जगदलपुर के कॉलेज में अटेंडेंस के नाम पर अवैध ‘उगाही’: 25-30 हजार तक वसूली के आरोप, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

जगदलपुर के कॉलेज में अटेंडेंस के नाम पर अवैध ‘उगाही’: 25-30 हजार तक वसूली के आरोप, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

जगदलपुर। जगदलपुर के धरमपुरा स्थित वेदमाता गायत्री शिक्षा महाविद्यालय में शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बीएड और डीएड के छात्रों ने आरोप लगाया है कि कॉलेज प्रबंधन द्वारा अटेंडेंस “एडजस्टमेंट” के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। परीक्षा में बैठने के लिए अनिवार्य उपस्थिति पूरी कराने के बदले छात्रों से हजारों रुपए की मांग की जा रही है, जिससे शिक्षण संस्थान की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

छात्रों के मुताबिक, जिनकी उपस्थिति निर्धारित सीमा से कम होती है, उन्हें कॉलेज बुलाकर 15 हजार से लेकर 25-30 हजार रुपए तक की रकम देने के लिए कहा जाता है। कई छात्रों ने दावा किया कि पैसे नहीं देने पर परीक्षा से वंचित करने की चेतावनी दी जाती है। हैरानी की बात यह है कि कथित तौर पर ली जा रही इस राशि की कोई आधिकारिक रसीद नहीं दी जाती, जिससे पूरे मामले में पारदर्शिता की कमी और संदेह और गहरा हो जाता है।

मामले की पड़ताल में सामने आया कि कुछ छात्रों से बंद कमरे में रकम ली गई, जहां कॉलेज के जिम्मेदार स्टाफ की मौजूदगी बताई गई है। एक छात्र ने दावा किया कि उसने अटेंडेंस पूरी कराने के लिए 35 हजार रुपए तक चुकाए। इस तरह की शिकायतें संकेत देती हैं कि यह कोई एकल घटना नहीं बल्कि एक व्यवस्थित प्रक्रिया के रूप में संचालित हो सकता है, जिसमें छात्रों की मजबूरी का फायदा उठाया जा रहा है।

Read More जल संसाधन विभाग बना घोटालों का गढ़: बिना टेंडर और एग्रीमेंट के 24 घंटे में निकाल लिए 1.89 करोड़ रुपए

हालांकि, कॉलेज प्रबंधन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है और इसे निराधार बताया है। वहीं, शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच कराने की बात कही है। विशेषज्ञों के अनुसार, National Council for Teacher Education के नियमों के तहत बीएड-डीएड कोर्स में निर्धारित उपस्थिति अनिवार्य है, लेकिन इसके नाम पर किसी भी प्रकार की अवैध वसूली पूरी तरह गैरकानूनी है। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।

Read More ओवरब्रिज के नीचे चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने दबोचा

Latest News

इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी
MP News: आयुष्मान योजना में रिकॉर्ड की गड़बड़ी पर 11 अस्पतालों को नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; जवाब नहीं तो हट सकते हैं पैनल से
प्रदर्शन में शामिल होने से मना किया तो जूनियर छात्र की लात-घूंसों से पिटाई
CG News: मुख्यमंत्री निवास में सजा छत्तीसगढ़ी रंग, तीजा-पोरा तिहार में दिखी लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक
20 दिन बाद फिर बाघिन का हमला, खेत में खाद डाल रहा किसान गंभीर घायल, एटीआर वन क्षेत्र में बढ़ी दहशत
Hanuman Ansh 2: विराट-अनुष्का के बाद अब हॉलीवुड की बड़ी स्टार की एंट्री? जूलिया रॉबर्ट्स को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा संकेत
J&K Encounter: भद्रवाह के जंगलों में आतंकियों से आमना-सामना, सुरक्षा बलों ने एक को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी
Bilaspur-Delhi Flight: आसमान में एक इंजन ने दिया जवाब, 54 लोगों की अटकीं सांसें; दिल्ली IGI पर Alliance Air की इमरजेंसी लैंडिंग
CG News: जिस बस का था इंतजार, वही बन गई काल! कोरिया में दूसरी कक्षा की छात्रा की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
CG News: न पुल, न एंबुलेंस की राह… खाट पर मरीज को कंधों से उठाकर उफनता नाला पार कराने को मजबूर हुए ग्रामीण
जामिया गर्ल्स हॉस्टल में मेस को लेकर बवाल, ‘खाना खराब’ होने की शिकायत के बाद छात्राओं का धरना; ठेका रद्द करने की मांग