ED Raid Breaking : CM के बेहद करीबी इस IAS समेत कई अधिकारियों पर ED ने कसा शिकंजा
एक साथ 22 ठिकानों पर मारा छापा

ED Raid Breaking : CM के बेहद करीबी इस IAS समेत कई अधिकारियों पर ED ने कसा शिकंजाएक साथ 22 ठिकानों पर मारा छापा रांची : झारखंड की राजधानी रांची में सेना की जमीन में गड़बड़ी के मामले में फंसे तत्कालीन डीसी छवि रंजन पर ईडी ने शिकंजा कस दिया है। ईडी की टीम ने […]

ED Raid Breaking : CM के बेहद करीबी इस IAS समेत कई अधिकारियों पर ED ने कसा शिकंजा
एक साथ 22 ठिकानों पर मारा छापा

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में सेना की जमीन में गड़बड़ी के मामले में फंसे तत्कालीन डीसी छवि रंजन पर ईडी ने शिकंजा कस दिया है। ईडी की टीम ने गुरुवार की अल सुबह आईएएस छवि रंजन, उनकी पत्नी व उनके कई सहयोगियों के ठिकाने पर छापेमारी शुरू कर दी है।

यह छापेमारी झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल में भी हो रही है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक यह छापेमारी कुल 22 ठिकानों पर हो रही है। इनमें पश्चिम बंगाल में दो ठिकाने हैं। वहीं एक ठिकाना बिहार में और बाकी झारखंड के जमशेदपुर और रांची में हैं। बताया जा रहा है कि आईएएस छवि रंजन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी हैं।

एक साथ 22 ठिकानों पर मारा छापा

Read More रायपुर में सरकारी अस्पताल में सनसनी: कैल्शियम सिरप की बोतल में मिला मांस का टुकड़ा


ईडी के सूत्रों के मुताबिक रांची में डीसी रहते छवि रंजन ने आदिवासी क्षेत्र के कई भूखंडों का बड़े पैमाने पर नेचर चेंज कराया था। यहां तक कि सेना की जमीन के दस्तावेजों में भी छेड़छाड़ की थी। उन दिनों यह मामला काफी गर्म रहा था। इस संबंध में राज्य और केंद्र सरकार के साथ सीबीआई और ईडी को भी शिकायतें दी गई थी। अब इसी मामले में ईडी को बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के पुख्ता इनपुट मिले हैं। बताया जा रहा है कि इसी इनपुट के आधार पर ईडी ने छापेमारी शुरू की है।

Read More सुप्रीम कोर्ट पहुंचा इंडिगो संकट, CJI के घर पहुंचे याचिकाकर्ता, तत्काल सुनवाई की मांग

बता दें कि रांची के डीसी रहे आईएएस छवि रंजन फिलहाल समाज कल्याण विभाग में निदेशक हैं। जानकारी के मुताबिक उनके रांची, जमशेदपुर, सिमडेगा, हजारीबाग के अलावा कोलकाता (बंगाल), बिहार के पटना और गोपालगंज में भी छापेमारी की जा रही है।

गौरतलब है कि रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में सेना की 4.50 एकड़ जमीन की गलत तरीके से रजिस्ट्री हुई थी। इस मामले रांची के उपायुक्त छवि रंजन के साथ अंचल अधिकारी व कई भू माफियाओं के नाम सामने आए थे। मामले की जांच में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ था। इसके बाद रांची के उपायुक्त छवि रंजन पर रांची उपायुक्त रहते विभिन्न अंचलों के गैरमजरूआ जमीन की अवैध जमाबंदी कराने के भी आरोप लगे। वहीं अब इन सभी मामलों में ईडी की कार्रवाई ने एक बार फिर से हड़कंप मचा दिया है।

लेखक के विषय में

More News

असम महिला पर पाकिस्तानी लिंक का बड़ा आरोप: पुलिस ने 17 बैंक खाते और 44 एटीएम कार्ड किए जब्त

राज्य

असम महिला पर पाकिस्तानी लिंक का बड़ा आरोप: पुलिस ने 17 बैंक खाते और 44 एटीएम कार्ड किए जब्त असम महिला पर पाकिस्तानी लिंक का बड़ा आरोप: पुलिस ने 17 बैंक खाते और 44 एटीएम कार्ड किए जब्त
नई दिल्ली। असम पुलिस ने ज्योतिका कलिता नामक महिला को विदेशी फंड और पाकिस्तानी संबंधों के आरोप में गिरफ्तार किया...
कोलकाता में लियोनेल मेसी के फैंस का बवाल, इस वजह से स्टेडियम में फूटा गुस्सा, कुर्सियां तोड़ी, बोतलें फेंकी…
ग्रेटर नोएडा: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर कोहरे से हादसा, कई वाहन क्षतिग्रस्त, यातायात बहाल
कनाडा में ट्रक ड्राइवरों के बीच गैंगवार, गोलीबारी के आरोप में तीन भारतीय मूल के आरोपी गिरफ्तार
मंदिर में सेंधमारी: टूटा दानपात्र, बिखरे नोट और एक लाख की नकदी गायब