योगगुरु निकला गांजा तस्कर, डोंगरगढ़ में हुआ गिरफ्तार

योगगुरु निकला गांजा तस्कर, डोंगरगढ़ में हुआ गिरफ्तार

डोंगरगढ़। गोवा में विदेशी सैलानियों को योग सिखाने वाला कथित योगगुरु अब गांजा तस्करी के आरोप में पुलिस की गिरफ्त में है। डोंगरगढ़ के प्रज्ञागिरी पहाड़ी के पास एक फार्महाउस से पुलिस ने हाई प्रोफाइल आरोपी को गांजा बेचते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उसकी पहचान कांती अग्रवाल के रूप में हुई है, जो 45 साल का है और डोंगरगढ़ का ही रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने ऐसे चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिन्हें सुनकर अधिकारी भी हैरान रह गए।

IMG-20250625-WA0193पुलिस को इस फार्महाउस में चल रही संदिग्ध गतिविधियों की खबर पहले से थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी को धर दबोचा। आरोपी कांती अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 10 साल से गोवा में योगाश्रम चला रहा था, जहां वह विदेशी पर्यटकों को योग और ध्यान सिखाता था। उसने यह भी दावा किया कि वह 100 से ज्यादा देशों की यात्रा कर चुका है और 10 से अधिक एनजीओ का डायरेक्टर भी है। वह गोवा की तर्ज पर डोंगरगढ़ में भी एक नया योगाश्रम तैयार कर रहा था, जिसकी आड़ में वह नशे का कारोबार चला रहा था। पुलिस के मुताबिक, यह फार्महाउस योग और अध्यात्म का केंद्र दिखाकर नशे की अवैध बिक्री का अड्डा बना हुआ था, जो अब तक पुलिस की नजरों से छिपा रहा था।

पुलिस ने फार्महाउस से 1.993 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 20,000 रुपये बताई जा रही है। साथ ही कुछ आपत्तिजनक अनैतिक सामग्री भी मिली है। आरोपी कांती अग्रवाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 ख के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस अब आरोपी के बताए गए एनजीओ नेटवर्क, उसके विदेशी संपर्कों और विदेश यात्राओं की गहनता से जांच कर रही है। आशंका है कि उसके संबंध किसी अंतरराज्यीय या अंतरराष्ट्रीय ड्रग सप्लाई नेटवर्क से हो सकते हैं। इस हाई प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

Read More व्यक्तिगत प्रचार के लिए नहीं है जनहित याचिका , कथित पत्रकार की पीआईएल हाईकोर्ट से ख़ारिज

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

रायपुर में सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश, शंकर नगर चौक पर चला ‘हेलमेट अपनाएं, नशा नहीं’ जागरूकता अभियान रायपुर में सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश, शंकर नगर चौक पर चला ‘हेलमेट अपनाएं, नशा नहीं’ जागरूकता अभियान
36 घंटे हिरासत के बाद शरीर पर चोट के निशान! परिवार का दावा- ‘10-12 पुलिसकर्मियों ने लाठियों से पीटा, हत्या कबूलने का दबाव बनाया’, देखे वीडियो
लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: 60 दिन बाद SIT की रिपोर्ट शासन को, अब तय होगी जिम्मेदारी; पीड़ित परिवारों को कार्रवाई का इंतजार
मणिपुर फिर सुलगा! सेनापति में घरों में आगजनी के बाद भारी गोलीबारी, CRPF जवान घायल; NH-2 पर चक्काजाम
छत्तीसगढ़ घूमने का प्लान है? बुकिंग से पहले हो जाएं सावधान, फर्जी वेबसाइटों के जाल को लेकर पर्यटन बोर्ड का अलर्ट
सूरजपुर में Gen-Alpha का गुस्सा! छात्रावास की छात्राएं सड़क पर उतरीं, भोजन की कमी का आरोप; अधीक्षिका हटाने की मांग, देखे वीडियो
करनाल में हर्ष एनकाउंटर को लेकर सड़क पर उतरा रोड़ समाज, CBI जांच की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी; शहर में रूट डायवर्ट
रायपुर की ‘खूनी रात’! छेड़खानी से भड़के दो विवाद, दो युवकों की हत्या; 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार
मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सुनी रोने की आवाज, ह्यूम पाइप में मिला नवजात
महासमुंद में गांजा तस्करों पर ‘ट्रिपल स्ट्राइक’! 3 मामलों में 60.920 किलो नशे की खेप जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार
सूरजपुर में चोर का अनोखा जुगाड़! चादर से चेहरा ढका, पेड़ में ठोकी लकड़ियां और बाउंड्री पार कर घर में घुसा; CCTV ने खोली पोल
कवर्धा में पुलिस भर्ती पर हल्लाबोल! गृहमंत्री से तीखी बहस के बाद कार्यालय घेरा, CM साय से सीधी बातचीत पर अड़े अभ्यर्थी