संजय नगर में पांच मौतें: SIT जांच में पति ही निकला पत्नी और तीन बच्चों का हत्यारा

संजय नगर में पांच मौतें: SIT जांच में पति ही निकला पत्नी और तीन बच्चों का हत्यारा

आर्थिक तंगी और सट्टे के घाटे से परेशान था बैटरी कारोबारी साजिद अली, पांच साल में खातों से हुआ था 70 लाख का लेनदेन

रायपुर। राजधानी के संजय नगर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले में विशेष जांच दल (SIT) ने करीब सात महीने बाद जांच पूरी कर ली है। SIT की जांच में परिवार के मुखिया साजिद अली को ही अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या का जिम्मेदार पाया गया है। जांच के अनुसार, साजिद ने पहले पत्नी और बच्चों को खाने में जहर दिया और इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

17 जुलाई 2026 को संजय नगर स्थित एक घर से बैटरी कारोबारी साजिद अली, उसकी पत्नी, बेटे और दो बेटियों के शव मिले थे। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी, जिसे बाद में SIT को सौंप दिया गया।

Read More बिलासपुर में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, पत्नी के भाई ने जीजा पर चाकू से किया हमला; आरोपी गिरफ्तार

SIT की जांच में आर्थिक तंगी को इन मौतों का मुख्य कारण बताया गया है। टीम ने साजिद के बैंक खातों और कारोबार से जुड़े पहलुओं की पड़ताल की। इसमें पिछले पांच साल के भीतर उसके खातों से करीब 70 लाख रुपए का लेनदेन सामने आया। पुलिस के मुताबिक, साजिद गोलबाजार और डगनिया इलाके में मोबाइल के जरिए सट्टा खिलाता था। सट्टे में नुकसान होने के कारण उसने यह काम बंद कर दिया था। इसके बाद उसकी आर्थिक स्थिति और बिगड़ गई। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि कुछ लोग उधार दिए पैसे मांगने उसके घर आते थे।

Read More महादेव सट्टा एप: दुबई कनेक्शन से खुली वकील की भूमिका, 28 नवंबर तक ईडी रिमांड

पुलिस के अनुसार, साजिद मौदहापारा में बैटरी रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। पहले वह ठेला लगाता था और बाद में बैटरी के काम से जुड़कर उसने अपनी दुकान खोली थी। जांच में यह बात भी सामने आई है कि वह नशे का आदी था और पिछले कुछ महीनों से मानसिक तनाव में था। वह करीब 15 साल से अपने भाइयों और बहनों से अलग रह रहा था। भिलाई में रहने वाले ससुराल पक्ष से भी उसका संपर्क बहुत कम था।

वारदात से पहले की रात का घटनाक्रम भी पुलिस जांच में सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 12:30 बजे साजिद ने अपने बेटे इरशाद को फोन किया और डांटते हुए तुरंत घर आने को कहा। इरशाद के घर पहुंचने के बाद परिवार ने साथ में मिठाई खाई। साजिद बाजार से रसगुल्ला और पेड़ा लेकर आया था। पुलिस के अनुसार, इसके बाद साजिद के अलावा परिवार का कोई भी सदस्य घर से बाहर नहीं निकला।

 

Tags:

Latest News

संजय नगर में पांच मौतें: SIT जांच में पति ही निकला पत्नी और तीन बच्चों का हत्यारा संजय नगर में पांच मौतें: SIT जांच में पति ही निकला पत्नी और तीन बच्चों का हत्यारा
रायपुर में 53% टीबी मरीजों को नहीं मिली पोषण राशि, 2,257 मरीज इंतजार में
महादेव सट्टा केस से प्रमोटरों का नाम हटवाने के लिए वकील हिमांशु को हवाला से मिले 180 करोड़ रुपए
व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
मेडिकल स्टोर पर छापा, 207 कफ सिरप, 3600 प्रतिबंधित टैबलेट जब्त, संचालक गिरफ्तार, यूपी से जुड़ रहे सप्लाई के तार
आग का कहर! तीन अलग-अलग जगह भड़की लपटें, दमकल ने संभाला मोर्चा
न्यायालय से राहत मिली, लेकिन स्कूल में नहीं मिला प्रवेश, दोबारा दाखिले के लिए चक्कर लगा रहा दृष्टिबाधित छात्र
10 दिन की पैरोल पर जेल से निकला हत्याकांड का दोषी, 18 साल से पुलिस की पकड़ से बाहर, अब दर्ज हुई एफआईआर
30 राज्यों के 250 शटलरों का छत्तीसगढ़ में जमावड़ा, अरुण साव ने किया मिनी नेशनल बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज
मेहंदी लगाने घर से निकली छात्रा झरने के गहरे कुंड में डूबी, 25 मिनट तक चला बचाने का संघर्ष, हो गई मौत
सूने घर में 15 लाख की चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिया वारदात को अंजाम
छात्रावास की जमीन पर JCB चली तो भड़के छात्र, बाउंड्रीवाल तोड़ने पर कलेक्टर से शिकायत, सीमांकन होने तक काम रोकने की मांग