सरकारी स्कूल में 'जीना हे त पीना हे' पर योग, वीडियो वायरल देखे : विडियो

सरकारी स्कूल में 'जीना हे त पीना हे' पर योग, वीडियो वायरल देखे : विडियो

रायपुर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देशभर में योग का उत्साह दिख रहा था, वहीं राजधानी रायपुर से सटे अभनपुर के एक सरकारी स्कूल का शर्मनाक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शिक्षक बच्चों को "जीना हे त पीना हे..." जैसे आपत्तिजनक बोल वाले गाने पर योग कराते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चे एक ऐसे गाने की धुन पर योग कर रहे हैं, जिसके बोल हैं "जीना हे त पीना हे… 24 इंच के सीना है… पईसा हे त आघू करिश्मा… पाछू करीना है…"। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब पूरे देश में योग को स्वास्थ्य और अनुशासन से जोड़ा जा रहा है। एक सरकारी स्कूल में इस तरह के गाने पर बच्चों से योग कराना कई सवाल खड़े कर रहा है।

इस मामले पर जब ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (बीईओ) से बात की गई तो उन्होंने मीडिया से कहा कि वे इस पूरे प्रकरण की जांच कराएंगे। हालांकि, इस घटना से शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कैसे शिक्षकों की देखरेख में ऐसा आपत्तिजनक कार्य हुआ। सोशल मीडिया पर भी लोग इस वीडियो को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई का इंतजार है।

Read More छत्तीसगढ़: मैनपावर सप्लाई घोटाले में अनवर ढेबर की जमानत याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने कहा- आर्थिक अपराध समाज के खिलाफ ठंडे दिमाग से रची गई साजिश

Tags:

Latest News

कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम
‘मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की… उसे मारा गया’, ट्विशा केस में पिता का बड़ा दावा, AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज
दुनिया में फिर मंडरा रहा महामारी का खतरा! इबोला पर WHO की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, भारत भी अलर्ट मोड में
बंगाल में सुवेंदु सरकार का बड़ा दांव: महिलाओं को 3000 महीना, फ्री बस यात्रा और मदरसों की फंडिंग पर रोक
डीएमएफ घोटाला: पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ में 'नो एंट्री'
बुलंदशहर में मंच से खुलेआम धमकी! BJP नेता बोले- TMC सांसद सायोनी घोष का सिर लाओ, 1 करोड़ पाओ
तमिलनाडु की सियासत में नया संग्राम: DMK नेता का दावा- 6 महीने में गिर जाएगी विजय सरकार, स्टालिन की वापसी की भविष्यवाणी
SBI ने खोला खजाना! रिटायर्ड बैंक अफसरों के लिए 821 पदों पर बंपर भर्ती, 80 हजार तक मिलेगी सैलरी
वर्दी में Reel बनाना पड़ेगा भारी! UP पुलिस का बड़ा एक्शन, हापुड़ में सोशल मीडिया स्टार पुलिसकर्मियों की तैयार हो रही लिस्ट
NEET पेपर लीक की आग अब घरों तक पहुंची: CBI के रडार पर अभिभावक, नांदेड़-लातूर में ताबड़तोड़ छापेमारी
‘जेल अपवाद, जमानत अधिकार’ : उमर खालिद केस पर सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी, UAPA मामलों में भी आज़ादी को बताया सर्वोपरि