क्या लिवर डिटॉक्स ड्रिंक पीना सच में फायदेमंद है या सिर्फ ट्रेंड? एक्सपर्ट्स से जानें

क्या लिवर डिटॉक्स ड्रिंक पीना सच में फायदेमंद है या सिर्फ ट्रेंड? एक्सपर्ट्स से जानें

लिवर डिटॉक्स ड्रिंक आजकल काफी ट्रेंड में है. खुद को फिटनेस इंफ्लूएंसर बताते वाला हर दूसरा आदमी डिटॉक्स ड्रिंक के फायदे बता रहा है. इसको देखकर कई लोगों ने इन ड्रिंक्स को पीना भी शुरू कर दिया है. डॉक्टर से सलाह लिए बिना ही लोग ऐसा कर रहे हैं, लेकिन क्या वाकई ये ड्रिंक्सशरीर से टॉक्सिन निकालकर लिवर को साफ करते हैं. इस बारे में जानने के लिए हमने एक्सपर्ट्स से बातचीत की है.

लिवर डिटॉक्स ड्रिंक यानी लिवर को साफ करने वाला पेय पदार्थ, लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि लिवर शरीर का एक ऐसा अंग है जो खुद से ही अपने को ठीक करता रहता है. अगर आप खानपान का ध्यान रखें तो अलग से लिवर के लिए किसी डिटॉक्स ड्रिंक की जरूरत ही नहीं है. डॉ. बताते हैं कि कई स्टडीज में पाया गया है कि लिवर डिटॉक्स ड्रिंक्स के फायदे साबित करने के लिए ठोस वैज्ञानिक सबूत मौजूद नहीं हैं. लिवर खुद ही एक ऐसा अंग है जो जो खून को साफ करता है और हानिकारक तत्वों को बाहर निकालता है. ऐसे में अलग से किसी ड्रिंक की जरूरत नहीं है.

फिर इन ड्रिंक्स का इतना प्रचार क्यों किया जाता है?
डॉ. बताते हैं कि कई डिटॉक्स ड्रिंक ऐसी होती है जिनमेंहल्दी, अदरक, नींबू, होते हैं. ये चीजें शरीर को फायदा करती हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि इनको लेने से लिवर हमेशा फिट रहेगा भले ही आप कुछ भी खाते रहें. यानी, अगर आप ज्यादा फास्ट फूड खाते हैं. शराब पीते हैं और मोटापे से पीड़ित हैं तो डिटॉक्स ड्रिंक का कोई फायदा नहीं है. दूसरी तरफ अगर आप खानपान का ध्यान रखते हैं तो लिवर अपने आप ही फिट रहेगा और खुद की डिटॉक्स करेगा ऐसे में किसी ड्रिंक की अलग से जरूरत नहीं है.

Read More Navratri 2026: नवरात्रि में रोज साबूदाना खाना कितना सही? ब्लड शुगर से लेकर पाचन तक, जानें जरूरी बातें

ये ट्रेंड इतना क्यों चल रहा है
डॉ. कहते हैं कि डिटॉक्स ड्रिंक के नाम पर कई प्रोडक्ट्स भी अब बेचे जा रहे हैं. ये सब मार्केटिंग का हिस्सा है. जबकि, कई बार ये प्रोडक्ट्स खास असर नहीं करते हैं. यहां तक की इनको अधिक मात्रा में लेने सेलिवर को नुकसान भी हो सकता है. ऐसे में बिना वजह इस तरह के डिटॉक्स ड्रिंक न लें. लिवर में कोई दिक्कत है तो डॉक्टर से संपर्क करें.

Read More पैंट की जेब में मोबाइल, गोद में लैपटॉप! क्या आपकी ये आदत स्पर्म क्वालिटी को कर सकती है प्रभावित? जानें सच

लिवर को हेल्दी रखने का सही तरीका क्या है?

  • फास्ट फूड से परहेज करें, ज्यादा मन है तो महीने में एक बार खा सकते हैं.
  • ज्यादा ऑयली और प्रोसेस्ड फूड से बचें शराब का सेवन सीमित करें रोजाना एक्सरसाइज करें पर्याप्त पानी पिए
Tags:

Latest News

पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से राजस्व व्यवस्था पर संकट, किसान और आमजन परेशान पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से राजस्व व्यवस्था पर संकट, किसान और आमजन परेशान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी छत्तीसगढ़, बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में होंगी शामिल; CM साय ने दी जानकारी
Crime News: रील और वेब सीरीज से आगे बढ़ा अपराध का खेल? मुजफ्फरनगर में 5.26 लाख की नकली करेंसी के साथ 3 गिरफ्तार
साइबर ठगों की रकम खपाने का खेल बेनकाब, म्यूल बैंक खाते का मालिक गिरफ्तार
‘मुस्कुराइए, अब आप भारत के नागरिक हैं’, 319 लोगों को नागरिकता देते हुए बोले गुजरात के डिप्टी सीएम
अब ट्रेनों में खाने की गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, IRCTC ने QCI से मिलाया हाथ
जर्मनी जाने से पहले लगा लाखों का झटका! फेसबुक पर मिली रूम बुकिंग, पैसे मिलते ही गायब हुए कथित ठग
ट्रेनों के पेंट्रीकार में गड़बड़ियों का खुलासा, रेलवे की छापेमारी से मचा हड़कंप
CG News: पूर्व सरपंच के निवास पर छापेमारी, बेटे के कब्जे से सागौन के 31 नग बरामद
CG News छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी: देह व्यापार के मामले में दोष साबित करने के लिए क्या जरूरी? राज्य सरकार की अपील खारिज
CG Education News: चुनावी जिम्मेदारी के बीच स्कूलों की पढ़ाई पर सवाल, SIR ड्यूटी से बढ़ी शिक्षकों की मुश्किलें
CG News: रायपुर में आज महिला क्रिकेट का ऐतिहासिक मुकाबला, स्मृति मंधाना की कप्तानी में जिम्बाब्वे से भिड़ेगी टीम इंडिया