महिला इंस्पेक्टर और प्रेमी की जमकर पिटाई, VIDEO वायरल

     आगरा :  आगरा में तैनात महिला इंस्पेक्टर और उसके बॉयफ्रेंड को परिजन ने घर में पकड़ लिया। उसके बाद दोनों की जमकर पिटाई की। दरअसल मामला कुछ यूं है कि प्रेमी महिला इंस्पेक्टर के क्वार्टर पर आज मिलने आया था। इसकी सूचना युवक के घरवालों को मिल गई। उन्होंने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर […]

    

आगरा :  आगरा में तैनात महिला इंस्पेक्टर और उसके बॉयफ्रेंड को परिजन ने घर में पकड़ लिया। उसके बाद दोनों की जमकर पिटाई की। दरअसल मामला कुछ यूं है कि प्रेमी महिला इंस्पेक्टर के क्वार्टर पर आज मिलने आया था। इसकी सूचना युवक के घरवालों को मिल गई। उन्होंने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। उसके बाद पीटते हुए बाहर ले आये। इस दौरान महिला इंस्पेक्टर और उसका बॉयफ्रेंड दोनों खुद को बचाने के लिए धक्का मुक्की करते नजर आये। लेकिन लोगों ने उन्हें छोड़ा। युवक के कपड़े फाड़ दिए। उसे कई थप्पड़ मारे। पिटाई करने वालों में महिलाएं भी शामिल रही। महिला इंस्पेक्टर आगरा के सिटी कमिश्नरेट में तैनात है। वहीं प्रेमी मुजफ्फरनगर में इंस्पेक्टर है।   दोनों की पहचान नोएडा में तैनाती के दौरान हुई थी। युवक शादीशुदा   वह वर्तमान में मुजफ्फरनगर में तैनात है। छुट्टी लेकर आज आगरा आया था। युवक के परिजन को पहले से उनके बारे में पता चल गया था। वे महिला इंस्पेक्टर से परेशान थे। दोनों को रंगे हाथों पकड़ने और सबक सिखाने के लिए परिजन पहले से तैयारी किए थे। युवक जैसे ही आज महिला इंस्पेक्टर से मिलने उसके सरकारी कमरे पर आया। उसके घरवाले भी पहुंच गए। दोनों को मौके से एक साथ पकड़ लिया। युवक की पत्नी ने महिला इंस्पेक्टर से कहा, तूने मेरे पति को अपने कब्जे में कर रखा है। आज तुझे नहीं छोडूंगी। उसने महिला इंस्पेक्टर का हाथ मरोड़ दिया। उसे कई थप्पड़ मारे। उनकी पिटाई करने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर डीसीपी और एसीपी पहुंच गए हैं। दोनों को रकाबगंज थाने में बने पुलिस आवास से पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

13 मौतों पर सिर्फ 2 साल की सजा: बिलासपुर नसबंदी कांड में 12 साल बाद फैसला, सर्जन डॉ. गुप्ता दोषी; 5 दवा कारोबारी बरी

राज्य