सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ पूरी, 25 जुलाई को फिर से बुलाया

सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ पूरी, 25 जुलाई को फिर से बुलाया नई दिल्ली : सोनिया गांधी से 21 जुलाई को दो घंटे से कम की पूछताछ के बाद पुछताछ का पहला दिन पूरा हो गया है। स्वास्थ्यगत कारणों के चलते उनसे आज दोबारा पूछताछ नहीं की जाएगी। बताया जा रहा है कि 25 […]

सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ पूरी, 25 जुलाई को फिर से बुलाया

नई दिल्ली : सोनिया गांधी से 21 जुलाई को दो घंटे से कम की पूछताछ के बाद पुछताछ का पहला दिन पूरा हो गया है। स्वास्थ्यगत कारणों के चलते उनसे आज दोबारा पूछताछ नहीं की जाएगी। बताया जा रहा है कि 25 जुलाई को उनसे दोबारा पूछताछ हो सकती है। फिलहाल ईडी ने कोई नया समन जारी नहीं किया है। उधर, पूछताछ के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने सड़क पर उतर कर उग्र प्रदर्शन किया। मल्लिकार्जुन खड़गे, शशि थरूर सहित कांग्रेस के 75 सांसदों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए सुबह के वक्त ईडी के दफ्तर पहुंची थे। उनके साथ उनकी बेटी और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी पहुंची थी। सोनिया गांधी अपने साथ दवाएं लेकर गई थीं। पूछताछ के दौरान प्रियंका और सोनिया गांधी एक ही कमरे में मौजूद थीं।

Read More महामाया मंदिर के प्रसाद में बड़ी गड़बड़ी! जांच में तय मानक से अधिक मिला स्वीटनर और फूड कलर

पूछताछ की कमान महिला अफसर मोनिका शर्मा को सौंपी गई थी
सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी से पूछताछ की कमान महिला अफसर मोनिका शर्मा को सौंपी गई है। वह ईडी में एडिशनल डायरेक्टर के पद पर हैं। 75 वर्षीय सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को देखते हुए दफ्तर में एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई थी। सोनिया गांधी के स्वास्थ्य कारणों के चलते प्रियंका गांधी को भी दफ्तर में रहने की इजाजत दी गई थी।

Read More आत्मानंद स्कूल के नाबालिग छात्र का अपहरण कर की बेरहमी से पिटाई, कपड़े उतरवाकर पीटा, VIDEO वायरल, 6 हिरासत में

करीब दो घंटे तक चली पूछताछ
ईडी सूत्रों का कहना है कि करीब दो घंटे की पूछताछ के बाद ईडी के अधिकारियों ने सोनिया गांधी से कहा कि क्या वे थोड़ा ब्रेक लेना चाहती हैं। जवाब में सोनिया गांधी ने कहा कि हां वो लंच करना चाहती हैं। फिर सोनिया गांधी की तरफ से कहा गया कि क्या आज की पूछताछ जल्दी पूरी की जा सकती है। इस पर ईडी के अधिकारी मान गए। हालांकि ईडी के अधिकारियों ने सोनिया गांधी से कहा कि उन्हें 25 जुलाई को फिर से बुलाया जा सकता है। इसके बाद सोनिया गांधी प्रियंका के साथ ईडी दफ्तर से अपने घर 10 जनपथ के लिए रवाना हो गई।

कांग्रेस नेताओं ने सड़क पर किया उग्र प्रदर्शन
नेशनल हेराल्ड केस में ईडी द्वारा सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने सड़क पर उग्र प्रदर्शन किया। मल्लिकार्जुन खड़गे, शशि थरूर सहित कांग्रेस के 75 सांसदों को पुलिस ने हिरासत में लिया। कांग्रेस के 6 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि दिल्ली में कार्यकर्ताओं ने शिवाजी ब्रिज में तीन ट्रेनें भी रोकी।

परिवार के दो सदस्यों को बार-बार तलब करना गलत
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि एक ही परिवार के दो सदस्यों को बार-बार तलब करना गलत है, वह भी एक ही मामले में। जहां तक लोगों की गिरफ्तारी का सवाल है, ऐसा नहीं है कि उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति को बाधित किया है। इसके अलावा, हमें आंदोलन करने का अधिकार है।

गांधी परिवार बेदाग है
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी जांच पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ”अगर गांधी परिवार बेदाग है, तो चिंतित क्यों है? अगर उन्होंने भ्रष्टाचार नहीं किया है तो यह हंगामा क्यों। भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों की जांच करना जांच एजेंसियों का कर्तव्य है।”यह भी बता दें की अभी तक कितने भाजपा नेताओं की भ्रष्टाचार की जांच और छापा की कार्यवाही की गई है।

Tags:

Latest News

48 घंटे भीतर एक और रेल हादसा , कोटा में माल गाडी फिर हुई बेपटरी 48 घंटे भीतर एक और रेल हादसा , कोटा में माल गाडी फिर हुई बेपटरी
युवक पर जान लेवा हमला, आतें आई बाहर , पिता-पुत्र गिरफ्तार
खेत जुताई का पैसे देकर घर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार
आज से भक्तो के लिए खुले मंदिर के पट, 16 को रथयात्रा में देंगे दर्शन
लद्दाख में ड्रग नेटवर्क पर बड़ा एक्शन! निजी एयरलाइन का इंजीनियर हेरोइन के साथ गिरफ्तार, बड़े रैकेट की जांच तेज
बदरीनाथ धाम चढ़ावा मामला: CCTV फुटेज और SIT जांच के बाद नामजद आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
बांकीपुर उपचुनाव में हाई-वोल्टेज ड्रामा! नामांकन के तुरंत बाद तेज प्रताप यादव की पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार
PM मोदी की जींद रैली और गुरुग्राम के स्कूलों को बम धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; विदेशी आईपी की जांच में जुटीं एजेंसियां
बाल संप्रेक्षण गृह के भीतर चौकीदार की हत्या, परिजनों का आरोप- 'सिंह साहब' और अधीक्षक मैडम ने करवाया मर्डर सिंह मैडम भी चर्चा में.......
रायपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! तारकेश्वर पटेल को सेंट्रल, दीपमाला कश्यप को नॉर्थ जोन की कमान; कई थाना प्रभारी भी बदले
छत्तीसगढ़ विधानसभा में पहले ही दिन घमासान! राम मंदिर चंदा विवाद पर गूंजा सदन, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित
नौगई तिहरा हत्याकांड में CBI की एंट्री! पांच सदस्यीय टीम पहुंची कोरिया, घटनास्थल से शुरू हुई बड़ी जांच