जमानत मिलने के बाद भी कैदी जेल में बंद न रहे, सर्वोच्च न्यायालय ने दिया यह व्यवस्था

जमानत मिलने के बाद भी कैदी जेल में बंद न रहे, सर्वोच्च न्यायालय ने दिया यह व्यवस्था नई दिल्ली : महाराष्ट्र में कोविड-19 महामारी के दौरान emergency parole और interim bail पर बाहर आए 451 कैदी अब तक जेल नहीं लौटे हैं।अक्सर देखा जाता है कि जमानत मिलने के बाद भी कैदी जेल में ही […]

जमानत मिलने के बाद भी कैदी जेल में बंद न रहे, सर्वोच्च न्यायालय ने दिया यह व्यवस्था

नई दिल्ली : महाराष्ट्र में कोविड-19 महामारी के दौरान emergency parole और interim bail पर बाहर आए 451 कैदी अब तक जेल नहीं लौटे हैं।
अक्सर देखा जाता है कि जमानत मिलने के बाद भी कैदी जेल में ही बंद रह जाते हैं। बेल बॉन्ड या फिर दूसरे झमेलों में वो ऐसे फंसते हैं कि उनकी जेल से रिहाई मुमकिन नहीं हो पाती। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने 7 अहम आदेश जारी करके कैदियों की रिहाई को मुमकिन बनाने की कोशिश की है। आइए जानते हैं कि किस तरह से सात सूत्रीय प्रोग्राम के जरिए शीर्ष अदालत ने कैदियों को उम्मीद की एक किरण दिखाई है।

जिस कोर्ट से कैदी को जमानत मिली है उसे हर हाल में आदेश की सॉफ्ट कॉपी जेल सुपरिटेंडेंट को ई-मेल के जरिये भेजनी होगी। ये कॉपी आदेश जारी करने वाले या उससे अगले दिन तक भेजनी जरूरी है। जेल अधीक्षक को ई प्रिजंस सॉफ्टवेयर में जमानत की तारीख की एंट्री करनी होगी।

Read More रायपुर कमिश्नरी से सटे रायपुर ग्रामीण में मनी खून की होली एक दिन में तीन हत्याएं और गहरी नींद में सोता रहा महकमा

जेल अधीक्षक देंगे DLSA को इत्तला
जमानत दिए जाने के सात दिनों के बाद भी कैदी की रिहाई नहीं हो पाती है तो जेल अधीक्षक की ड्यूटी होगी कि वो DLSA के सचिव को इत्तला दे। सचिव किसी एडवोकेट या फिर वालंटियर की ड्यूटी लगाएगा। ये लोग कैदी की रिहाई को सुनिश्चित करने के लिए हर मुमकिन मदद करेंगे।
नेशनल इनफोर्मियोटिक सेंटर ई प्रिजंस के सॉफ्टवेयर में इस तरह के प्रावधान करेगा जिससे जमानत की तिथि के साथ कैदी की रिहाई की तारीख जेल के सॉफ्टवेयर में दर्ज हो जाएगी। 7 दिनों बाद अगर कैदी रिहा नहीं होता है तो अपने आप ई मेल DLSA को चली जाएगी।

Read More भलेरा सहकारी समिति में बड़ी धांधली: वजन बढ़ाने के लिए धान की बोरियों में डाला जा रहा था पानी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

DLSA कैदी की आर्थिक स्थिति को देखेगा। अगर वो जरूरी शर्तें पूरी करने की स्थिति में नहीं है तो कैदी की सोशियो इकोनॉमिक कंडीशन की एक रिपोर्ट अपने लोगों से तैयार कराएगा। इस रिपोर्ट को कोर्ट के समक्ष रखेगा। उसकी कोशिश होगी कि कैदी को रियायतें दिलाई जा सकें।
टेंपरेरी बेल दे सकती है कोर्ट अगर कैदी दरखास्त करता है।

कि वो रिहाई के बाद बेल बॉन्ड और श्योरिटी जमा करा देगा तो कोर्ट उसकी स्थिति पर विचार करके उसे टेंपरेरी बेल दे सकती है। ये जमानत एक तय समयावधि के लिए होगी। इसके भीतर कैदी को बॉन्ड के साथ श्योरिटी कोर्ट में जमा करानी ही होगी।

अगर रिहाई के एक माह बाद भी कैदी बेल बॉन्ड या फिर श्योरिटी जमा नहीं कर पाता है तो संबंधित कोर्ट मामले का स्वत: संज्ञान ले सकती है। वो या तो आदेश को मॉडीफाई कर सकती है या फिर कैदी को राहत देने के लिए जरूरी चीजें जमा करने की मियाद में इजाफा कर सकती है।

लोकल श्योरिटी को कर सकते हैं नजरंदाज कई बार देखा गया है कि लोकल श्योरिटी न दे पाने की वजह से कैदी की रिहाई नहीं हो पाती। ऐसे मामले में कोर्ट फिर से विचार करके इस शर्त को हटा भी सकती है। जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस एएस ओका की बेंच ने कहा है कि ऐसे मामले में लोकल श्योरिटी को हटा दिया जाए तो ही ठीक है।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

कोरबा में हाईवोल्टेज ड्रामा: नशे में पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने दुकान में घुसाई कार, थाने से भी फरार

राज्य

मशीनों के सहारे चल रही जिंदगी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इच्छामृत्यु की मंजूरी मशीनों के सहारे चल रही जिंदगी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इच्छामृत्यु की मंजूरी
नई दिल्ली। भारत की न्यायिक व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण मिसाल पेश करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार किसी मरीज...
Supreme Court Remark: मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, समान कानून पर जोर
नहर किनारे खड़ी कार से दो शव बरामद, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच, इलाके में दहशत
भाजपा नेता के बेटे पर गंभीर आरोप: युवती की शिकायत पर रेप केस दर्ज, वीडियो से ब्लैकमेल का दावा
दिल्ली के नांगलोई में भीषण हादसा: DTC बस ने कई लोगों को कुचला, 2 की मौत, गुस्साई भीड़ ने बसों में की तोड़फोड़ और आगजनी