छत्‍तीसगढ़ चावल घोटाले में दो साल बाद खाद्य विभाग ने शुरू की कार्रवाई, 35 राशन दुकानों की संपत्ति होगी कुर्क

छत्‍तीसगढ़ चावल घोटाले में दो साल बाद खाद्य विभाग ने शुरू की कार्रवाई, 35 राशन दुकानों की संपत्ति होगी कुर्क

छत्‍तीसगढ़ चावल घोटाले में दो साल बाद खाद्य विभाग ने शुरू की कार्रवाई, 35 राशन दुकानों की संपत्ति होगी कुर्क रायपुर : छत्‍तीसगढ़ में सरकारी राशन दुकानों से 219 करोड़ का चावल गायब करने के मामले दो साल के बाद खाद्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है. अब तक 39 दुकानों में से चार […]

छत्‍तीसगढ़ चावल घोटाले में दो साल बाद खाद्य विभाग ने शुरू की कार्रवाई, 35 राशन दुकानों की संपत्ति होगी कुर्क

रायपुर : छत्‍तीसगढ़ में सरकारी राशन दुकानों से 219 करोड़ का चावल गायब करने के मामले दो साल के बाद खाद्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है. अब तक 39 दुकानों में से चार को निलंबित कर दिया है। 35 दुकान संचालकों के खिलाफ कुर्की आदेश जारी किया गया है. दुकानदारों की संपत्ति कुर्क कर 40 रुपये प्रति किलो के हिसाब से राशि वसूली जाएगी.

Read More NEET पेपर लीक की आग अब घरों तक पहुंची: CBI के रडार पर अभिभावक, नांदेड़-लातूर में ताबड़तोड़ छापेमारी

35 दुकानों में से 28 के विरुद्ध एक साल पहले कुर्की आदेश जारी किया गया था, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से संचालकों से रिकवरी नहीं हो पाई। जांच में सितंबर 2022 में जिले में 142 उचित मूल्य दुकानों में 14 हजार 5 सौ क्विंटल चावल कम पाया गया था. फिर विभाग ने सभी दुकान संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था. इसके बाद 101 दुकान संचालकों ने 6 हजार 29 क्विंटल गायब चावल के बदले राशि लौटाकर भरपाई की थी, लेकिन 41 दुकानदारों ने नोटिस का जवाब तक नहीं दिया।

Read More महाघोटाला: खदानों की धूल फांकते रहे गरीब, इधर DMF के 500 करोड़ डकार गया अफसर-ठेकेदार सिंडिकेट

राजधानी में 39 दुकानदारों को दोबारा नोटिस जारी किया था। इन दुकानदारों से 7,971 क्विंटल चावल रिकवरी करना बाकी है। विभाग ने अभनपुर क्षेत्र के दो दुकानदारों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज भी कराई है, जबकि अन्य को सिर्फ नोटिस दिया। विभाग ने कुर्की आदेश बाद बचे 39 दुकानदारों को तीन बार नोटिस दिया। कुछ दुकानदार राशि देने तैयार भी थे। इसके बाद विभाग ने 28 दुकानों का कुर्की आदेश जारी किया था।

करोड़ के चावल घोटाले में दो वर्ष बाद कार्रवाई
चावल वितरण में गड़बड़ी करने मामले में शहर की चार दुकानों को निलंबित कर दिया है. बाकी दुकानों पर भी कार्रवाई की जाएगी। – भूपेंद्र मिश्रा, जिला खाद्य नियंत्रक

Tags:

Latest News

कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल
खाकी का फुल भौकाल, बीच सड़क पर खून बहाने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस, SP के एक निर्देश ने निकाल दी गुंडों की हेकड़ी
चिकित्सा शिक्षा विभाग में 100 करोड़ का टेंडर सेट: चहेती कंपनी को रेवड़ी बांटने का खेल, नियम बदलकर स्थानीय एजेंसियों को किया बाहर
महाघोटाला: खदानों की धूल फांकते रहे गरीब, इधर DMF के 500 करोड़ डकार गया अफसर-ठेकेदार सिंडिकेट
CG आबकारी घोटाला: 3000 कर्मचारियों के पसीने की कमाई डकार गया सिंडिकेट, ओवरटाइम और बोनस के नाम पर 183 करोड़ की लूट 
CG में नए 'वन बल प्रमुख' की तलाश: 31 मई को राव और झा की रिटायरमेंट; क्या मिलेगा एक्सटेंशन या प्रभारी के भरोसे चलेगा महकमा?
कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम
‘मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की… उसे मारा गया’, ट्विशा केस में पिता का बड़ा दावा, AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज
दुनिया में फिर मंडरा रहा महामारी का खतरा! इबोला पर WHO की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, भारत भी अलर्ट मोड में
बंगाल में सुवेंदु सरकार का बड़ा दांव: महिलाओं को 3000 महीना, फ्री बस यात्रा और मदरसों की फंडिंग पर रोक
डीएमएफ घोटाला: पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ में 'नो एंट्री'