हाई कोर्ट से आलोक पांडेय को बड़ी राहत, अगली सुनवाई तक पद सुरक्षित, केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस, तीन सप्ताह में देना होगा जवाब

हाई कोर्ट से आलोक पांडेय को बड़ी राहत, अगली सुनवाई तक पद सुरक्षित, केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस, तीन सप्ताह में देना होगा जवाब

बिलासपुर : जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के गैर-न्यायिक सदस्य आलोक कुमार पांडेय को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें अगली सुनवाई तक अपने पद पर बने रहने की अनुमति दे दी है। नियुक्ति नियमों और कार्यकाल को लेकर उठे विवाद के बीच मिला यह अंतरिम आदेश महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कोर्ट ने मामले में केंद्र सरकार, राज्य शासन सहित अन्य संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर तीन सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद नए नियम नहीं बनने का मुद्दा

मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता रजनीश सिंह बघेल ने दलील दी कि आलोक कुमार पांडेय की नियुक्ति जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में गैर-न्यायिक सदस्य के रूप में हुई थी। इसके लिए चार वर्ष का कार्यकाल निर्धारित था। उन्होंने अदालत को बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने गणेश कुमार राजेश्वरराव सेलुकर एवं अन्य बनाम महेंद्र भास्कर लिमये एवं अन्य मामले में केंद्र सरकार को नियुक्तियों के लिए नए भर्ती नियम बनाने का निर्देश दिया था। अधिवक्ता ने कोर्ट का ध्यान सुप्रीम कोर्ट के उस निर्देश की ओर दिलाया, जिसमें नई भर्ती नियमावली बनने और भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक पहले से नियुक्त सदस्यों को पद पर बनाए रखने की व्यवस्था का हवाला दिया गया। याचिकाकर्ता का कहना था कि शीर्ष अदालत के स्पष्ट निर्देश के बावजूद अब तक नए नियम लागू नहीं किए गए हैं। इसके बाद भी राज्य शासन मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल बढ़ाने या उन्हें पद पर बनाए रखने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रहा है।

Read More एक ही रात में उजड़ गया पूरा परिवार, माँ और 2 मासूम बच्चों की मौत से गाँव में पसरा मातम, पुलिस कर रही हर पहलू से जांच

शासन: लंबित मामलों की संख्या एक हजार से कम

Read More सोमनाथ दर्शन पर निकले बुजुर्गों की यात्रा बनी मुसीबत, सड़क पर बैठकर गुजारने पड़ रहे घंटे, खाने से लेकर ठहरने तक बदइंतजामी, जिम्मेदार कोच भी नदारद

वहीं, राज्य शासन की ओर से सुप्रीम कोर्ट के 11 फरवरी 2026 के आदेश का उल्लेख करते हुए अलग पक्ष रखा गया। शासन की दलील थी कि जिन जिलों में उपभोक्ता शिकायतों और अपीलों के लंबित मामलों की संख्या एक हजार से कम है, वहां वैकल्पिक व्यवस्था का प्रस्ताव दिया जा सकता है। ऐसे जिलों में सदस्यों का कार्यकाल बढ़ाना संभव नहीं होने की बात भी कही गई।

तीन सप्ताह में जवाब, अगली सुनवाई तक पद सुरक्षित

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाई कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार, राज्य शासन और अन्य संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया। प्रतिवादियों को अपना जवाब दाखिल करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया गया है। वहीं, अंतरिम राहत के आवेदन पर विचार करते हुए कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व फैसले और मामले के तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आलोक कुमार पांडेय को अगली सुनवाई तक पद पर बने रहने की अनुमति प्रदान की। मामले को अन्य संबंधित याचिका के साथ सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

Tags:

Latest News

हाई कोर्ट से आलोक पांडेय को बड़ी राहत, अगली सुनवाई तक पद सुरक्षित, केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस, तीन सप्ताह में देना होगा जवाब हाई कोर्ट से आलोक पांडेय को बड़ी राहत, अगली सुनवाई तक पद सुरक्षित, केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस, तीन सप्ताह में देना होगा जवाब
जुए की रेड के दौरान तालाब में कूदा ग्रामीण, 48 घंटे बाद मिला शव... प्रशिक्षु थाना प्रभारी पर मारपीट का आरोप, गांव में भड़का आक्रोश
संजय नगर में पांच मौतें: SIT जांच में पति ही निकला पत्नी और तीन बच्चों का हत्यारा
रायपुर में 53% टीबी मरीजों को नहीं मिली पोषण राशि, 2,257 मरीज इंतजार में
महादेव सट्टा केस से प्रमोटरों का नाम हटवाने के लिए वकील हिमांशु को हवाला से मिले 180 करोड़ रुपए
व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
मेडिकल स्टोर पर छापा, 207 कफ सिरप, 3600 प्रतिबंधित टैबलेट जब्त, संचालक गिरफ्तार, यूपी से जुड़ रहे सप्लाई के तार
आग का कहर! तीन अलग-अलग जगह भड़की लपटें, दमकल ने संभाला मोर्चा
न्यायालय से राहत मिली, लेकिन स्कूल में नहीं मिला प्रवेश, दोबारा दाखिले के लिए चक्कर लगा रहा दृष्टिबाधित छात्र
10 दिन की पैरोल पर जेल से निकला हत्याकांड का दोषी, 18 साल से पुलिस की पकड़ से बाहर, अब दर्ज हुई एफआईआर
30 राज्यों के 250 शटलरों का छत्तीसगढ़ में जमावड़ा, अरुण साव ने किया मिनी नेशनल बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज
मेहंदी लगाने घर से निकली छात्रा झरने के गहरे कुंड में डूबी, 25 मिनट तक चला बचाने का संघर्ष, हो गई मौत