सड़क किनारे खडी शिक्षिका को बुलेरो ने मारी जोरदार टक्कर , शिक्षिका गंभीर रूप से घायल , चालक फरार

सड़क किनारे खडी शिक्षिका को बुलेरो ने मारी जोरदार टक्कर ,  शिक्षिका गंभीर रूप से घायल , चालक फरार

बिलासपुर : बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में  तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे खड़ी एक शिक्षिका को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना चांटीडीह स्थित गायत्री मंदिर के पास की बताई जा रही है। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घायल शिक्षिका को  अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया हैं, जहाँ  उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, महिला शिक्षिका अपने स्कूल जाने के लिए सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान बोलेरो अनियंत्रित हो कर सीधे सड़क किनारे खड़ी महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो ने आगे जाकर एक स्कूटी को भी अपनी चपेट में ले लिया और फिर पास के एक मकान में जा घुसी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का मच गई । स्थानीय लोगों ने  घटना की सूचना तुरंत डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन टीम मौके पर पहुंची और घायल शिक्षिका को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।

सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ। बोलेरो की टक्कर से पहले एक स्कूटी भी प्रभावित हुई और फिर वाहन मकान में जा घुसा। पुलिस ने घटना स्थल से बोलेरो को जब्त कर लिया है और उसके रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घायल महिला पेशे से शिक्षिका है और रोजाना की तरह ड्यूटी जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला, जिससे उसकी तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी चालक की पहचान जल्द की हो  सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।


Read More लॉज के बंद कमरे में मिला युवती का शव, FSL टीम के साथ जांच में जुटी पुलिस

Tags:

Latest News

डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका
हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज
आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन गुरुजी रहे गायब, डिजिटल निगरानी में 1618 शिक्षक गैरहाजिर
पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप