संभल की शाही जामा मस्जिद में मंदिर होने के प्रमाण मिले! सर्वे रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, यहां पढ़ें

संभल की शाही जामा मस्जिद में मंदिर होने के प्रमाण मिले! सर्वे रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, यहां पढ़ें

संभल की शाही जामा मस्जिद में मंदिर होने के प्रमाण मिले! सर्वे रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, यहां पढ़ें उत्तर प्रदेश : संभल की शाही जामा मस्जिद के अंदर की एडवोकेट कमीशन रिपोर्ट बंद लिफाफे में कोर्ट में पेश कर दी गई है. इस सर्वे रिपोर्ट की इनसाइड डिटेल सामने आई है. बताया जा रहा है […]

संभल की शाही जामा मस्जिद में मंदिर होने के प्रमाण मिले! सर्वे रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, यहां पढ़ें


उत्तर प्रदेश : संभल की शाही जामा मस्जिद के अंदर की एडवोकेट कमीशन रिपोर्ट बंद लिफाफे में कोर्ट में पेश कर दी गई है. इस सर्वे रिपोर्ट की इनसाइड डिटेल सामने आई है. बताया जा रहा है कि जामा मस्जिद में मंदिर होने के प्रमाण मिले हैं. मस्जिद के अंदर दो वट वृक्ष हैं. अमूमन हिंदू धर्म के मंदिरों में ही वट वृक्ष की पूजा होती है. इतना ही नहीं मस्जिद में कुंआ भी है, जो आधा अंदर है और आधा बाहर है. बाहर वाले हिस्से को ढक दिया गया है।

आपको बता दें कि संभल की जामा मस्जिद के अंदर हुए सर्वे की एडवोकेट कमीशन की रिपोर्ट सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य सिंह की कोर्ट में पेश की गई है. एडवोकेट कमिश्नर रमेश राघव ने ये रिपोर्ट कोर्ट में पेश की है. सूत्रों के मुताबिक, इस सर्वे रिपोर्ट में शाही जामा मस्जिद में मंदिर होने के काफी सबूत मिले हैं।

Read More बीजापुर में वन्यजीव तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, पैंगोलिन के शल्क और तेंदुए की खाल बरामद, 6 आरोपी हिरासत में

जामा मस्जिद के सर्वे के पहले दिन यानि 19 नवंबर 2024 को करीब डेढ़ घंटे की वीडियोग्राफी हुई. जबकि, दूसरे दिन करीब तीन घंटे की वीडियोग्राफी हुई. इस दौरान करीब 1200 फोटो लिए गए. सारी चीजों का अवलोकन करने पर मस्जिद के अंदर 50 से अधिक फूल के निशान/कलाकृतियां मिलीं ।

Read More विष्णु भैया की पाती मुंगेली के ग्राम लिम्हा की सुनीता बहन को मिली, मुख्यमंत्री ने दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई

वहीं, गुम्मद के हिस्से को प्लेन कर दिया गया है. पुराने ढांचे को बदलने के भी सबूत मिले हैं, साथ ही उस जगह नए कंस्ट्रशन के सबूत मिले हैं. मंदिर के शेप वाले स्ट्रक्चर पर प्लास्टर लगाकर पेंट कर दिया गया है. मस्जिद में अंदर जहां बड़ा गुम्बद है उसपर झूमर को तार से बांधकर एक चेन से लटकाया गया है. ऐसी चेन का इस्तेमाल मंदिर के घंटों में किया जाता है ।

सूत्रों के अनुसार, विवादित स्थल में वैसे प्रतीक भी मिले हैं जो उस दौर के मंदिरों और देवालयों में बने होते थे. मंदिर के दरवाजों, झरोखों और अलंकृत दीवारों पर प्लास्टर लगाकर पेंट कर दिया गया है, जिससे पुराना निर्माण ढक गया है ।

गौरतलब हो कि संभल में अदालत के आदेश पर 19 नवंबर को कोट गर्वी इलाके में मुगलकालीन शाही जामा मस्जिद का सर्वे किए जाने के बाद से ही तनाव है। दरअसल, कोर्ट में दायर याचिका में दावा किया गया कि जिस जगह यह मस्जिद बनी है, वहां पहले हरिहर नाथ मंदिर था. 24 नवंबर को जब मस्जिद के दूसरे सर्वे के लिए टीम आई तो हिंसा भड़क उठी. इसमें 4 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. हिंसा मामले में पुलिस का एक्शन जारी है ।

Tags:

Latest News

1000 करोड़ का कथित खेल! हाईकोर्ट का वारंट लेकर रायपुर पहुंची कोलकाता पुलिस, महेंद्र गोयनका की तलाश तेज 1000 करोड़ का कथित खेल! हाईकोर्ट का वारंट लेकर रायपुर पहुंची कोलकाता पुलिस, महेंद्र गोयनका की तलाश तेज
दीपक के 2 मोबाइल उगल रहे राज...प्रशासनिक अधिकारी और कुछ पत्रकारों से जुड़े साक्ष्य भी मिले पुलिस रिमांड और बढ़ी....
बालोद में दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं: शराब के नशे में दामाद ने मामा ससुर को टंगिया से काटा, बुजुर्ग की मौत; ग्रामीणों ने खूंटे से बांधा
छोटी दिवाली पर CM विष्णुदेव साय ने बगिया निवास में जलाए दीप, प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रायपुर में 19 डिग्री पहुंचा पारा
रायपुर में दीपक टंडन के होटल और घर पर बिलासपुर पुलिस की दबिश, DVR और पत्नी का मोबाइल जब्त
सरगुजा में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 61 केंद्रों में तैयारी पूरी; 62 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन
बुलंदशहर में धनतेरस पर सनसनीखेज वारदात: 8 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, लोहे की रॉड से हमला
फतेहपुर में 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, 22.50 लाख के जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश
मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने विशेष सहायक को हटाया, समग्र शिक्षा से हटाकर SCERT में किया पदस्थ
CBSE बोर्ड परीक्षा का बिगुल, इस दिन से शुरू होंगे 10वीं-12वीं के एग्जाम, अप्रैल तक चलेगी परीक्षा
विष्णु भैया की पाती मुंगेली के ग्राम लिम्हा की सुनीता बहन को मिली, मुख्यमंत्री ने दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई