Raipur Breaking: VIP रोड के करेंसी टावर में ACS लिफ्ट में फंसीं, 20 मिनट तक रहीं अंधेरे-घुटन में, सेफ्टी सिस्टम फेल होने से मचा हड़कंप

Raipur Breaking: VIP रोड के करेंसी टावर में ACS लिफ्ट में फंसीं, 20 मिनट तक रहीं अंधेरे-घुटन में, सेफ्टी सिस्टम फेल होने से मचा हड़कंप

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur के VIP रोड स्थित श्रीराम मंदिर चौक के पास बने करेंसी टावर में आज सुबह एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जब छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी Richa Sharma लिफ्ट में फंस गईं। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6:30 बजे लिफ्ट अचानक बंद हो गई, जिसमें अधिकारी लगभग 20 मिनट तक अंदर फंसी रहीं। घटना ने कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

बताया जा रहा है कि लिफ्ट के अंदर न तो पर्याप्त रोशनी थी और न ही वेंटिलेशन की कोई व्यवस्था, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। घुटन और अंधेरे के कारण अधिकारी घबरा गईं और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वे काफी देर तक तनाव में रहीं और बाहर निकलने के बाद भी उन्हें सामान्य होने में समय लगा।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि लिफ्ट में कोई इमरजेंसी अलार्म या हेल्पलाइन सिस्टम मौजूद नहीं था। ऐसी स्थिति में तुरंत सहायता नहीं मिल पाई और समय पर रेस्क्यू संभव नहीं हो सका। अंततः उन्होंने मोबाइल फोन के जरिए बाहर संपर्क किया, जिसके बाद प्रशासनिक स्तर पर हरकत शुरू हुई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

Read More रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में दर्दनाक हादसा: वाटर कूलर छूते ही युवक को लगा करंट, मौत; बचाने दौड़ा आरक्षक भी झुलसा

घटना के दौरान अधिकारी ने राज्य के ऊर्जा सचिव Dr. Rohit Yadav को भी फोन कर कॉम्प्लेक्स की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। उन्होंने पावर बैकअप, सोलर सपोर्ट और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी मांगी। काफी प्रयासों के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोला गया और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Read More Sukma ACB Action: BEO कार्यालय में ACB का ट्रैप, 10 हजार की रिश्वत लेते अधिकारी धराया, एरियर्स भुगतान के नाम पर मांगने का आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि करेंसी टावर में लिफ्ट खराब होने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। सातवीं मंजिल पर संचालित SAICUS जिम में रोजाना बड़ी संख्या में लोग और अधिकारी आते हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रबंधन द्वारा सुरक्षा को लेकर कोई ठोस सुधार नहीं किया गया। लिफ्ट का पंखा तक खराब बताया जा रहा है, जिससे खतरा और बढ़ जाता है।

नियमों के मुताबिक ऐसे कॉम्प्लेक्स में इमरजेंसी लाइट, अलार्म सिस्टम, पावर बैकअप और हेल्पलाइन अनिवार्य होते हैं, लेकिन यहां इनकी कमी साफ दिखाई दे रही है। इस घटना के बाद अब SDRF, नगर निगम और फायर सेफ्टी विभाग की भूमिका पर नजरें टिकी हैं। सवाल यह है कि क्या इस गंभीर लापरवाही पर ठोस कार्रवाई होगी या मामला अन्य घटनाओं की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

खबर का असर: 42 लाख के मेडिकल बिल का गोलमाल, जल संसाधन विभाग आरोपी पर नहीं, अपने ही नियमों पर कर रहा जांच खबर का असर: 42 लाख के मेडिकल बिल का गोलमाल, जल संसाधन विभाग आरोपी पर नहीं, अपने ही नियमों पर कर रहा जांच
जन्माष्टमी की खुशियों के बीच करंट का कहर, मटकी बांधने गेट पर चढ़ा युवक, 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसा
जन्माष्टमी पर आज खुलेगा बांधवगढ़ का अनोखा धाम, साल में सिर्फ एक दिन मिलते हैं श्रीराम-जानकी के दर्शन, होगी विशेष पूजा-अर्चना
बडगाम के जंगल में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर; AK राइफल बरामद, दूसरे की तलाश तेज
थानों में सड़ रहे जब्त वाहन तो तुरंत लौटाएं मालिक को, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; कहा- खड़े-खड़े कबाड़ बनाना किसी के काम का नहीं
68 लाख की सड़क बनी ‘धान का खेत’! गड्ढों में धान-बेशरम रोपकर ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बोले- पहले साल ही उखड़ गई सड़क
स्कूल की कक्षा बनी शराबखोरी का अड्डा! महुआ शराब के साथ शिक्षक का वीडियो वायरल, BEO ने थमाया नोटिस
Dharseewa Crime: सुनसान सड़क पर पुलिस को देखते ही भागे आरोपी, टाटा मैजिक में मिली युवक की लाश; हत्या के बाद ठिकाने लगाने की आशंका
Nepal Flood Rescue: 9 दिन तक ‘मौत की सुरंग’ में कैद रहे दो मजदूर, फिर ऐसे लौटी जिंदगी; रेस्क्यू की पूरी कहानी
Srinagar Airport Indigo Collision: पार्किंग के दौरान खंभे से भिड़ा इंडिगो विमान, श्रीनगर एयरपोर्ट पर मची हलचल; सभी यात्री सुरक्षित
UNICEF Report: डिजिटल दुनिया में बच्चों पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, ऑनलाइन शोषण और ब्लैकमेलिंग ने बढ़ाई चिंता
CG Cooperative Bank Recruitment: छत्तीसगढ़ में 1360 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, बैंक से PACS तक युवाओं को मिलेगा मौका