प्रवर्तन निदेशालय (ED) का हलफनामा चौंकाने वाला, सीएम के प्रेस सलाहकार और महाधिवक्ता ने कराई जासूसी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) का हलफनामा चौंकाने वाला, सीएम के प्रेस सलाहकार और महाधिवक्ता ने कराई जासूसी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) का हलफनामा चौंकाने वाला, सीएम के प्रेस सलाहकार और महाधिवक्ता ने कराई जासूसी रांची : झारखंड हाईकोर्ट को ईडी(प्रवर्तन निदेशालय) ने बताया है कि मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित केस में उसकी जांच को बाधित करने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद और महाधिवक्ता राजीव रंजन द्वारा जासूसी कराई […]


प्रवर्तन निदेशालय (ED) का हलफनामा चौंकाने वाला, सीएम के प्रेस सलाहकार और महाधिवक्ता ने कराई जाससी

रांची : झारखंड हाईकोर्ट को ईडी(प्रवर्तन निदेशालय) ने बताया है कि मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित केस में उसकी जांच को बाधित करने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद और महाधिवक्ता राजीव रंजन द्वारा जासूसी कराई गई है। हाईकोर्ट में इसे लेकर ED की ओर से दाखिल किए गए हलफनामे में इन दोनों के बीच टेलीफोनिक बातचीत का एक ट्रांसस्क्रिप्ट भी सौंपा गया है। इसमें दोनों के बीच ED के अधिकारियों की गतिविधियों पर नजर रखने पर बात हुई है। ईडी के इस चौंकाने वाले खुलासे से पूरी जांच में एक नया मोड़ आ सकता है।

ईडी की ओर से 20 से भी ज्यादा हलफनामे में बताया गया है कि साहिबगंज जिला अंतर्गत बड़हरवा में टोल प्लाजा के टेंडर को लेकर हुए विवाद में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सामने आने पर इसकी जांच की जा रही है। इस मामले को लेकर सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू ने महाधिवक्ता राजीव रंजन से फोन पर बात की, जिसमें कहा गया है कि एक ऐसा आदमी दीजिए जो ईडी के अधिकारियों की गतिविधियों पर नजर रखे। उनकी जासूसी करे। यह बातचीत बीते 22 जुलाई को हुई है। 355 सेकेंड की इस बातचीत का पूरा ब्योरा हलफनामे में दिया गया है। इस मामले में हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में 22 दिसंबर को सुनवाई निर्धारित है।

इस हलफनामे में यह भी बताया गया है कि 1000 करोड़ रूपए के अवैध खनन घोटाले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजे गए पंकज मिश्र से भी इन दोनों की बातचीत हुई है। सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू ने महाधिवक्ता से इस बात की जानकारी जुटाने को कहा है कि पंकज मिश्रा से ईडी ने पूछताछ में क्या-क्या सवाल किए हैं।

Read More 18.13 करोड़ के गबन से हिला अपेक्स बैंक : मैनेजर, लेखाधिकारी समेत 8 कर्मचारियों पर गिरी गाज, सभी बर्खास्त

हलफनामे के अनुसार, महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अभिषेक प्रसाद को कहा है कि वे एक एडवोकेट को रख देते हैं, तो पंकज से रोज बात करेगा, मिलेगा।

Read More बस टाइमिंग में बड़ा खेल? 120 बस संचालकों को परिवहन विभाग का नोटिस, परमिट रद्द करने की चेतावनी

ईडी ने न्यायिक हिरासत में रहने के दौरान पंकज मिश्रा द्वारा फोन पर कई अधिकारियों से बातचीत की भी जानकारी हाईकोर्ट को दी है। पंकज मिश्रा से न्यायिक हिरासत में साहिबगंज और रांची में तैनात पुलिस अफसर भी मिले थे। यह भी बताया गया है कि पंकज मिश्रा ने ईडी का समन मिलने के बाद जांच को प्रभावित करने के लिए अपने करीबियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया था। उसने कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन करने और जुलूस निकालने को कहा था।

Tags:

Latest News

सघन कुष्ठ खोज अभियान में लोगों क़ो सहयोग करने कलेक्टर ने की अपील सघन कुष्ठ खोज अभियान में लोगों क़ो सहयोग करने कलेक्टर ने की अपील
नशा मुक्ति केंद्र में मौत के बाद बवाल! शरीर पर मिले चोट के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार
CG News: हाथियों को खदेड़ने के नाम पर लापरवाही! शावकों पर फटाखे और पत्थर बरसाने का VIDEO वायरल, ग्रामीणों की हरकत से बढ़ा बड़ा खतरा
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, शरीर में लगी थीं 5 गोलियां, एक बुलेट बरामद
मुहर्रम जुलूस में बवाल: दो ताजिया समितियों के बीच जमकर पथराव, 13 गिरफ्तार; पूरे इलाके में पुलिस का पहरा
इंजेक्शन लगने के बाद युवक की मौत! परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, अस्पताल में जमकर हंगामा
अब छत्तीसगढ़ में मिलेगी फ्रेश क्राफ्ट बीयर! सरकार ने दी मंजूरी, लेकिन सख्त नियमों के साथ ही मिलेगा लाइसेंस
लाखों छात्रों की मेहनत पर ब्रेक! पेपर लीक की आशंका के बाद TET परीक्षा स्थगित, भर्ती परीक्षाओं पर फिर सवाल
अब नहीं चलेगी देरी! 15 नेताओं के लंबित आपराधिक मामलों पर हाईकोर्ट का सख्त रुख, विशेष अदालतों से मांगी स्टेटस रिपोर्ट
गुजरात में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका: इमारत मलबे में तब्दील, 6 लोग घायल; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों पर सख्ती: 17 जुलाई तक अवकाश पर रोक, MCB कलेक्टर का आदेश जारी
रायपुर में भविष्य के डॉक्टरों की बदहाल व्यवस्था! बिजली बिल नहीं भरा, मेडिकल हॉस्टल की काट दी लाइन, दो दिन तक ब्लैकआउट