रायपुर में 53% टीबी मरीजों को नहीं मिली पोषण राशि, 2,257 मरीज इंतजार में

रायपुर में 53% टीबी मरीजों को नहीं मिली पोषण राशि, 2,257 मरीज इंतजार में

चार साल में 97% से 47% पर आया निक्षय पोषण योजना का लाभ, वंचित मरीजों की संख्या 17 गुना से ज्यादा बढ़ी

रायपुर जिले में निक्षय पोर्टल पर दर्ज 4,265 टीबी मरीजों में से 2,257 को अब तक अतिरिक्त पोषण आहार की सरकारी सहायता राशि नहीं मिल पाई है। यह संख्या कुल पंजीकृत मरीजों का करीब 53 प्रतिशत है। वर्ष 2026 में अब तक महज 2,008 मरीजों तक ही योजना की राशि पहुंच सकी है।

विभागीय आंकड़े बताते हैं कि पिछले चार साल में निक्षय पोषण योजना का लाभ पाने वाले मरीजों की संख्या में बड़ी गिरावट आई है। वर्ष 2023 में जिले के 5,226 में से 5,095 मरीजों को सहायता राशि मिली थी। तब करीब 97 प्रतिशत मरीज योजना के दायरे में थे और केवल 131 मरीज वंचित थे। इसके बाद 2024 में 5,143 में से 4,635 मरीजों को यानी 90 प्रतिशत को मदद मिली और 508 मरीज छूट गए।

वर्ष 2025 में यह आंकड़ा और नीचे आया। उस साल कुल 4,962 मरीजों में से 3,679 को ही राशि मिल पाई, जो कुल मरीजों का 74 प्रतिशत था। उस वर्ष 1,283 मरीज सहायता से बाहर रह गए। अब 2026 में लाभ पाने वालों का प्रतिशत घटकर 47 रह गया है। चार साल के भीतर लाभार्थियों की संख्या में कुल 3,087 की कमी आई है, जबकि सहायता से वंचित मरीजों का आंकड़ा 131 से बढ़कर 2,257 पहुंच गया है। यह बढ़ोतरी 17 गुना से अधिक है।

Read More गर्भपात कांड • जेपी हॉस्पिटल की संचालिका डॉ. उज्ज्वला कराडे और पीड़िता के पति पर गैरजमानती बीएनएस 89 और 3(5) का मामला दर्ज....

राशि वितरण के आंकड़ों में भी यही स्थिति दिखती है। वर्ष 2023 में 152 लाख, 2024 में 190 लाख और 2025 में 254 लाख की सहायता राशि बांटी गई थी। वहीं 2026 में अब तक 87 लाख की राशि ही मरीजों तक पहुंच सकी है।

Read More बिलासपुर से रायगढ़ तक आयकर विभाग की दबिश, जेपी मित्तल के घर और कारोबार से जुड़े ठिकानों पर बड़ी कार्यवाही....

टीबी के इलाज में दवाइयों के साथ पौष्टिक भोजन की जरूरत होती है। इस बीमारी में मरीज का वजन तेजी से घटता है और शरीर कमजोर पड़ जाता है। ठीक होने के लिए प्रोटीन और पोषक तत्वों वाला खाना जरूरी होता है। रोज कमाने-खाने वाले और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए हर दिन ऐसा भोजन जुटाना आसान नहीं होता। इसी जरूरत को देखते हुए सरकार ने निक्षय पोषण योजना शुरू की थी। समय पर मदद न मिलने से ऐसे मरीजों को इलाज के साथ भोजन का खर्च भी अपनी जेब से उठाना पड़ रहा है।

 "सभी टीबी मरीजों को अतिरिक्त पोषण आहार के लिए सहायता राशि दी जा रही है। जो मरीज बचे हैं, उन्हें भी राशि देने की प्रक्रिया चल रही है। कुछ तकनीकी समस्या हो सकती है, जिसके कारण मरीजों को राशि नहीं मिल पाई होगी। इसकी मैं एक बार जांच करा लेता हूं।

डॉ. संजीव मेश्राम,राज्य क्षय अधिकारी 

 

Tags:

Latest News

संजय नगर में पांच मौतें: SIT जांच में पति ही निकला पत्नी और तीन बच्चों का हत्यारा संजय नगर में पांच मौतें: SIT जांच में पति ही निकला पत्नी और तीन बच्चों का हत्यारा
रायपुर में 53% टीबी मरीजों को नहीं मिली पोषण राशि, 2,257 मरीज इंतजार में
महादेव सट्टा केस से प्रमोटरों का नाम हटवाने के लिए वकील हिमांशु को हवाला से मिले 180 करोड़ रुपए
व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
मेडिकल स्टोर पर छापा, 207 कफ सिरप, 3600 प्रतिबंधित टैबलेट जब्त, संचालक गिरफ्तार, यूपी से जुड़ रहे सप्लाई के तार
आग का कहर! तीन अलग-अलग जगह भड़की लपटें, दमकल ने संभाला मोर्चा
न्यायालय से राहत मिली, लेकिन स्कूल में नहीं मिला प्रवेश, दोबारा दाखिले के लिए चक्कर लगा रहा दृष्टिबाधित छात्र
10 दिन की पैरोल पर जेल से निकला हत्याकांड का दोषी, 18 साल से पुलिस की पकड़ से बाहर, अब दर्ज हुई एफआईआर
30 राज्यों के 250 शटलरों का छत्तीसगढ़ में जमावड़ा, अरुण साव ने किया मिनी नेशनल बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज
मेहंदी लगाने घर से निकली छात्रा झरने के गहरे कुंड में डूबी, 25 मिनट तक चला बचाने का संघर्ष, हो गई मौत
सूने घर में 15 लाख की चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिया वारदात को अंजाम
छात्रावास की जमीन पर JCB चली तो भड़के छात्र, बाउंड्रीवाल तोड़ने पर कलेक्टर से शिकायत, सीमांकन होने तक काम रोकने की मांग