मेट्रो प्रोजेक्ट की जमीनों में साहब का भारी निवेश, क्या दांव पर लगेगी सुशासन की साख?

मेट्रो प्रोजेक्ट की जमीनों में साहब का भारी निवेश, क्या दांव पर लगेगी सुशासन की साख?

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सत्ता और नौकरशाही के गलियारों में इन दिनों एक दिलचस्प चर्चा जोरों पर है। चर्चा ऐसी कि नया रायपुर के मंत्रालय में बैठे बाबुओं से लेकर राजनीतिक दिग्गजों तक के कान खड़े हो गए हैं। मामला राजधानी से लेकर उन तमाम इलाकों के जमीन कारोबार से जुड़ा है, जहां-जहां भविष्य के 'मेट्रो प्रोजेक्ट' या बड़े विकास कार्यों की सुगबुगाहट चल रही है।

सुना है कि इन प्राइम लोकेशन्स पर जमीन के बड़े-बड़े खेल चल रहे हैं। लेकिन असली ट्विस्ट ये है कि इन जमीन कारोबारियों के पीछे प्रदेश के एक बेहद 'वरिष्ठ आईएएस' (IAS) अधिकारी का मोटा पैसा इन्वेस्टेड है। चर्चा तो यहां तक है कि साहब ने अपना पूरा ब्लैक एंड व्हाइट का 'इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो' इन चुनिंदा जमीन कारोबारियों के भरोसे छोड़ दिया है। जहां भी प्रोजेक्ट शुरू होना होता है, उसकी इनसाइड इंफॉर्मेशन पहले ही लीक हो जाती है और वहां कौड़ियों के दाम पर जमीनें उठा ली जाती हैं।

अब आप ही सोचिए, जब सिस्टम में बैठकर नीति बनाने वाले अधिकारी ही बिल्डरों के साथ 'साइलेंट पार्टनर' बन जाएं, तो फिर क्या ही कहा जाए! लेकिन, इस पूरी कहानी में सबसे बड़ी चिंता का विषय प्रदेश सरकार की छवि है। राज्य में फिलहाल सुशासन का झंडा बुलंद है और प्रदेश के मुखिया यानी अपने सीधे-साधे और साफ-सुथरी छवि वाले मुख्यमंत्री जी दिन-रात जनता की भलाई में लगे हैं। मंत्रालय की कैंटीन से लेकर कॉफी हाउस तक यही फुसफुसाहट है कि अगर समय रहते इस अफसरशाही और बिल्डर नेक्सस पर ब्रेक नहीं लगा, तो इसका सीधा नुकसान मुख्यमंत्री जी की बेदाग छवि को होगा।

Read More छोटे भाई ने कूदकर बचाने की कोशिश की, हाथ पकड़ा लेकिन तेज बहाव में छूट गई पकड़, दो दिन बाद मिला किसान का शव

जानकारों का कहना है कि सुशासन की सरकार को बिना देरी किए इस उड़ती हुई खबर पर संज्ञान लेना चाहिए। सरकार को चाहिए कि वह तत्काल प्रभाव से ईडी (ED), सीबीआई (CBI), एसीबी (ACB) और ईओडब्ल्यू (EOW) जैसी जांच एजेंसियों को एक्टिव करे। अगर इन जमीन कारोबारियों और उनके पीछे छिपे उस रसूखदार आईएएस अधिकारी के बैंक खातों और संपत्तियों की बारीकी से जांच हो जाए, तो एक बहुत बड़ा भंडाफोड़ हो सकता है।

Read More कुसमुंडा खदान में फिर बड़ा हादसा! आमने-सामने टकराए दो ट्रेलर, एक ड्राइवर की मौत; मुआवजे को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

अगर जल्द ही इस 'जमीन और पावर के कॉकटेल' पर हथौड़ा नहीं चला, तो आने वाले समय में विपक्ष को बैठे-बिठाए भ्रष्टाचार का एक बड़ा मुद्दा मिल जाएगा। फिर बेवजह सीधे-साधे मुख्यमंत्री जी और उनकी सुशासन वाली सरकार को बदनाम करने की कोशिशें होंगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या सरकार इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का चाबुक चलाती है, या फिर यह चर्चा सिर्फ मंत्रालय के गलियारों की हवा बनकर ही रह जाएगी!

Tags:

Latest News

धरमजयगढ़ में कुपोषण का बढ़ता संकट! पहाड़ी गांवों के बच्चों पर पोषण की मार, NRC में 240 बच्चों को स्वस्थ करने का लक्ष्य धरमजयगढ़ में कुपोषण का बढ़ता संकट! पहाड़ी गांवों के बच्चों पर पोषण की मार, NRC में 240 बच्चों को स्वस्थ करने का लक्ष्य
कुसमुंडा खदान में फिर बड़ा हादसा! आमने-सामने टकराए दो ट्रेलर, एक ड्राइवर की मौत; मुआवजे को लेकर परिजनों का प्रदर्शन
प्लॉट के अंदर सड़ी-गली लाश मिलने से मचा हड़कंप! महिला की नजर पड़ी तो खुला राज, मौके पर पहुंची पुलिस
किराए के घर में मासूम से हैवानियत का आरोप! 6 साल की बच्ची की हालत बिगड़ी तो खुला मामला, 45 वर्षीय मकान मालिक हिरासत में
मिठाई दुकान के टॉयलेट में धुल रहे थे बर्तन! ग्राहक ने बनाया VIDEO, सफाई पर उठे सवाल; खाद्य विभाग ने जांच के दिए निर्देश
अब स्कूल की फीस भरते वक्त नहीं चलेगा पुराना तरीका, सीबीएसई ने जारी किए नए निर्देश
500 रुपए के लिए वृद्धा का गला रेत दिया… पांच दिन तक गांव में घूमता रहा हत्यारा, पुलिस ने राज खोला तो पैरों तले खिसक गई जमीन
1000 रुपए के लिए दोस्त का कत्ल! कार में बैठाकर जंगल ले गया, सिर पर लकड़ी से वार कर मौत के घाट उतारा; सबूत मिटाने नदी में धोई कार
फांसी के फंदे तक पहुंची 11वीं की छात्रा... पीछे छिपा था कौन? 3 महीने बाद खुला राज, दुष्प्रेरण और पॉक्सो का केस
नवरात्रि से पहले गरबा पर घमासान! वक्फ बोर्ड की मुस्लिम युवाओं से खास अपील- दूसरे समाज की महिलाओं के साथ न करें गरबा, बजरंग दल ने मांगे कड़े नियम
फसल बचाने के लिए चलीं गोलियां… खेतों में बिखरी मिलीं 22 लाशें, गांव में सनसनी
Vatika Group Money Laundering Case: ED ने मांगे थे 7 दिन, कोर्ट ने मंजूर किए सिर्फ 3; भल्ला बंधुओं की रिमांड बढ़ी