छत्तीसगढ़ में 15 साल बाद फिर से शुरू होगी पांचवीं-आठवीं बोर्ड परीक्षा

छत्तीसगढ़ में 15 साल बाद फिर से शुरू होगी पांचवीं-आठवीं बोर्ड परीक्षा

रायपुर । स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने व कसावट लाने के लिए छत्तीसगढ़ में 15 साल बाद एक बार फिर पांचवीं-आठवीं बोर्ड परीक्षा शुरू होगी। इसके लिए राज्य सरकार जल्द ही मंजूरी देगी। शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 यानी आरटीई के लागू होने के बाद बोर्ड परीक्षा की व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया था। […]

रायपुर । स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने व कसावट लाने के लिए छत्तीसगढ़ में 15 साल बाद एक बार फिर पांचवीं-आठवीं बोर्ड परीक्षा शुरू होगी। इसके लिए राज्य सरकार जल्द ही मंजूरी देगी। शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 यानी आरटीई के लागू होने के बाद बोर्ड परीक्षा की व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया था। इस अधिनियम में प्रविधान था कि किसी भी परीक्षार्थी को पास या फेल नहीं कर सकते हैं।

आठवीं तक बच्चों को किसी भी कक्षा में नहीं रोकना है। अगर बच्चे कमजोर हैं तो उनको रेमेडियल टीचिंग दी जानी है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस व्यवस्था से स्कूली शिक्षा में अनुशासित शिक्षा नहीं होने से इसका विपरीत असर पड़ा है। कुछ निजी और मॉडल स्कूलों में रेमेडियल टीचिंग (कमजोर बच्चों का शिक्षण) होने से शिक्षा व्यवस्था ठीक है मगर ज्यादातर सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को नुकसान हुआ है।परीक्षा की व्यवस्था में बदलाव करने के लिए विशेषज्ञों की सलाह पर लोक शिक्षण संचालनालय ने काम करना शुरू कर दिया है। हालांकि परीक्षा लेने के बाद बच्चों को पास या फेल करने को लेकर अभी निर्णय नहीं लिया गया है।

पहले इस तरह थी व्यवस्था

Read More Gaming Smartphone खरीदने से पहले इन 3 चीजों को जरूर करें चेक, वरना पछताएंगे

पहले पांचवीं-आठवीं की परीक्षा जिला शिक्षा अधिकारी परीक्षा कराते थे। पांचवीं के लिए जिला प्राथमिक बोर्ड परीक्षा और आठवीं के लिए संभागीय पूर्व माध्यमिक बोर्ड परीक्षा होती थी। जब पांचवीं-आठवीं की परीक्षा होती थी तब प्रदेश में संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय नहीं हुआ करते थे। अब प्रदेश में संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय होने से इन परीक्षाओं की जिम्मेदारी बड़े अधिकारियों को मिल सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार अब बोर्ड परीक्षा की व्यवस्था करने से अभिभावक और शिक्षक भी सतर्क हो जाएंगे। कापियां एक-दूसरे स्कूल में जांची जाएगी।

Read More परिवार बना ‘ड्रग कार्टेल’: दो बेटियों के साथ मिलकर चलाती थी नशे का साम्राज्य, 250 CCTV खंगालने के बाद दिल्ली पुलिस ने कुसुम को दबोचा

एक अप्रैल 2010 से बंद हो गई थी परीक्षा

छत्तीसगढ़ समेत देशभर में बच्चों को फेल और पास करने की व्यवस्था के साथ परीक्षा लेने की व्यवस्था को ही समाप्त कर दिया गया था। प्रदेश में एक अप्रैल 2010 से आरटीई लागू है और तब से अब तक पहली से आठवीं तक के बच्चों को निरंतर पास ही किया जा रहा है। कितने कमजोर बच्चे हैं और कितनों को रेमेडियल टीचिंग मिल पा रही है। इसकी मॉनिटरिंग अभी नहीं हो पा रही है। इसलिए नई व्यवस्था में कसावट की उम्मीद की जा रही है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने आठवीं तक फेल नहीं करने की नीति में बदलाव करके फेल और पास करने का अधिकार राज्य सरकारों को दे दिया है। इसके चलते पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश ने पांचवीं-आठवीं बोर्ड परीक्षा के लिए राजपत्र प्रकाशित कर नियमावली पहले ही जारी कर दी है।

Tags:

Latest News

बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल
शिकायत सही मिली अब, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की मान्यता खत्म करने की सिफारिश
बिलासपुर भाजपा दफ्तर में बवाल मेयर और पार्षदों में तीखी नोकझोंक एक दूसरे को बताया कांग्रेसी
दलालों के इशारे पर पास हुए करोड़ों के बिल जल संसाधन विभाग के ईएनसी उइके के घोटालों की सीबीआई जांच की उठी मांग
स्कूल बस पर कहर बनकर टूटा ट्रक: खरोरा में बच्चों से भरी बस को मारी टक्कर, गेट उखड़ा, ड्राइवर फरार
अब आत्मानंद स्कूलों में ‘फ्री एजुकेशन’ नहीं: 9वीं–12वीं के छात्रों से सालाना फीस वसूली का फैसला
भिलाई में नशे का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: पंजाब से हेरोईन लाकर खपाने की साजिश नाकाम, किराए के मकान से 18.69 लाख की ड्रग्स संग 4 तस्कर गिरफ्तार
परिवार बना ‘ड्रग कार्टेल’: दो बेटियों के साथ मिलकर चलाती थी नशे का साम्राज्य, 250 CCTV खंगालने के बाद दिल्ली पुलिस ने कुसुम को दबोचा
समानता की ओर बड़ा कदम: सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसवुमेन को सरकारी शिक्षक भर्ती में आवेदन की दी अनुमति, अब अलग भर्ती नीति पर भी मंथन
पश्चिम बंगाल के भवानीपुर जिले में साधु-संतों से कथित मारपीट पर घमासान, Suvendu Adhikari का TMC पर सीधा हमला, दोनों पक्ष आमने-सामने
चुनावी घमासान के बीच ED का बड़ा एक्शन: शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व मंत्री Partha Chatterjee के घर छापा, फिर तेज हुई जांच की रफ्तार
यमुना में मौत का मंजर: मथुरा नाव हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, 20 मोटरबोट के साथ जारी तलाश, 7 श्रद्धालु अब भी लापता, 10 शव पंजाब रवाना