रायपुर में हनीट्रैप का सनसनीखेज मामला: शराब पिलाकर खींचीं आपत्तिजनक तस्वीरें, फिर छह महीने तक ब्लैकमेल कर वसूले लाखों रुपये

रायपुर में हनीट्रैप का सनसनीखेज मामला: शराब पिलाकर खींचीं आपत्तिजनक तस्वीरें, फिर छह महीने तक ब्लैकमेल कर वसूले लाखों रुपये

रायपुर। राजधानी रायपुर में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुढ़ियारी थाना पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ एक व्यक्ति की कथित आपत्तिजनक तस्वीरें खींचकर उसे ब्लैकमेल करने और छह महीने में 2.17 लाख रुपये वसूलने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, बीरगांव गांधी नगर निवासी दुलीचंद कुम्हार ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी पहचान अशोक नगर निवासी मांगेश्वरी सिंह उर्फ जोगेश्वरी उर्फ रिंकी से थी। आरोप है कि 6 जनवरी 2026 को महिला ने उन्हें घर बुलाया, जहां एक अन्य महिला भी मौजूद थी। दोनों ने कथित तौर पर नशीला पदार्थ मिलाकर शराब पिलाई, जिससे वह बेहोश हो गए। होश आने पर उन्होंने खुद को बिना कपड़ों के पाया और घर लौट गए।

शिकायत के अनुसार, दो दिन बाद महिलाओं ने उन्हें कथित आपत्तिजनक तस्वीरें दिखाकर परिवार और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और 50 हजार रुपये मांगे। बदनामी के डर से उन्होंने पहली किस्त ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद फरवरी से जून 2026 तक अलग-अलग किस्तों में कुल 2.17 लाख रुपये वसूले गए।

Read More व्हाट्सएप हैक कर राज्यसभा सांसद-विधायक के नाम पर ठगी की कोशिश, 65 और 76 हजार रुपए मांगे

पैसे देने के बावजूद आरोपी महिलाएं लगातार और रकम मांगती रहीं तथा फोटो वायरल करने की धमकी देती रहीं। गुढ़ियारी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बैंक ट्रांजैक्शन, मोबाइल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। मामले की विवेचना जारी है।

Read More Dongargarh News: डोंगरगढ़ में शराब के काले कारोबार पर बड़ा वार! 200 पेटी में मिली 9,600 बोतलें, 2 और आरोपी गिरफ्तार

Tags:

Latest News

वर्दी की आड़ में 20 लाख का गबन: कांकेर के जंगलों में नक्सली डंप से मिला था कैश, सरकारी खाते में डालने के बजाय दो तत्कालीन डीएसपी ने आपस में बांटा वर्दी की आड़ में 20 लाख का गबन: कांकेर के जंगलों में नक्सली डंप से मिला था कैश, सरकारी खाते में डालने के बजाय दो तत्कालीन डीएसपी ने आपस में बांटा
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में परीक्षा के बीच मौत बनकर गिरी छत, खतरे में पड़ी 50 बच्चों की जान, तीन घायल
सियासी तीर...कुछ विधानसभा में थमा 'पवन' का झोंका, उड़े 'भावी माननीयों' के तोते
Smartphone Battery Tips: कुछ ही घंटों में खत्म हो रही फोन की बैटरी? ये सेटिंग्स बदलकर बढ़ाएं बैकअप
Weather Change Health Tips: सुबह उठते ही गला सूखना और खांसी क्यों होती है? बदलते मौसम में ऐसे रखें सेहत का ख्याल
October Rajyoga 2026: अक्टूबर में बनेंगे 4 बड़े शुभ योग, इन 4 राशियों के लिए खास रहेगा महीना
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों में बड़ा फेरबदल, प्रमुख निकायों-जिलों की कमान बदली देखे लिस्ट.....
सुबह-सुबह सिम्स की बदहाल व्यवस्था देख भड़के स्वास्थ्य मंत्री, फर्श उखड़ी मिली तो तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश
बद्रीनाथ में ही क्यों होता है मां का पिंडदान ?
छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन, तहसीलदार पद पर हुई पदस्थापना
दोषमुक्त आरोपी का सामान राजसात करना गैरकानूनी, सत्र न्यायालय ने पलटा निचली अदालत का फैसला
6 हजार के कर्ज पर 18 हजार ब्याज की मांग, पति-पत्नी ने मिलकर युवक का गला काटा