ की गड़बड़ी से शासन की छवि धूमिल

सामान्य प्रशासन विभाग ने हाल ही में एक परिपत्र जारी किया है जिसमे स्थांनातरण होने के पांच दिन के भीतर भारमुक्त करने और शासन द्वारा निर्धारित अवधि में ज्वाइन नही करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। विभाग के कुछ अधिकारियो को सचिव ने एक तरफा भारमुक्त करते हुए नए जिले में ज्वाइनिंग नहीं देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए है

Read More महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: विधानसभा में CM साय का प्रस्ताव, विपक्ष का हंगामा- ‘महिलाओं को गुमराह करने’ का आरोप, देखे लाइव

Tags:

Latest News

उज्बेकिस्तान की युवतियों को अवैध हिरासत में रखने का आरोप: हाईकोर्ट का कड़ा रुख, केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी उज्बेकिस्तान की युवतियों को अवैध हिरासत में रखने का आरोप: हाईकोर्ट का कड़ा रुख, केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी
पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: हाईकोर्ट से आरोपियों को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में ही चलेगा ट्रायल; जान के खतरे की दलील खारिज
सिंचाई विभाग में बड़ा खेल: 54 हजार की रिश्वत में जेल की हवा खा चुके मक्सी कुजूर को ENC बनाने ताबूत में विभाग ने ठोकी एक और कील 
NJV EXCLUSIVE | छत्‍तीसगढ़ में ईडी की सबसे बड़ी स्ट्राइक 17 किलो सोने की चमक के बीच याद आया पुराना दर्द भारतमाला घोटाले में सस्पेंड पटवारी की वो सुसाइड फाइल फिर चर्चा में
NJV EXCLUSIVE | बस्तर में कोसारटेड़ा घोटाला': 42 लाख के मेडिकल घोटाले वाले दागी इंजीनियर ने डैम पर शुरू किया 'प्राइवेट टोल नाका', 4 करोड़ के रिसॉर्ट का भी खेला!
Budh Shani Yog Brings Luck to 4 Zodiacs: द्विद्वादश योग 8 मई को लेकर आएगा सौभाग्य, वृषभ, मिथुन सहित इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत!
जगदलपुर के कॉलेज में अटेंडेंस के नाम पर अवैध ‘उगाही’: 25-30 हजार तक वसूली के आरोप, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
World Bank की बड़ी भविष्यवाणी: 2026 में सोना बनाएगा रिकॉर्ड, 2027 में आ सकती है तेज गिरावट
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: करिश्मा कपूर के बच्चों को राहत, संजय कपूर की हजारों करोड़ की संपत्तियों पर यथास्थिति बरकरार
कोलकाता-पुणे फ्लाइट में इमरजेंसी, रायपुर में उतरा विमान, महिला की तबीयत बिगड़ने पर लिया त्वरित फैसला, इलाज के बाद उड़ान फिर रवाना
ED रेड अपडेट : दुर्ग-बिलासपुर में कारोबारियों पर दबिश, 12 जिले के कलेक्टर घेरे में
रायपुर में चिट्टा तस्करी पर बड़ा प्रहार: 3.60 लाख की हेरोइन जब्त, थार और मोबाइल बरामद, पूछताछ के बाद 2 और आरोपी गिरफ्तार