ताजमहल के हाई सिक्योरिटी एरिया में युवकों ने की फायरिंग, प्रतिबंधित क्षेत्र में भी घुसने की कोशिश, मचा हड़कंप

ताजमहल के हाई सिक्योरिटी एरिया में युवकों ने की फायरिंग, प्रतिबंधित क्षेत्र में भी घुसने की कोशिश, मचा हड़कंप

ताजमहल के हाई सिक्योरिटी एरिया में युवकों ने की फायरिंग, प्रतिबंधित क्षेत्र में भी घुसने की कोशिश, मचा हड़कंप

आगरा के ताजमहल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो युवकों ने प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की कोशिश की और रोके जाने पर हवाई फायरिंग कर फरार हो गए। घटना सुबह करीब 9 बजे की है। कार का नंबर ट्रेस कर लिया गया है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। इससे पहले आगरा एयरपोर्ट को बम की धमकी वाला ईमेल भी मिला था, हालांकि तलाशी में कुछ नहीं मिला।

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल में उस समय हड़कंप मच गया, जब दो युवकों ने पश्चिमी गेट पार्किंग के पास प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों द्वारा रोके जाने पर उन्होंने हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सतर्क हो गई और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। ये मामला आज सुबह करीब 9 बजे का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिमी गेट पार्किंग के पास अमरूद टीला पर बने पुलिस बैरियर पर मथुरा नंबर की एक अर्टिगा कार में सवार दो युवक ताजमहल के पांच सौ मीटर प्रतिबंधित क्षेत्र में गाड़ी ले जाने का प्रयास कर रहे थे। वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान युवकों की पुलिस से तीखी बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर युवक गाड़ी मोड़कर वापस जाने लगे। पार्किंग क्षेत्र से कुछ दूरी पर पहुंचते ही उन्होंने अचानक तीन राउंड हवाई फायर किए और मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर वहां मौजूद पर्यटक और स्थानीय लोग दहशत में आ गए। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित किया, जिसके बाद क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। 

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार का नंबर ट्रेस कर लिया है और मथुरा जिले के थानों से संपर्क किया जा रहा है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने मीडिया से कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इससे पहले आगरा में खेरिया हवाई अड्डे पर रविवार देर रात धमकी भरा ईमेल मिला था। इसे लेकर एयरपोर्ट प्रशासन, सीआईएसएफ, बम निरोधक दस्ते और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु न मिलने से सुरक्षा बलों ने राहत की सांस ली।

Read More सर्पदंश नहीं, साजिश से मिली मौत की फाइलें! 17 करोड़ के मुआवजा घोटाले में रोज नए खुलासे, डॉक्टर से लेकर बाबुओं तक की गिरफ्तारी

ई-मेल में दावा किया गया था कि एयरपोर्ट परिसर में एक बैग में विस्फोटक छुपाया गया है, जिससे बड़ा धमाका हो सकता है। जैसे ही ईमेल की जानकारी मिली, सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं। बम निरोधक दस्ते ने पूरे एयरपोर्ट परिसर की गहन तलाशी की, लेकिन कई घंटों की मशक्कत के बाद भी कोई बम या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। बता दें कि इससे पहले भी आगरा एयरपोर्ट को 2 बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।

Read More Ambikapur Crime: घर से खेलने निकला छात्र अगली सुबह जंगल में मिला मृत, पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी

Latest News

बिलासपुर पुलिस की स्मार्ट बीट व्यवस्था शुरू: हाईटेक बाइक पर 48 बीट प्रभारी करेंगे 24 घंटे गश्त बिलासपुर पुलिस की स्मार्ट बीट व्यवस्था शुरू: हाईटेक बाइक पर 48 बीट प्रभारी करेंगे 24 घंटे गश्त
पेपर लीक पर रायपुर में फूटा छात्रों का गुस्सा: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से मांगा इस्तीफा, कहा- दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण
कागजों में सिमटी 'स्पॉन्सरशिप योजना' ......चार साल में सिर्फ 14.47% जरूरतमंद बच्चों हुए लाभांवित
छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों पर 3,200 करोड़ से ज्यादा का बिजली बिल बकाया, सबसे बड़े डिफॉल्टर बने नगरीय निकाय
5 करोड़ की चोरी की खबर निकली अफवाह, प्रार्थी ने थाने पहुँचकर खुद बताई सच्चाई
सरगुजा में गौ तस्करी का बड़ा खुलासा: 48 घंटे में दो वाहन जब्त, 11 गौवंश बरामद; दो की दर्दनाक मौत
SECR जांच रिपोर्ट में खुलासा : बिलासपुर में तकनीकी खामी, तो नैला में लापरवाही से हादसा
बिहार बंद के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में; पटना में हाई-वोल्टेज ड्रामा
सर्पदंश मुआवजा घोटाला: काले-पीले दलालों की भूमिका अहम, कोटा की बजाय रतनपुर में हुए फर्जी पोस्टमार्टम ....
सुविधाओं के नाम पर ठेंगा: 243 कॉलोनियों और नए इलाकों से 21 करोड़ की वसूली, फिर भी बदहाल हैं सड़कें और नालियां
आषाढ़ की कु ------ जैसी हालत हुई गोदी मीडिया की